Naveen Sharma: अनुराग ठाकुर ने लगातार पांचवी बार हमीरपुर से जीत कर बनाया इतिहास

हिमाचल प्रदेश कौशल विकास निगम के पूर्व वाइस चैयरमैन व भाजपा प्रदेश कार्यसमिति सदस्य नवीन शर्मा ,व भाजपा मंडल अध्यक्ष आदर्श कांत शर्मा , महामंत्री सुरेश सोनी , राजेश ठाकुर , उपाध्यक्ष संजीव ठाकुर, अनिल शर्मा , मीना जसवाल, जंगल रोपा पंचायत के प्रधान अश्विनी ठाकुर ,विधि चंद ,संदीप भारद्वाज, मंडल सचिव जोगिंदर ,रविंद्र, सरोज, कमलेश, प्रवक्ता विक्रम बन्याल , मीडिया प्रभारी विक्रांत , https://tatkalsamachar.com/kinnaur-news-vigilant/ युवा मोर्चा मंडल अध्यक्ष दीक्षित गौतम , महामंत्री अजय शुक्ला, अभिषेक मिश्रा सहित अन्य  ने जारी संयुक्त बयान में अनुराग ठाकुर को लगातार पांचवीं बार जीतने पर बधाई  देते हुए कहा कि हमीरपुर पार्लियामेंट के लिए यह बहुत ही गर्व का विषय है कि हमीरपुर के सांसद केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर ने  लगातार पांचवीं बार जीत कर रिकॉर्ड बनाया है। 

नवीन शर्मा ने कहा कि हिमाचल प्रदेश की जनता ने कांग्रेस सरकार की झूठी गारंटियों को पूरी तरह से नकार दिया है और हिमाचल की देव तुल्य जनता ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की गारंटी पर भरोसा जताया है । 

नवीन शर्मा ने कहा कि प्रदेश की 68 में से 61 विधानसभा क्षेत्रों के मतदाताओं ने कांग्रेस को हरा कर बता दिया कि हिमाचल प्रदेश की देवतुल्य जनता कांग्रेस सरकार की झूठी गारंटियों में फंसने वाली नहीं हैं ।

नवीन शर्मा ने कहा कि हमीरपुर से अनुराग ठाकुर की जीत सामान्य से बढ़ कर जीत है हमीरपुर में मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुखू का सपना चूर चूर हुआ है मुख्यमंत्री ने पूरा सरकारी अमला कांग्रेस प्रत्याशी को जिताने के लिए लगा रखा था https://www.youtube.com/watch?v=7PGvE2zKvaI उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री खुद अपने विधानसभा नादौन में डटे रहे परन्तु वहां से भी अनुराग ठाकुर को बढ़त मिली है और प्रदेश के साथ साथ मुख्यमंत्री की अपनी विधानसभा की जनता ने भी मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुखू को नकार दिया है अब यह बात स्पष्ठ हो गई है।

नवीन शर्मा ने कहा कि  हमीरपुर की जनता ने  लगातार पांचवीं बार अनुराग ठाकुर व हिमाचल प्रदेश की चारों की चारों सीटों को रिकॉर्ड मार्जन से जिता कर केंद्र में तीसरी बार प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अध्यक्षता में भाजपा सरकार बनाने का काम किया है इसके लिए वो प्रदेश व हमीरपुर व पूरे प्रदेश के देवतुल्य मतदाताओं का धन्यवाद करते हैं ।

Neha Sharma

Recent Posts

Himachal News: 80वां स्वतंत्रता दिवस: स्वतंत्रता के गौरव से विकसित भारत के संकल्प तक

विजय कुमार सूद जी ने दी समस्त देशवासियों को 15 अगस्त 2026 की हार्दिक बधाई…

3 days ago

Shimla News: मुख्यमंत्री ने एचपीयू के शोधार्थियों और नादौन के विद्यार्थियों के साथ संवाद किया

मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने आज यहां अपने आधिकारिक आवास ‘ओक ओवर’ में नादौन…

1 week ago

BJP: सुक्खू का गवर्नेंस मॉडल केवल ‘तालाबंदी’ पर आधारित : जयराम ठाकुर

शिमला ग्रामीण में आयोजित नवनिर्वाचित जनप्रतिनिधियों के कार्यक्रम में बोले पूर्व मुख्यमंत्री एवं नेता प्रतिपक्ष,…

1 week ago

Himachal News: लोक निर्माण मंत्री ने केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी से भेंट की

लोक निर्माण एवं शहरी विकास मंत्री विक्रमादित्य सिंह ने आज नई दिल्ली में केंद्रीय सड़क…

2 weeks ago

Shimla News: राज्य सरकार ने मेडिकल कॉलेजों में 259 सहायक स्टाफ नर्सों की भर्ती की

राज्य सरकार ने प्रदेश में स्वास्थ्य सेवाओं को और अधिक सुदृढ़ बनाने की दिशा में…

2 weeks ago

Himachal University: प्रदेश के विश्वविद्यालय में फीस बढ़ने से छात्र और अभिभावक परेशान, वापस ले सरकार :

शिमला से जारी बयान में पूर्व मुख्यमंत्री एवं नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने कहा कि…

2 weeks ago