Categories: Blog

Nahan News : विधान सभा उपाध्यक्ष विनय कुमार की अध्यक्षता में जिला कल्याण समिति की बैठक हुई आयोजित

 हिमाचल प्रदेश विधान सभा उपाध्यक्ष विनय कुमार ने आज उपायुक्त कार्यालय के सभागार में जिला कल्याण समिति की बैठक की अध्यक्षता की।
 बैठक में अवगत करवाया गया कि जिला सिरमौर में अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति, अन्य पिछड़ा वर्ग व अल्पसंख्यक समुदाय के लाभार्थियों, दिव्यांगजनों, एकल नारियों, विधवाओं, कुष्ठ रोगियों एवं वृद्धजनों के कल्याण हेतु चलाई जा रही योजनाओं के लिए वित्त वर्ष 2024- 25 में अब तक 54,05,18,736 रुपए की राशि आवंटित की गई है। आवंटित राशि को पेंशनरों को सामाजिक सुरक्षा पैंशन प्रदान करने तथा अन्य विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं के माध्यम से पात्र लाभार्थियों को लाभान्वित करने के लिए व्यय किया जा रहा है।


बैठक अवगत करवाया गया की दिव्यांग छात्रवृति योजना के अंतर्गत 12 लाख का बजट आवंटित किया गया है जिससे 114 विद्यार्थीयों को लाभान्वित किया गया।  वर्तमान वित्तीय वर्ष में अनुसूचित जाति/ जनजाति अत्याचार निवारण अधिनियम 1989 के अंतर्गत जिले में 5 लाख 75 हजार की राहत राशि पीड़ितों के प्रदान की गई। https://tatkalsamachar.com/meritorious-students/ प्रधान मंत्री आदर्श ग्राम योजना के द्वितीय चरण में चयनित 14 गांवों में से 12 गांवों में लक्ष्य प्राप्त किया जा चुका है और शेष कार्य प्रगति पर है। प्रदेश सरकार की इंदिरा गांधी प्यारी बहना सुख सम्मान निधि योजना के तहत 14 मार्च 2024 तक 4818 आवेदन प्राप्त हुए, जिनमें से 4128 आवेदनों को स्वीकृकृति प्रदान कर 1करोड़ 85लाख 76 हजार रुपए की राशि पात्र महिलाओं को प्रदान की जा चुकी है।


वर्तमान वर्ष में जिला में सामाजिक सुरक्षा पेंशन योजना के अंतर्गत अब तक कुल 2318 नवीन प्रार्थियों को लाभान्वित किया गया। योजना के तहत वृद्धावस्था पैंशन योजना में 1692 व्यक्तियों, विधवा पैंशन योजना में 450 महिलाओं व 176 लोगों को दिव्यांग राहत भत्ता पैंशन स्वीकृत किए गए।
उपायुक्त सिरमौर ने इस अवसर पर संबंधित अधिकारियों को निष्ठा के साथ कार्य कर पात्र लाभार्थियों को कल्याण विभाग की योजनाओं का उचित लाभ पहुंचाने को कहा। जिला कल्याण अधिकारी विवेक अरोड़ा ने बैठक का संचालन किया। https://youtu.be/6wz4Ilmcluo?si=E3fWEvBHeoEROuJV बैठक में विधायक पांवटा सुखराम चैधरी, विधायक पच्छाद रीना कश्यप, विधायक नाहन अजय सोलंकी, अध्यक्ष नगर परिषद नाहन श्यामा पुंड़िर व अध्यक्ष नगर परिषद पांवटा निर्मल कौर सहित संबंधित विभागों के अधिकारी उपस्थित थे।

Neha Sharma

Recent Posts

Dussehra 2026: जानिए भगवान श्रीराम की विजय की कथा, रावण के पतन का कारण और जीवन बदलने वाली 15 प्रेरणाएँ

केवल रावण का पुतला जलाना ही दशहरा नहीं, बल्कि अपने भीतर छिपे अहंकार, क्रोध, लोभ…

23 hours ago

Hamirpur News : विधायक कमलेश ठाकुर ने एचपीकेवीएन के प्रशिक्षुओं को दी स्टाइपेंड राशि और प्रमाण पत्र

देहरा की विधायक कमलेश ठाकुर ने सोमवार को यहां सेरा के विश्राम गृह में हिमाचल…

1 week ago

Hamirpur News: हिमाचल के खिलाड़ियों को नादौन में मिलेंगी वर्ल्ड क्लास सुविधाएं

ख्यमंत्री के राजनीतिक सलाहकार सुनील शर्मा बिट्टू ने रविवार को यहां अणु में छात्राओं की…

1 week ago

Una News : शीतला माता मंदिर इसपुर में उप मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने प्रज्ज्वलित की प्रथम ज्योति

Click to teach Gmail that this conversation is important 11 अक्तूबर. उप मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री…

1 week ago

Mandi News : नेरचौक मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल में आधुनिक चिकित्सा सुविधाओं का विस्तार, मरीजों को मिल रही बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं

प्रदेश सरकार स्वास्थ्य सेवाओं के आधुनिकीकरण की दिशा में कई ठोस कदम उठा रही है।…

2 weeks ago

Una News: माता श्री चिंतपूर्णी महोत्सव को लेकर बैठक आयोजित, 22 से 24 नवम्बर तक होगा भव्य आयोजन

धार्मिक एवं सांस्कृतिक पर्यटन को बढ़ावा देने के उद्देश्य से आयोजित होने वाले माता श्री…

2 weeks ago