Kinnaur News: टीबी चैम्पियंस को विशेष प्रशिक्षण प्रदान कर किन्नौर जिला के लोगों को किया जाएगा क्षय रोग के प्रति जागरूक

किन्नौर जिला के क्षेत्रीय अस्पताल रिकांगपिओ में आज एक दिवसीय टीबी चैम्पियंस (क्षय रोग) प्रशिक्षण शिविर का आयोजन किया गया जिसकी अध्यक्षता मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. सोनम नेगी ने की।


उन्होंने इस अवसर पर कहा कि इस प्रशिक्षण शिविर का मुख्य उद्देश्य उन लोगों को विशेष एवं विस्तृत प्रशिक्षण प्रदान करना था जो पूर्व में स्वयं क्षय रोग के मरीज थे तथा टीबी को हरा कर टीबी चैम्पियंस बने हैं। उन्होंने बताया कि इन टीबी चैम्पियंस को प्रशिक्षण के माध्यम से टीबी क्या है, इसके लक्षण क्या होते हैं तथा इसकी जांच व उपचार कहां और कैसे होता है इस बारे विस्तृत प्रशिक्षण एवं जानकारी प्रदान की गई।


मुख्य चिकित्सा अधिकारी ने बताया कि टीबी चैम्पियंस को प्रशिक्षण प्रदान कर इनके माध्यम से अन्य लोगों को जागरूक किया जाएगा। यह टीबी चैम्पियंस अपने-अपने गांव या https://tatkalsamachar.com/kinnaur-news-environment/ समुदाय में जाकर क्षय रोग के प्रति जागरूकता फैलाएंगे और अपने क्षेत्र में क्षय रोग के मरीजों से मिलकर उन्हें मानसिक एवं सामाजिक सहयोग प्रदान करने में अहम योगदान प्रदान करेंगे। इसके अलावा समाज में क्षय रोग के संबंध में फैली भ्रांतियों, भेदभाव एवं लांछन को समाप्त करने में अहम भूमिका निभाएंगे।


प्रशिक्षण शिविर में सभी टीबी चैम्पियंस ने प्रतिज्ञा ली कि वह सार्वजनिक मंचों पर जाकर टीबी के बारे में लोगों को जानकारी देंगे तथा क्षय रोग को समाप्त करने के लिए अपनी प्रतिबद्धता सुनिश्चित करेंगे।      
इस दौरान टीबी चैम्पियंस को पंचायत टीबी फोरम की जानकारी भी दी https://www.youtube.com/watch?v=7PGvE2zKvaI गई और सभी टीबी चैम्पियंस ने स्वीकार किया कि वह पंचायत टीबी फोरम की मीटिंग में अवश्य जाएंगे और वहां टीबी के बारे में वकालत करेंगे।


जिला क्षय रोग अधिकारी डॉ सुधीर सिंह ने उपस्थित जनों को क्षय रोग की विशेष जानकारी देते हुए सभी चैम्पियन से आह्वान किया कि वह समुदाय में जाकर अधिक से अधिक टीबी के प्रति जागरूकता फैलाएं।
प्रशिक्षण शिविर में जिला कार्यक्रम समन्वयक छैरिंग नेगी और एसटीएस रोहित सहित अन्य उपस्थित रहे।
.0.

Neha Sharma

Recent Posts

Election :न सत्ता का दुरुपयोग काम आया, न साजिशें, लोकतंत्र जीता, तानाशाही हारी: जयराम ठाकुर

इस हार से सबक ले संविधान, लोकतंत्र और जनादेश का सम्मान करना सीखें मुख्यमंत्रीचंडीगढ़ में…

3 weeks ago

मुख्यमंत्री ने केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण से की भेंट

अतिरिक्त वित्तीय सहायता का आग्रह, उधार सीमा 3 से बढ़ाकर 4 प्रतिशत करने का किया…

3 weeks ago

Shimla News:मुख्यमंत्री सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने केंद्रीय ऊर्जा मंत्री मनोहर लाल से की भेंट

हिमाचल के विद्युत क्षेत्र से जुड़े महत्वपूर्ण मुद्दों पर विस्तार से चर्चा मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र…

3 weeks ago

Shimla News: प्रदेश सरकार चिकित्सा अधिकारियों (विशेषज्ञ) को एनपीए देने पर कर रही विचारः मुख्यमंत्री

कैंसर देखभाल संस्थानों के सुदृढ़ीकरण के लिए सरकार व्यय करेगी 800 करोड़ रुपये मुख्यमंत्री ठाकुर…

3 weeks ago

Raksha Bandhan: सिर्फ राखी बांधने का पर्व नहीं, प्रेम, विश्वास और रक्षा के संकल्प की सदियों पुरानी परंपरा

जानिए क्यों मनाया जाता है रक्षाबंधन और श्रीकृष्ण-द्रौपदी से लेकर मां लक्ष्मी-राजा बलि तक की…

1 month ago