Categories: Blog

Una News : टी.बी मुक्त ऊना बनाने में बनें सहयोगी : जतिन लाल

नि-क्षय मित्र योजना को बढ़ावा देने पर जोर
ऊना, 18 सितंबर. उपायुक्त जतिन लाल ने जिलावासियों से टी.बी मुक्त ऊना बनाने में सक्रिय सहयोगी बनने की अपील की है। उन्होंने लोगों से आग्रह किया कि वे नि-क्षय मित्र बनकर टी.बी रोगियों की सहायता करें और इस अभियान को सफल बनाने में अपना योगदान दें। उपायुक्त बुधवार को क्षेत्रीय अस्पताल ऊना में आयोजित जिला क्षय रोग उन्मूलन समिति की बैठक की अध्यक्षता कर रहे थे, जिसमें सीएमओ डॉ. संजीव वर्मा और जिला क्षय रोग अधिकारी डॉ. रमेश कुमार सहित अन्य अधिकारी मौजूद थे।
बैठक में जनवरी 2024 से अगस्त 2024 तक क्षय रोग उन्मूलन को लेकर किए गए कार्यों पर चर्चा की गई। उपायुक्त ने जिले के सभी हितधारकों से नि-क्षय मित्र योजना के तहत टी.बी मरीजों को पोषण, नैतिक बल, और मानसिक समर्थन प्रदान करने की अपील की। इस योजना में कोई भी व्यक्ति या संस्था 6 महीने, एक साल या तीन साल तक टी.बी मरीजों को सहायता प्रदान कर सकती है। उपायुक्त ने बताया कि जिले में 561 टी.बी रोगियों में से 322 को निक्षय मित्रों के माध्यम से पोषण आहार उपलब्ध कराया जा रहा है।
उपायुक्त ने बताया कि जिले में व्यस्क बीसीजी टीकाकरण के लिए 41361 वयस्कों को चिन्हित किया गया है जिनमें 36,486 का अब तक टीकाकरण हो चुका है। उन्होंने बताया कि टीआइआइएफए प्रोजेक्ट के तहत खांसी के मरीजों, जो निजी डॉक्टरों या मेडिकल स्टोर से कफ सिरप ले रहे हैं, उनका डाटा क्षय रोग मुक्त हिमाचल एप पर अपलोड किया जाएगा https://tatkalsamachar.com/meritorious-students/ ताकि संभावित रोगियों की पहचान कर समय रहते उनकी जांच और इलाज किया जा सके। इससे मृत्यु दर पर भी नियंत्रण पाया जा सकेगा।
उपायुक्त ने स्वास्थ्य विभाग को निर्देश दिए कि जिन क्षय रोगियों को पोषण आहार नहीं मिल पा रहा है, उन्हें रेडक्रॉस सोसाइटी के माध्यम से आवश्यक सहायता प्रदान की जाए। इसके अलावा, उन्होंने जिला पंचायत अधिकारी को निर्देश दिए कि 2 अक्तूबर को आयोजित होने वाली ग्राम सभा बैठकों में स्वास्थ्य विभाग के कर्मियों के जरिए क्षय रोग के प्रति जागरूकता बढ़ाने के प्रयास किए जाएं, ताकि अधिक से अधिक लोग इस बीमारी के बारे में जागरूक हो सकें और जिला को क्षय रोग मुक्त बनाने में सहयोग करें।
इस दौरान उपायुक्त ने निक्षय मित्रों को विशेष रूप से सम्मानित भी किया ।
समन्वित प्रयासों से मृत्यु दर में आई कमी
बैठक में जिला क्षय रोग अधिकारी डॉ. रमेश कुमार ने जानकारी दी कि जिले में कुल 561 क्षय रोगी नोटिफाइड किए गए हैं, जिनमें से 16 एम.डी.आर (मल्टी-ड्रग रेजिस्टेंट) टीबी के मरीज हैं। https://youtu.be/6wz4Ilmcluo?si=xUUbKjNgdKC8RbZA इन सभी मरीजों का इलाज जिला ऊना के विभिन्न स्वास्थ्य केंद्रों में निशुल्क किया जा रहा है। इसके अलावा, 561 मरीजों की एचआईवी और मधुमेह की भी जांच की गई, जिनमें से 123 मरीज ऐसे पाए गए जो क्षय रोग के साथ-साथ मधुमेह से भी पीड़ित हैं। इन मरीजों का दोनों बीमारियों का समांतर इलाज किया जा रहा है।
डॉ. रमेश कुमार ने यह भी बताया कि इस वर्ष जिले में क्षय रोगियों की पहचान में सफलता हासिल हुई है और पिछले वर्ष की तुलना में मृत्यु दर में भी कमी आई है। वर्ष 2023 में मृत्यु दर 8 प्रतिशत थी, जो इस वर्ष घटकर 5.7 प्रतिशत रह गई है।
बैठक में जिला परिषद अध्यक्ष नीलम कुमारी, चिकित्सा अधीक्षक डॉ. संजय मनकोटिया, जिला स्वास्थ्य अधिकारी डॉ सुखदीप सिंह सिद्धू, स्वां वीमेन फेडरेशन के मुख्य सलाहकार राजेश शर्मा, चेयरमैन पीर निगाह मंदिर कमेटी शशि देवी, बाबा बाल जी महाराज मंदिर की और से अश्वनी कुमार, बाबा रूद्र नन्द कमेटी की ओर से राम कुमार, जीनत महंत गगरेट, सुनील जोशी नेस्ले इंडस्ट्री, लिव फ़ास्ट गगरेट, जिला पंचायत अधिकारी नीलम कटोच, डॉ राजीव गर्ग, डॉ पंकज कुमार, डॉ शिंगारा सिंह, अखिल शर्मा मेनेजर इंडस्ट्री, डॉ अशोक कुमार, गुलशन कुमार, संदीप धीर, राकेश कुमार, रीता देवी सहित अन्य गणमान्य सदस्य उपस्थित रहे।

Neha Sharma

Recent Posts

Dussehra 2026: जानिए भगवान श्रीराम की विजय की कथा, रावण के पतन का कारण और जीवन बदलने वाली 15 प्रेरणाएँ

केवल रावण का पुतला जलाना ही दशहरा नहीं, बल्कि अपने भीतर छिपे अहंकार, क्रोध, लोभ…

5 hours ago

Hamirpur News : विधायक कमलेश ठाकुर ने एचपीकेवीएन के प्रशिक्षुओं को दी स्टाइपेंड राशि और प्रमाण पत्र

देहरा की विधायक कमलेश ठाकुर ने सोमवार को यहां सेरा के विश्राम गृह में हिमाचल…

1 week ago

Hamirpur News: हिमाचल के खिलाड़ियों को नादौन में मिलेंगी वर्ल्ड क्लास सुविधाएं

ख्यमंत्री के राजनीतिक सलाहकार सुनील शर्मा बिट्टू ने रविवार को यहां अणु में छात्राओं की…

1 week ago

Una News : शीतला माता मंदिर इसपुर में उप मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने प्रज्ज्वलित की प्रथम ज्योति

Click to teach Gmail that this conversation is important 11 अक्तूबर. उप मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री…

1 week ago

Mandi News : नेरचौक मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल में आधुनिक चिकित्सा सुविधाओं का विस्तार, मरीजों को मिल रही बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं

प्रदेश सरकार स्वास्थ्य सेवाओं के आधुनिकीकरण की दिशा में कई ठोस कदम उठा रही है।…

1 week ago

Una News: माता श्री चिंतपूर्णी महोत्सव को लेकर बैठक आयोजित, 22 से 24 नवम्बर तक होगा भव्य आयोजन

धार्मिक एवं सांस्कृतिक पर्यटन को बढ़ावा देने के उद्देश्य से आयोजित होने वाले माता श्री…

2 weeks ago