बंगाल औरकेरल में NIA की छापेमारी, अलकायदा से जुड़े 9 आतंकी गिरफ्तार

[metadata element = “date”]

राष्ट्रीय जांच एजेंसी (एनआईए) ने अलकायदा के बड़े नेटवर्क के पर्दाफाश का दावा किया है. एनआईए ने अलकायदा मॉड्यूल को लेकर केरल और पश्चिम बंगाल में छापेमारी की है. एनआईए की इस छापेमारी के दौरान 9 लोगों को गिरफ्तार किया गया है.  

बताया जा रहा है कि अलकायदा को लेकर बिल्कुल नए मामलों में छापेमारी की गई है. ये छापेमारी केरल ने एर्नाकुलम और पश्चिम बंगाल के मुर्शिदाबाद में की गई है. छापेमारी के दौरान 9 लोगों को गिरफ्तार किया गया है. 

एनआईए ने छापेमारी के दौरान केरल के एर्नाकुलम से 3 लोगों को गिरफ्तार किया है जबकि बंगाल के मुर्शिदाबाद से 6 को पकड़ा गया है. बताया जा रहा है कि कई सुरक्षा प्रतिष्ठान इनके निशाने पर थे. गिरफ्तार सभी लोगों की उम्र 20 वर्ष के आसपास बताई जा रही है. सभी मजदूर हैं. आतंकी प्लॉट को लेकर इनपुट मिलने के बाद इन पर निगाह रखी जा रही थी.

एनआईए ने आज सुबह एर्नाकुलम (केरल) और मुर्शिदाबाद (पश्चिम बंगाल) में कई स्थानों पर एक साथ छापे मारे और अल-कायदा के पाकिस्तान प्रायोजित मॉड्यूल से जुड़े 9 आतंकवादियों को गिरफ्तार किया.

एनआईए को पश्चिम बंगाल और केरल सहित देश के विभिन्न स्थानों पर अल-कायदा के सदस्यों के एक अंतरराज्यीय मॉड्यूल के बारे में पता चला था जिसके बाद ये छापेमारी की गई. यह ग्रुप लोगों को मारने के लिए देश के महत्वपूर्ण प्रतिष्ठानों को निशाना बनाने की योजना बना रहा था. एनआईए ने इसे लेकर केस दर्ज किया है और आगे की जांच पड़ताल जारी है.

Neha Sharma

Recent Posts

Election :न सत्ता का दुरुपयोग काम आया, न साजिशें, लोकतंत्र जीता, तानाशाही हारी: जयराम ठाकुर

इस हार से सबक ले संविधान, लोकतंत्र और जनादेश का सम्मान करना सीखें मुख्यमंत्रीचंडीगढ़ में…

3 weeks ago

मुख्यमंत्री ने केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण से की भेंट

अतिरिक्त वित्तीय सहायता का आग्रह, उधार सीमा 3 से बढ़ाकर 4 प्रतिशत करने का किया…

4 weeks ago

Shimla News:मुख्यमंत्री सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने केंद्रीय ऊर्जा मंत्री मनोहर लाल से की भेंट

हिमाचल के विद्युत क्षेत्र से जुड़े महत्वपूर्ण मुद्दों पर विस्तार से चर्चा मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र…

4 weeks ago

Shimla News: प्रदेश सरकार चिकित्सा अधिकारियों (विशेषज्ञ) को एनपीए देने पर कर रही विचारः मुख्यमंत्री

कैंसर देखभाल संस्थानों के सुदृढ़ीकरण के लिए सरकार व्यय करेगी 800 करोड़ रुपये मुख्यमंत्री ठाकुर…

4 weeks ago

Raksha Bandhan: सिर्फ राखी बांधने का पर्व नहीं, प्रेम, विश्वास और रक्षा के संकल्प की सदियों पुरानी परंपरा

जानिए क्यों मनाया जाता है रक्षाबंधन और श्रीकृष्ण-द्रौपदी से लेकर मां लक्ष्मी-राजा बलि तक की…

1 month ago