Categories: Blog

Nahan News : मतदान केन्द्रों के युक्तिकरण सम्बन्धी बैठक आयोजित

जिला निर्वाचन अधिकारी एवं उपायुक्त सिरमौर सुमित खिम्टा ने आज सभी राजनैतिक दलों के प्रतिनिधियों के साथ मतदान केन्द्रों के युक्तिकरण सम्बन्धी बैठक की अध्यक्षता की।
बैठक में सिरमौर जिला के नाहन,पांवटा,शिलाई तथा श्री रेणुकाजी इत्यादि विधानसभा निर्वाचन क्षेत्रों के अर्न्तगत पडनें वाले कुछ मतदान केन्द्रों को अलग करने तथा नया मतदान केन्द्र बनाये जाने के प्रस्ताव प्रस्तुत किए गए। इन प्रस्तावों में 56-नाहन विधान सभा निर्वाचन क्षेत्र के मतदान केन्द्र 56/30-जाबल का बाग  के अर्न्तगत आने वाले अनुभाग-1 गदपेला के मतदाताओं को मतदान केन्द्र तक आने के लिए तीन किलोमीटर की दूरी तय करनी पड़ती है। मतदाताओं की सुविधा के लिए उक्त अनुभाग को मतदान केन्द्र 56/60 में समायोजित करने का प्रस्ताव रखा गया।
इसी प्रकार 57-श्री रेणुकाजी (अ.जा.) विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र के 23-मैथली के बूथ संख्या 23-मैथली के तहत राजस्व ग्राम निहोग के मतदाताओं को मतदान के लिए चार किलोमीटर का रास्ता तय करना पड़ता था। इस लिए इस गांव के मतदाताओं की सुविधा के लिए 18-(क) राजकीय प्राथमिक पाठशाला निहोग में नया मतदान केन्द्र बनाने का प्रस्ताव रखा गया। इसी निर्वाचन क्षेत्र के अर्न्तगत 78-जामू के तहत राजस्व ग्राम हयुनाड के मतदाताओं को मतदान के लिए चार किलोमीटर आना पड़ता था को भी 78-(क) राजकीय प्राथमिक पाठशाला हयुनाड में नया मतदान केन्द्र खोलने का प्रस्ताव रखा गया। इसी प्रकार 81-बडोन में बूथ संख्या 81-बडोन के अंतर्गत आने वाले राजस्व गांव धार टारन (ब्लॉक न. 34) के मतदाताओं की सुविधा के लिए 81-(क) राजकीय प्राथमिक पाठशाला चुलडीया धार में नया मतदान खोलने का प्रस्ताव प्राप्त हुआ।
58-पांवटा साहिब विधान सभा निर्वाचन क्षेत्र के 58/40-पांवटा शमशेरपुर-5 जोकि औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान पांवटा साहिब शमशेरपुर (उ.भाग) में स्थापित है जिसमें वर्तमान में 3 मतदान केन्द्र है और मतदाताओं की संख्या अधिक है और संस्थान परिसर छोटा होने के कारण मतदान केन्द्र को 100 मीटर की दूरी पर स्थित कृषि अनाज मंडी मीटिंग हाल में स्थानांतरित करने का भी प्रस्ताव रखा गया। इसी प्रकार 58/86-शिवा-रूदाना मतदान केन्द्र राजकीय उच्च पाठशाला सुनोग में बनाया गया है। https://tatkalsamachar.com/hamirpur-news-proper-nutrition/ ग्राम रूदाना व थडा जीजला के मतदाताओं को इस मतदान केन्द्र तक पहुंचने के लिए आने वाली परेशानियों को मध्यनजर रखते हुए उपरोक्त ग्राम के मतदाताओं के अनुभाग ब्लॉक न. 182 को अलग कर नया मतदान केन्द्र रा.प्रा. पा. रूदाना किया जाना प्रस्तावित है। इसी निर्वाचन क्षेत्र के तहत रा.उ.पा. बढ़ाना में स्थापित 58/95-बढ़ाना मतदान केन्द्र में आने वाले ग्राम कलाथा व बेलधार के मतदाताओं को मतदान के दौरान परेशानियों का सामना करना पड़ता है। इन ग्रामों के मतदाताओं की मांग है कि अनुभाग कलाथा को अलग कर रा.उ.पा. कलाथा में नया मतदान केंद्र बनाये जाने का प्रस्ताव रखा गया।
59-शिलाई विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र के तहत 59/36-बेला मतदान केन्द्र जोकि रा.प्रा.पा. बेला में स्थापित है। इस मतदान केन्द्र के अन्तर्गत आने वाले गांव बेला ब्लॉक न. 42 के मतदाताओं की सुविधा के लिए रा.प्रा. पा. बशवा में नया मतदान केन्द्र बनाया जाना प्रस्तावित रखा गया।


उपायुक्त  ने बैठक के दौरान रखे गए प्रस्ताव के बारे में सभी राजनीतिक पार्टियों के प्रतिनिधियों से विस्तार से चर्चा की गई तथा सभी पार्टियों के प्रतिनिधियों द्वारा बैठक में रखे गए सभी प्रस्तावों का समर्थन किया। https://youtu.be/6wz4Ilmcluo?si=TBSKqnswaMWfLKP8 बैठक में राजनीतिक पार्टियों से भारतीय जनता पार्टी नाहन के संजय गोयल, कांग्रेस पार्टी नाहन तथा रेणुकाजी के सलीम अहमद और मित्र सिंह तोमर, सीपीआईएम के राजेंद्र ठाकुर, बसपा के अयोध्या प्रसाद के अलावा तहसीलदार चुनाव कार्यालय से श्री तेजेन्द्र सिंह, अधीक्षक तथा पांचों निर्वाचन क्षेत्रों के कानूनगो उपस्थित थे।

Neha Sharma

Recent Posts

Hamirpur News : विधायक कमलेश ठाकुर ने एचपीकेवीएन के प्रशिक्षुओं को दी स्टाइपेंड राशि और प्रमाण पत्र

देहरा की विधायक कमलेश ठाकुर ने सोमवार को यहां सेरा के विश्राम गृह में हिमाचल…

7 days ago

Hamirpur News: हिमाचल के खिलाड़ियों को नादौन में मिलेंगी वर्ल्ड क्लास सुविधाएं

ख्यमंत्री के राजनीतिक सलाहकार सुनील शर्मा बिट्टू ने रविवार को यहां अणु में छात्राओं की…

1 week ago

Una News : शीतला माता मंदिर इसपुर में उप मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने प्रज्ज्वलित की प्रथम ज्योति

Click to teach Gmail that this conversation is important 11 अक्तूबर. उप मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री…

1 week ago

Mandi News : नेरचौक मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल में आधुनिक चिकित्सा सुविधाओं का विस्तार, मरीजों को मिल रही बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं

प्रदेश सरकार स्वास्थ्य सेवाओं के आधुनिकीकरण की दिशा में कई ठोस कदम उठा रही है।…

1 week ago

Una News: माता श्री चिंतपूर्णी महोत्सव को लेकर बैठक आयोजित, 22 से 24 नवम्बर तक होगा भव्य आयोजन

धार्मिक एवं सांस्कृतिक पर्यटन को बढ़ावा देने के उद्देश्य से आयोजित होने वाले माता श्री…

2 weeks ago

Hamirpur News : हमीरपुर शहर की स्वच्छता हर नागरिक की जिम्मेदारी : राकेश शर्मा

नगर निगम हमीरपुर द्वारा निरंतर चलाए जा रहे ‘स्वच्छता ही सेवा’ अभियान के अंतर्गत मंगलवार…

2 weeks ago