भारत और चीन के बीच जारी तनाव के बीच पाकिस्तान की तरफ से भी लगातार सीजफायर (Ceasefire Violation) का उल्लंघन किया जा रहा है. पाकिस्तानी सेना ने कस्बा केरनी और शाहपुर सेक्टर में सीजफायर का उल्लंघन किया जिसका भारतीय सेना ने भी करारा जवाब दिया. जवाबी कार्रवाई में भारतीय सेना ने पाकिस्तान की राख चिकरी पोस्ट पर जबरदस्त फायरिंग की जिसमें 10 बलूच के दो पाकिस्तानी जवान मारे गए. भारतीय सेना द्वारा की गई जवाबी कार्रवाई में पाकिस्तानी सेना को भारी नुकसान का सामना करना पड़ा है.
गौरतलब है कि हाल के दिनों में पाकिस्तान की तरफ से लगातार सीमा पर गोलीबारी की जा रही है. पिछले महीने ही ही जम्मू-कश्मीर (Jammu Kashmir) में ही सीमा पर पाकिस्तान ने सीजफायर का उल्लंघन किया था. सुबह 6:15 बजे LoC से सटे पुंछ जिले के बालाकोट सेक्टर में पाकिस्तान की ओर से फायरिंग की गई थी और मोर्टार दागे गए थे. जिसके बाद भारतीय सेना (Indian Army) ने पाकिस्तान को करारा जवाब दिया था.
तीन दिवसीय 27वीं राज्य स्तरीय बहुतकनीकी एथलेटिक्स एवं सांस्कृतिक प्रतियोगिता वीरवार को यहां राजकीय बहुतकनीकी…
नगर एवं ग्राम नियोजन, आवास, तकनीकी शिक्षा, व्यावसायिक एवं औद्योगिक प्रशिक्षण मंत्री राजेश धर्माणी ने…
उपायुक्त गंधर्वा राठौड़ ने नगर निगम हमीरपुर के लिए प्रस्तावित बड़ी विकासात्मक परियोजनाओं से संबंधित…
जिला स्तरीय नार्को समन्वय समिति (NCORD) की बैठक अतिरिक्त जिला दण्डाधिकारी मंडी डॉ मदन कुमार…
हिमाचल दिवस पर जिला स्तरीय समारोह 15 अप्रैल, 2026 को मंडी के ऐतिहासिक सेरी मंच पर हर्षोल्लास के साथ…
उपमुख्य सचेतक केवल सिंह पठानिया ने परिवार सहित सोमवार को मैक्लोड़गंज में तिब्बती गुरू दलाई…