[metadata element = “date”]
डियाजियो इंडिया के मुख्य कार्यकारी अधिकारी (CEO) आनंद कृपालु एक अक्टूबर से संजीव चूरीवाला की जगह इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) की फ्रेंचाइली रॉयल चैलेंजर बेंगलुरु (RCB) के चेयनमैन का पद संभालेंगे.
आनंद डियाजियो इंडिया के सीईओ के साथ प्रबंध निदेशक भी हैं. फ्रेंचाइजी के नेतृत्व में बदलाव को लेकर आनंद ने कहा, ‘रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु डियाजियो इंडिया का एक अभिन्न हिस्सा है और मैं पिछले छह वर्षों से पर्दे के पीछे से टीम की यात्रा का हिस्सा रहा हूं.’
उन्होंने कहा, ‘नए सत्र की शुरुआत से विराट (कोहली), माइक हेसन और साइमन कैटिच के साथ टीम का नेतृत्व करना एक नया रोमांचक अध्याय बनेगा.’
उन्होंने कहा, ‘मैं आरसीबी और डियाजियो में योगदान के लिए संजीव को शुक्रिया करने के साथ भविष्य की नई भूमिका के लिए शुभकामनाएं देना चाहूंगा.’ RCB की टीम आईपीएल के 13वें सीजन में अपने अभियान का आगाज 21 सितबंर को करेगी. उसका पहला मैच सनराइजर्स हैदराबाद (SRH) से है.
एरॉन फिंच, देवदत्त पडीक्कल, पार्थिव पटेल, विराट कोहली (कप्तान), एबी डिविलियर्स, गुरकीरत मान, शिवम दुबे, क्रिस मॉरिस, वॉशिंगटन सुंदर, शाहबाज अहमद, नवदीप सैनी, डेल स्टेन, युजवेंद्र चहल, एडम जाम्पा, इसुरू उदाना, मोईन अली, जोश फिलिप, पवन नेगी, पवन देशपांडे, मोहम्मद सिराज, उमेश यादव.
भगवान श्रीराम का जीवन सत्य, कर्तव्य, न्याय और धर्म के मार्ग पर चलने की देता…
केवल रावण का पुतला जलाना ही दशहरा नहीं, बल्कि अपने भीतर छिपे अहंकार, क्रोध, लोभ…
देहरा की विधायक कमलेश ठाकुर ने सोमवार को यहां सेरा के विश्राम गृह में हिमाचल…
ख्यमंत्री के राजनीतिक सलाहकार सुनील शर्मा बिट्टू ने रविवार को यहां अणु में छात्राओं की…
Click to teach Gmail that this conversation is important 11 अक्तूबर. उप मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री…
प्रदेश सरकार स्वास्थ्य सेवाओं के आधुनिकीकरण की दिशा में कई ठोस कदम उठा रही है।…