चर्च में बाहरियों के लिए No Entry! पाबंदियों के बीचशिमला में क्रिसमस सेलिब्रेशन,

कोरोना के चलते कई सारी पाबंदियों के बीच Christmas मनाया जा रहा है हिमाचल प्रदेश में पहाड़ों की रानी शिमला में क्रिसमस हमेशा बेहद ही खास रहता है, लेकिन इस बार नाइट कर्फ्यू के चलते रात को 12 बजे होने वाली विशेष पार्थना से लेकर अन्य कार्यक्रमों को स्थगित किया गया है. दिन में होने वाले कार्यक्रमों भी कटौती की गई है, लेकिन उत्साह की कोई कमी नहीं है. पर्यटकों की खासी भीड़ उमड़ रही है. रिज मैदान पर स्थित क्राइस्ट चर्च को बेहद खुबसूरत तरीके से सजाया गया है. बाजारों में रौनक देखने को मिल रही है.चर्च के इंचार्ज सोहन लाल ने बताया कि इस बार क्रिसमस केक नहीं कटेगा, सुबह साढ़े 9 बजे और 11 बजे प्रार्थना आयोजित की जाएगी. दिन में आयोजित होने वाला लंच भी इस बार नहीं होगा, जरूरतमंद लोगों को राशन और तोहफे दिए जाएंगे. बाहरी लोगों के लिए चर्च को पूरी तरह से बंद किया गया है, प्रार्थना के दौरान केवल सदस्यों को ही सीमित संख्या में अनुमति दी जाएगी. बिना मास्क के किसी को एंट्री नहीं दी जाएगी और सोशल डिस्टेंसिंग के साथ साथ अन्य सभी नियमों की पालना की जाएगी. इससे पहले राजधानी में एक महीना पहले से ही क्रिसमस की तैयारियां शुरू हो जाती थी. लोगों के घर-घर तक कैरल सर्विस जाती थी, मिडनाइट सर्विस होती थी, लेकिन इस बार ये सब नहीं हो पाया.

क्रिसमस के चलते पर्यटकों की खासी भीड़ रहती थी लेकिन इस बार संख्या काफी कम है. हालांकि, शिमला के अधिकतर होटलों में क्रिसमस और न्यू इयर के लिए काफी एडवांस बुकिग कर ली गई है. नाइट क‌र्फ्यू के कारण इस बार क्रिसमस और नववर्ष पर डीजे पार्टी पर रोक लगी है.

Neha Sharma

Recent Posts

Hamirpur News:खेलों से बच्चों में विकसित होते हैं कई गुण : कुलदीप सिंह पठानिया

 तीन दिवसीय 27वीं राज्य स्तरीय बहुतकनीकी एथलेटिक्स एवं सांस्कृतिक प्रतियोगिता वीरवार को यहां राजकीय बहुतकनीकी…

1 day ago

Hamirpur News:बहुतकनीकी कॉलेजों में भरे जाएंगे शिक्षकों के 60 पद

नगर एवं ग्राम नियोजन, आवास, तकनीकी शिक्षा, व्यावसायिक एवं औद्योगिक प्रशिक्षण मंत्री राजेश धर्माणी ने…

2 days ago

Hamirpur News:उपायुक्त ने की नगर निगम हमीरपुर के लिए प्रस्तावित प्रोजेक्टों की समीक्षा

उपायुक्त गंधर्वा राठौड़ ने नगर निगम हमीरपुर के लिए प्रस्तावित बड़ी विकासात्मक परियोजनाओं से संबंधित…

3 days ago

Mandi News:नशे के खिलाफ सख्ती जारी, शिक्षण संस्थानों के आसपास विशेष निगरानी के निर्देश

जिला स्तरीय नार्को समन्वय समिति (NCORD) की बैठक अतिरिक्त जिला दण्डाधिकारी मंडी डॉ मदन कुमार…

3 days ago

Mandi News:मंडी में हर्षोल्लास के साथ मनाया जाएगा हिमाचल दिवस समारोह

हिमाचल दिवस पर जिला स्तरीय समारोह 15 अप्रैल, 2026 को मंडी के ऐतिहासिक सेरी मंच पर हर्षोल्लास के साथ…

4 days ago

Kangra News:उपमुख्य सचेतक केवल सिंह पठानिया ने तिब्बती गरू दलाई लामा से की भेंट

उपमुख्य सचेतक केवल सिंह पठानिया ने परिवार सहित सोमवार को मैक्लोड़गंज में तिब्बती गुरू दलाई…

4 days ago