Sports competitions help the youth to move forward with discipline and positive energy - Jagat Singh Negi
राजस्व, बागवानी एवं जनजातीय विकास मंत्री जगत सिंह नेगी आज जनजातीय जिला किन्नौर के रकच्छम में स्वर्गीय राजकुमार नेगी मेमोरियल क्रिकेट टूर्नामेंट के समापन समारोह में बतौर मुख्य अतिथि उपस्थित रहे।
राजस्व मंत्री ने इस अवसर पर कहा कि इस तरह के आयोजन जहां युवाओं में अनुशासन की भावना पैदा करने में सहायक सिद्ध होते हैं वहीं युवाओं की उर्जा का सकारात्मक दिशा में उपयोग भी सुनिश्चित बनाते हैं। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार द्वारा खेल गतिविधियों व खेल अधोसरचनाओं को सृजित करने पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है ताकि युवाओं को खेल गतिविधियों से जोड़ कर तन व मन से स्वस्थ्य रखा जा सके। खेल विभाग द्वारा युवा क्लबों को
https://tatkalsamachar.com/shimla-news-chief-minister/ क्रिकेट व वॉलिबॉल इत्यादि खेलों की किटें भी निःशुल्क उपलब्ध करवाई जा रही हैं।
कैबिनेट मंत्री जगत सिंह नेगी ने कहा कि आज की युवा पीढ़ी को पढ़ाई के साथ-साथ खेल से जुड़े रहना चाहिए ताकि युवाओं को मानसिक तनाव से राहत मिल सके और वह एक स्वस्थ जीवन के साथ आगे बढ़ सके। उन्होंने कहा कि खेलों के माध्यम से युवाओं में सकारात्मक ऊर्जा उत्पन्न होती है। खेलों से जुड़े रहने से युवा नशाखोरी जैसी बुराइयों से दूर रहते हैं और एक स्वस्थ व सशक्त समाज का निर्माण होता है।
जगत सिंह नेगी ने कहा कि वर्तमान राज्य सरकार पूरे प्रदेश सहित जनजातीय क्षेत्रों के समग्र विकास के प्रति प्रतिबद्ध है और उनके कल्याण के लिए जन हितैषी योजनाओं को क्रियान्वित किया जा रहा है। प्रदेश की जनता ने हाल ही में हुए विधानसभा उपचुनावों में कांग्रेस पार्टी पर जो भरोसा दिखाया है उस पर मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू के नेतृत्व वाली प्रदेश सरकार शत-प्रतिशत खरा उतरेगी और प्रदेश के हर वर्ग के विकास सहित हिमाचल का चहुंमुखी विकास सुनिश्चित बनाया जाएगा।
आयोजित क्रिकेट प्रतियोगिता में कुल 32 टीमों ने भाग लिया जिसमे प्रथम स्थानhttps://www.youtube.com/watch?v=A76O72Pmzus&t=136s प्राप्त करने वाली शिव सेवा युवक मंडल रकच्छम को 77 हजार 777 रुपए की नकद राशि प्रदान की गई जबकि दूसरा स्थान प्राप्त करने वाले देवी स्पोर्ट्स क्लब को 33 हजार 333 रुपए की नकद राशि प्रदान की गई। राजस्व मंत्री ने प्रतियोगिता के आयोजक दल को इस प्रकार की प्रतियोगिताएं आयोजित करने के लिए 01 लाख रुपए प्रदान किए गए।
इस अवसर पर स्थानीय महिला मंडल की सदस्यों द्वारा रंगा-रंग सांस्कृतिक प्रस्तुति प्रस्तुत की गई। मंत्री द्वारा महिला मंडल को सांस्कृतिक प्रस्तुति के लिए 25 हजार रूपये की राशि प्रदान की गई।
इस दौरान जिला कांग्रेस समिति के अध्यक्ष उमेश नेगी, कांग्रेस पार्टी के पदाधिकारी गण, कार्यकर्ता, अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।
.0.
केवल रावण का पुतला जलाना ही दशहरा नहीं, बल्कि अपने भीतर छिपे अहंकार, क्रोध, लोभ…
देहरा की विधायक कमलेश ठाकुर ने सोमवार को यहां सेरा के विश्राम गृह में हिमाचल…
ख्यमंत्री के राजनीतिक सलाहकार सुनील शर्मा बिट्टू ने रविवार को यहां अणु में छात्राओं की…
Click to teach Gmail that this conversation is important 11 अक्तूबर. उप मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री…
प्रदेश सरकार स्वास्थ्य सेवाओं के आधुनिकीकरण की दिशा में कई ठोस कदम उठा रही है।…
धार्मिक एवं सांस्कृतिक पर्यटन को बढ़ावा देने के उद्देश्य से आयोजित होने वाले माता श्री…