Deputy Chief Minister inspected the under construction Pandoga-Tyudi bridge
उपमुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने आज हरोली विधानसभा में निर्माणाधीन पंडोगा-त्यूड़ी पुल का निरीक्षण किया. करीब 52 करोड़ रुपये की लागत के इस पुल की कुल लंबाई 560 मीटर होगी.इसके बनने से स्वां नदी के आर-पार आवाजाही में सुगमता होगी और रोड़ कनेक्टिविटी और बेहतर होगी.
उन्होंने संबंधित अधिकारियों को निर्माण कार्य में सर्वश्रेष्ठ गुणवत्ता सुनिश्चत बनाने और कार्य को रिकार्ड समय में पूरा करने के निर्देश दिए.
इस अवसर पर श्री अग्निहोत्री ने पत्रकारों से अनौपचारिक बातचीत में कहा कि हम हरोली विस क्षेत्र में सभी बुनियादी सुविधाएं जुटाने के बाद अब भविष्य की जरूरतों को ध्यान में रख कर काम कर रहे हैं. प्रगति के नवीन संसाधनों https://tatkalsamachar.com/chief-minister-milk-plants/ से लेकर रोजगार सृजन के नए साधनों तक, हर क्षेत्र में भविष्योन्मुखी विकास को तरजीह दी जा रही है.
उन्होंने कहा कि हरोली में हर तरह, हर तरफ, काम बोलता है। https://youtu.be/t7jjlNhaFGI?si=I6rWOrLNJ6-dRGCp जब भी हरोली की बात होती है, यहां के अदभुत विकास की बात होती है. सड़कों पुलों की अनेकों परियोजनाओं के अलावा क्षेत्र में पानी की करीब 500 करोड़ की योजनाओं के काम जोरों पर हैं.हरोली को पूर्ण विकसित और समृद्धि तथा विकास का आदर्श बनाने के संकल्प के साथ आगे बढ़ रहे हैं और जनता के साथ तथा सहयोग से हम इस लक्ष्य को हासिल करेंगे.
हिमाचल दिवस पर जिला स्तरीय समारोह 15 अप्रैल, 2026 को मंडी के ऐतिहासिक सेरी मंच पर हर्षोल्लास के साथ…
उपमुख्य सचेतक केवल सिंह पठानिया ने परिवार सहित सोमवार को मैक्लोड़गंज में तिब्बती गुरू दलाई…
शाहपुर विधानसभा क्षेत्र में विकास कार्यों को नई रफ्तार देते हुए विधायक एवं उपमुख्य सचेतक…
जनरल ऑफिसर कमांडिंग-इन-चीफ (जीओसी-इन-सी), आर्मी ट्रेनिंग कमांड (आरट्रेक) लेफ्टिनेंट जनरल देवेन्द्र शर्मा ने आज लोक…
असम की राजधानी गुवाहाटी स्थित राजीव भवन में आयोजित प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान मुख्यमंत्री ठाकुर…
विधानसभा क्षेत्र 40-नादौन की मतदाता सूचियों के विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) की विभिन्न प्रक्रियाओं से…