कोविड-19 के संकट को देखते हुए देशभर के स्कूलों और शैक्षणिक संस्थानों में ऑनलाइन क्लासेज़ देखने को मिल रहे हैं.
इस ऑनलाइन क्लासेज़ में शामिल नहीं हो पाने के चलते केरल में 14 साल की एक छात्रा ने कथित तौर पर आत्महत्या कर ली है.
आत्महत्या करने वाली छात्रा केरल के मालापुरम ज़िले के इरूमबिलियम पंचायत की गर्वनमेंट हायर सेकेंडरी स्कूल की छात्रा थी. दलित कॉलोनी के अपने घर से 200 मीटर की दूरी पर छात्रा ने कथित तौर पर ख़ुद को आग लगा लिया.
स्कूल के एक शिक्षक श्रीकांत पेरुमपेराविल ने कहा, “वह आठवीं कक्षा की बहुत अच्छी छात्रा थी. उसे नौवीं कक्षा में प्रमोट किया गया. हमने छात्रों और उनके माता-पिता को बताया था कि ऑनलाइन क्लासेज़ ट्रॉयल के तौर पर सात दिनों तक चलेगा. इसी बीच यह हादसा हो गया.”
छात्रा के पिता से हमारा संपर्क नहीं हो पाया लेकिन उन्होंने मीडिया से बताया कि वे दिहाड़ी मज़दूरी करते हैं और लॉकडाउन के चलते वे अपना टीवी सेट ठीक नहीं करा पाए हैं.
इतना ही नहीं, इस परिवार के पास कोई स्मार्टफ़ोन भी नहीं है ताकि बेटी ऑनलाइन क्लासेज़ कर सके. केरल में ऑनलाइन क्लासेज़ सरकार द्वारा संचालित एजुकेशन चैनल विक्टर्स चैनल पर देखे जा सकते हैं.
क्रिकेट में शानदार उपलब्धियों के लिए रेणुका ठाकुर को भी एक करोड़ रुपये प्रदान करने…
युवाओं से संवाद करेंगे मुख्यमंत्री, साथ चलकर देंगे नशे के खिलाफ जागरूकता का संदेश, उपमुख्यमंत्री…
हिमाचल प्रदेश वन विभाग की 27वीं वार्षिक खेलकूद एवं कर्तव्य प्रतियोगिता में इस बार हमीरपुर…
हिमाचल प्रदेश के राज्यपाल कविंद्र गुप्ता ने कहा कि हिमालय केवल भौगोलिक क्षेत्र नहीं, बल्कि…
बागवानी, जनजातीय विकास एवं जन शिकायत निवारण मंत्री जगत सिंह नेगी ने आज किन्नौर जिला…
इस हार से सबक ले संविधान, लोकतंत्र और जनादेश का सम्मान करना सीखें मुख्यमंत्रीचंडीगढ़ में…