Categories: Blog

पंजाब के स्वास्थ्य मंत्री कोरोना संक्रमित, कल राहुल की रैली में संभाल रहे थे स्टेज की जिम्मेदारी

पंजाब के स्वास्थ्य मंत्री बलबीर सिद्धू कोरोना पॉजीटिव हो गए हैं. खास बात है कि वह कल कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी और मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह के साथ संगरूर रैली में मौजूद थे.

पंजाब के स्वास्थ्य मंत्री बलबीर सिद्धू कोरोना पॉजीटिव हो गए हैं. खास बात है कि वह कल कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी और मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह के साथ संगरूर रैली में मौजूद थे. स्टेज सेकेट्ररी के तौर पर बलबीर सिद्धू मौजूद थे और राहुल गांधी और सीएम अमरिंदर के संपर्क में आए थे.

बताया जा रहा है कि स्वास्थ्य मंत्री बलबीर सिद्धू में आज सुबह कोरोना के सिम्टम्स दिखे थे. उन्हें बुखार और शरीर में दर्द की शिकायत थी. स्वास्थ्य मंत्री ने कहा कि मैं सुबह से ठीक महसूस नहीं कर रहा था, इसलिए मैंने खुद का कराया, जिसकी रिपोर्ट पॉजिटिव आई है. अब मैं अपने घर पर आइसोलेट हो गया हैं.

इस बीच, स्वास्थ्य अधिकारियों ने कहा कि स्वास्थ्य मंत्री बलबीर सिद्धू के संपर्क में आए लोगों का जल्द कोरोना टेस्ट किया जाएगा. गौरतलब है कि बलबीर सिद्धू ने सोमवार को संगरूर में खेती बचाओ रैली में भाग लिया था, जिसमें सीएम कैप्टन अमरिंदर सिंह और कांग्रेस नेता राहुल गांधी भी मौजूद थे.

backup_0dff07

Recent Posts

मुख्यमंत्री ने केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण से की भेंट

अतिरिक्त वित्तीय सहायता का आग्रह, उधार सीमा 3 से बढ़ाकर 4 प्रतिशत करने का किया…

1 day ago

Shimla News:मुख्यमंत्री सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने केंद्रीय ऊर्जा मंत्री मनोहर लाल से की भेंट

हिमाचल के विद्युत क्षेत्र से जुड़े महत्वपूर्ण मुद्दों पर विस्तार से चर्चा मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र…

2 days ago

Shimla News: प्रदेश सरकार चिकित्सा अधिकारियों (विशेषज्ञ) को एनपीए देने पर कर रही विचारः मुख्यमंत्री

कैंसर देखभाल संस्थानों के सुदृढ़ीकरण के लिए सरकार व्यय करेगी 800 करोड़ रुपये मुख्यमंत्री ठाकुर…

3 days ago

Raksha Bandhan: सिर्फ राखी बांधने का पर्व नहीं, प्रेम, विश्वास और रक्षा के संकल्प की सदियों पुरानी परंपरा

जानिए क्यों मनाया जाता है रक्षाबंधन और श्रीकृष्ण-द्रौपदी से लेकर मां लक्ष्मी-राजा बलि तक की…

2 weeks ago

Politics News: मुख्यमंत्री ने नौकरी देने से खड़े किए हाथ, क्यों दी थी पाँच लाख नौकरी की गारंटी : जयराम

शिमला: भाजपा विधायकों ने विधान सभा की कार्यवाही शुरू होने से पहले विधान सभा परिसर…

2 weeks ago