चीन से बॉर्डर पर जारी तनाव के बीच प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शुक्रवार सुबह लेह पहुंचे. पीएम मोदी के इस सरप्राइज विजिट से चीन समेत पूरी दुनिया को बड़ा संदेश मिला है. डिफेंस एक्सपर्ट्स की माने तो पीएम नरेंद्र मोदी ने लेह जाकर बड़ा कदम उठाया है और चीन को संदेश दे दिया है कि हम पीछे हटने वाले नहीं हैं.
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के दौरे से चीन को साफ मैसेज मिल गया है कि हम पीछे नहीं हटेंगे. अगर चीनी सैनिक एलएसी पर डटे रहेंगे तो हमारे सैनिक भी एलएसी पर डटे रहेंगे. हम किसी भी मामले में समझौता नहीं करेंगे.
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शुक्रवार को नीमू की फॉरवर्ड पोस्ट पर पहुंचे. यहां पर सीनियर अधिकारियों ने उन्हें मौके की जानकारी दी.
पीएम मोदी के साथ बिपिन रावत के अलावा सेना प्रमुख एम.एम. नरवणे भी लेह में मौजूद हैं. पिछले दो महीने में चीन के साथ सैन्य और डिप्लोमेटिक स्तर पर कई लेवल की बात हो गई है, जिसमें माहौल को शांत करने की कोशिश की गई है.
इस हार से सबक ले संविधान, लोकतंत्र और जनादेश का सम्मान करना सीखें मुख्यमंत्रीचंडीगढ़ में…
अतिरिक्त वित्तीय सहायता का आग्रह, उधार सीमा 3 से बढ़ाकर 4 प्रतिशत करने का किया…
हिमाचल के विद्युत क्षेत्र से जुड़े महत्वपूर्ण मुद्दों पर विस्तार से चर्चा मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र…
कैंसर देखभाल संस्थानों के सुदृढ़ीकरण के लिए सरकार व्यय करेगी 800 करोड़ रुपये मुख्यमंत्री ठाकुर…
कंस के अत्याचार से लेकर धर्म की स्थापना तक—श्रीकृष्ण का जीवन आज भी देता है…
जानिए क्यों मनाया जाता है रक्षाबंधन और श्रीकृष्ण-द्रौपदी से लेकर मां लक्ष्मी-राजा बलि तक की…