लद्दाख:चीन-भारत के बीच डिविजनल कमांडर लेवल की बैठक,LAC पर तनाव कम करने की कोशिश.

भारत और चीन के बीच लद्दाख के पास लाइन ऑफ एक्चुअल कंट्रोल (LAC) पर जारी तनाव के बीच दोनों देशों के बीच डिविजनल कमांडर स्तर की बैठक हुई. इस बैठक में मेजर जनरल रैंक के अधिकारी शामिल रहे. दोनों देशों के बीच इस स्तर की ये तीसरी बैठक हुई है. इससे पहले ब्रिगेडियर और कर्नल रैंक के अधिकारियों की कई मौके पर बातचीत हो चुकी है. LAC पर तनाव कम करने के लिए सेना के साथ-साथ राजनयिक स्तर पर बातचीत चल रही है.

भारत और चीन के बीच लद्दाख के पास बॉर्डर पर तनाव पिछले एक महीने से जारी है. दोनों देशों के बीच इसे बातचीत से सुलझाने की कोशिश हो रही है, लेकिन अभी तक हल नहीं निकला है. लद्दाख के पास मई की शुरुआत से ही चीन और भारत के बीच हालात तनावपूर्ण बने हुए हैं. पहले यहां भारतीय और चीनी सैनिकों के बीच झड़प-हाथापाई हुई. उसके बीच चीन ने सड़क निर्माण शुरू किया और फिर करीब 5 हजार सैनिक इकट्ठा कर लिए. इसके अलावा एयरबेस पर भी अपनी मौजूदगी बढ़ाई.

इसके जवाब में भारत ने भी सैनिकों की संख्या बढ़ाई है, तो साथ ही कुछ लड़ाकू विमान भी तैनात किए हैं. भारत की ओर से जारी सड़क निर्माण को भी नहीं रोका गया है और काम लगातार जारी है. बीते दिनों खबर थी कि चीनी सेना के लड़ाकू विमान भारतीय बॉर्डर के पास लगातार उड़ान भर रहे हैं और चीन विमानों की संख्या बढ़ा रहा है. हालांकि, चीन की हर चाल पर भारतीय सेना और एजेंसियां पैनी नजर रखे हुए हैं.

Neha Sharma

Share
Published by
Neha Sharma

Recent Posts

Election :न सत्ता का दुरुपयोग काम आया, न साजिशें, लोकतंत्र जीता, तानाशाही हारी: जयराम ठाकुर

इस हार से सबक ले संविधान, लोकतंत्र और जनादेश का सम्मान करना सीखें मुख्यमंत्रीचंडीगढ़ में…

3 weeks ago

मुख्यमंत्री ने केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण से की भेंट

अतिरिक्त वित्तीय सहायता का आग्रह, उधार सीमा 3 से बढ़ाकर 4 प्रतिशत करने का किया…

3 weeks ago

Shimla News:मुख्यमंत्री सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने केंद्रीय ऊर्जा मंत्री मनोहर लाल से की भेंट

हिमाचल के विद्युत क्षेत्र से जुड़े महत्वपूर्ण मुद्दों पर विस्तार से चर्चा मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र…

3 weeks ago

Shimla News: प्रदेश सरकार चिकित्सा अधिकारियों (विशेषज्ञ) को एनपीए देने पर कर रही विचारः मुख्यमंत्री

कैंसर देखभाल संस्थानों के सुदृढ़ीकरण के लिए सरकार व्यय करेगी 800 करोड़ रुपये मुख्यमंत्री ठाकुर…

3 weeks ago

Raksha Bandhan: सिर्फ राखी बांधने का पर्व नहीं, प्रेम, विश्वास और रक्षा के संकल्प की सदियों पुरानी परंपरा

जानिए क्यों मनाया जाता है रक्षाबंधन और श्रीकृष्ण-द्रौपदी से लेकर मां लक्ष्मी-राजा बलि तक की…

1 month ago