गुजरात के भरूच ज़िले के दहेज इंडस्ट्रियल एस्टेट में यशस्वी केमिकल प्राइवेट लिमिटेड में बुधवार दोपहर में उत्पादन प्रक्रिया के दौरान अचानक धमाका हुआ और उसके बाद यूनिट में आग लग गई.
इस हादसे में कम से कम पाँच लोगों की मौत हुई है जबकि कई लोग घायल हुए हैं. धमाके की तीव्रता इतनी अधिक थी कि आसपास की कंपनियों की कांच भी टूट गए थे. कंपनी में लगी आग का धुंआ दूर-दूर तक दिख रहा था. आग पर क़ाबू पाने के लिए कम से कम 12 दमकल गाड़ियों का इस्तेमाल किया गया.
जिलाधिकारी एमडी मोडिया ने कहा, “यशस्वी केमिकल प्राइवेट लिमिटेड के एक टैंक में दोपहर 12 बजे हुए धमाके में पाँच लोगों की मौत हुई है जबकि 57 लोग घायल हुए हैं.” उन्होंने यह भी बताया कि प्लांट के समीप के दो गांवों के क़रीब 4800 लोगों को गांव से हटाया गया है.
इस हार से सबक ले संविधान, लोकतंत्र और जनादेश का सम्मान करना सीखें मुख्यमंत्रीचंडीगढ़ में…
अतिरिक्त वित्तीय सहायता का आग्रह, उधार सीमा 3 से बढ़ाकर 4 प्रतिशत करने का किया…
हिमाचल के विद्युत क्षेत्र से जुड़े महत्वपूर्ण मुद्दों पर विस्तार से चर्चा मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र…
कैंसर देखभाल संस्थानों के सुदृढ़ीकरण के लिए सरकार व्यय करेगी 800 करोड़ रुपये मुख्यमंत्री ठाकुर…
कंस के अत्याचार से लेकर धर्म की स्थापना तक—श्रीकृष्ण का जीवन आज भी देता है…
जानिए क्यों मनाया जाता है रक्षाबंधन और श्रीकृष्ण-द्रौपदी से लेकर मां लक्ष्मी-राजा बलि तक की…