Categories: Blog

देश में कोरोना के एक्टिव मामलों की संख्या में कमी, 56.6 लाख से अधिक मरीज हुए ठीक

  • देश में कोरोना संक्रमितों का आंकड़ा 67 लाख के करीब
  • भारत में अब तक 103569 कोरोना मरीजों की गई जान
  • भारत में 56.6 लाख से अधिक कोरोना मरीज हुए ठीक
  • देश में अब कोरोना के कुल 919023 एक्टिव मामले

देश में कोरोना मरीजों का आंकड़ा 67 लाख के करीब पहुंच गया है. जबकि कोरोना महामारी की चपेट में आकर भारत में अब तक 103569 लोगों की जान जा चुकी है. इस बीच राहत की बात ये है कि देश में प्रतिदिन कोरोना संक्रमण (Covid-19) के हजारों नए केस सामने आने के बाद भी एक्टिव मामलों में कमी आई है. केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के मुताबिक अब तक 5662490 कोरोना मरीज इस महामारी से जंग जीत कर ठीक हो चुके हैं. 

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के अनुसार भारत में पिछले 24 घंटे में कोरोना के 72049  नए केस सामने आए हैं. जबकि 986 मरीजों की मौत हुई है.

बिहार में 93.59% रिकवरी रेटबिहार में कोविड-19 से मरने वालों की संख्या 900 के पार पहुंच गई है, जबकि राज्य में कोरोना महामारी से अब तक संक्रमित हुए लोगों की संख्या बढ़कर 1,90,123 हो गई है. बिहार में अबतक 78,93,739 नमूनों की जांच की गई है. राज्य में अब तक 1,77,929 कोरोना मरीज ठीक हुए हैं. बिहार में वर्तमान में कोविड-19 के मरीजों के ठीक होने की दर 93.59 प्रतिशत है.

झारखंड में कोरोना महामारी से मरने वालों की संख्या बढ़कर 757 हो गई है. स्वास्थ्य विभाग के अनुसार, राज्य में अभी तक कोरोना वायरस से कुल 88,873 लोगों के संक्रमित होने की पुष्टि हुई है. जिसमें से 78,089 कोरोना मरीज ठीक हो चुके हैं. 

असम के स्वास्थ्य मंत्री हिमंता बिस्वा ने जानकारी दी कि राज्य में मंगलवार को कोविड-19 के 1,184 नए मामले सामने आए, जिससे राज्य में संक्रमण के मामलों की कुल संख्या बढ़कर 1,88,902 हो गई है. उजबकि राज्य में मृतकों की संख्या बढ़कर 778 हो गई है. राज्य में अब तक कुल 1,53,488 कोरोना मरीज ठीक हो चुके हैं.

Neha Sharma

Recent Posts

Hamirpur News:बहुतकनीकी कॉलेजों में भरे जाएंगे शिक्षकों के 60 पद

नगर एवं ग्राम नियोजन, आवास, तकनीकी शिक्षा, व्यावसायिक एवं औद्योगिक प्रशिक्षण मंत्री राजेश धर्माणी ने…

1 day ago

Hamirpur News:उपायुक्त ने की नगर निगम हमीरपुर के लिए प्रस्तावित प्रोजेक्टों की समीक्षा

उपायुक्त गंधर्वा राठौड़ ने नगर निगम हमीरपुर के लिए प्रस्तावित बड़ी विकासात्मक परियोजनाओं से संबंधित…

1 day ago

Mandi News:नशे के खिलाफ सख्ती जारी, शिक्षण संस्थानों के आसपास विशेष निगरानी के निर्देश

जिला स्तरीय नार्को समन्वय समिति (NCORD) की बैठक अतिरिक्त जिला दण्डाधिकारी मंडी डॉ मदन कुमार…

2 days ago

Mandi News:मंडी में हर्षोल्लास के साथ मनाया जाएगा हिमाचल दिवस समारोह

हिमाचल दिवस पर जिला स्तरीय समारोह 15 अप्रैल, 2026 को मंडी के ऐतिहासिक सेरी मंच पर हर्षोल्लास के साथ…

3 days ago

Kangra News:उपमुख्य सचेतक केवल सिंह पठानिया ने तिब्बती गरू दलाई लामा से की भेंट

उपमुख्य सचेतक केवल सिंह पठानिया ने परिवार सहित सोमवार को मैक्लोड़गंज में तिब्बती गुरू दलाई…

3 days ago

Kangra News:4.80 करोड़ से बनी मकरोटी-भैरों सड़क से हजारों लोगों को मिलेगा लाभ, शीघ्र मिलेगी बस सुविधा : केवल सिंह पठानिया

शाहपुर विधानसभा क्षेत्र में विकास कार्यों को नई रफ्तार देते हुए विधायक एवं उपमुख्य सचेतक…

3 days ago