हिमाचल मॉनसून सत्र: CM ने विधायक निधि की बहाल

[metadata element = “date”]

हिमाचल विधानसभा (Himachal Assembly) का मॉनसून सत्र (Monsoon Session) दस दिन तक चलने के बाद शुक्रवार को संपन्न हो गया. सदन की कार्यवाही अनिश्चितकाल के लिए स्थगित हो गई है. विधानसभा अध्यक्ष विपिन परमार (Vipen Parmar) ने इसकी घोषणा की. यह सत्र काफी हंगामेदार रहा. कई मुद्दों पर विपक्ष ने सत्तापक्ष को घेरने की कोशिश की.

कोरोना संकट के चलते निरस्त की गई विधायक क्षेत्र विकास निधि को जयराम सरकार ने बहाल कर दिया है. विधानसभा में सीएम जयराम ठाकुर ने इसकी जानकारी दी. दरसअल, हाल ही में कांग्रेस विधायक दल ने सीएम से मुलाकात की थी और विधायक निधि बहाल करने की मांग की थी. शुक्रवार को विधानसभा में सीएम जयराम ठाकुर ने घोषणा करते हुए कहा कि विधायकों के लिए अपने क्षेत्र में विकास की एकमात्र निधि होती है, जो कोरोना संकट के चलते दो साल के लिए निरस्त कर दी गई थी, लेकिन सत्तापक्ष और विपक्ष के विधायक लगातार मांग कर रहे थे कि विधायक निधि को बहाल किया जाए. सीएम जयराम ठाकुर ने सदन में विधायक निधि बहाल करने की घोषणा की थी, जिसमें 50 लाख रूपये दिया जाएगा.

कितनी है विधायक निधि
हालांकि, पहली किस्त अक्तूबर माह में 25 लाख रूपये दी जाएगी और बाकी 25 लाख रूपये पंचायत चुनावों के बाद दिए जाएंगे. हिमाचल में प्रति विधानसभा हर साल 1 करोड़ 75 लाख रूपये विधायक निधि के रूप में दिए जाते हैं. इसमें से केवल 50 लाख रूपये शुरूआती चरण में दिए जा रहे हैं. नेता विपक्ष मुकेश अग्निहोत्री ने पूरी विधायक निधि देने की मांग की थी, जिस पर सीएम असमर्थता जाहिर की.

Neha Sharma

Recent Posts

Election :न सत्ता का दुरुपयोग काम आया, न साजिशें, लोकतंत्र जीता, तानाशाही हारी: जयराम ठाकुर

इस हार से सबक ले संविधान, लोकतंत्र और जनादेश का सम्मान करना सीखें मुख्यमंत्रीचंडीगढ़ में…

3 weeks ago

मुख्यमंत्री ने केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण से की भेंट

अतिरिक्त वित्तीय सहायता का आग्रह, उधार सीमा 3 से बढ़ाकर 4 प्रतिशत करने का किया…

3 weeks ago

Shimla News:मुख्यमंत्री सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने केंद्रीय ऊर्जा मंत्री मनोहर लाल से की भेंट

हिमाचल के विद्युत क्षेत्र से जुड़े महत्वपूर्ण मुद्दों पर विस्तार से चर्चा मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र…

3 weeks ago

Shimla News: प्रदेश सरकार चिकित्सा अधिकारियों (विशेषज्ञ) को एनपीए देने पर कर रही विचारः मुख्यमंत्री

कैंसर देखभाल संस्थानों के सुदृढ़ीकरण के लिए सरकार व्यय करेगी 800 करोड़ रुपये मुख्यमंत्री ठाकुर…

4 weeks ago

Raksha Bandhan: सिर्फ राखी बांधने का पर्व नहीं, प्रेम, विश्वास और रक्षा के संकल्प की सदियों पुरानी परंपरा

जानिए क्यों मनाया जाता है रक्षाबंधन और श्रीकृष्ण-द्रौपदी से लेकर मां लक्ष्मी-राजा बलि तक की…

1 month ago