Bilaspur News : लड़कियां हर क्षेत्र में बुलंदियों को छूकर देश का नाम कर रही रोशन – राजेश धर्माणी

नगर निगम योजना, आवास और तकनीकी शिक्षा, व्यावसायिक एवं औद्योगिक प्रशिक्षण मंत्री राजेश धर्माणी ने खिलाड़ी छात्राओं से कहा कि वर्तमान में बेटिया हर क्षेत्र में अपनी उपस्थिति दर्ज करवा रही है। अपनी बेहतर प्रतिभा का प्रदर्शन करके राष्ट्रीय व अंतराष्ट्रीय स्तर पर नाम रोशन कर रही है। ओलंपिक खेलों में भी लड़कियों ने अपनी भागीदारी सुनिश्चित करके बेहतर खेल का प्रदर्शन किया है। राजेश धर्माणी ने वीरवार को घुमारवीं के राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक कन्या पाठशाला घुमारवीं में 19 वर्ष से कम आयु वर्ग की छात्राओं की खेलकूद प्रतियोगिता का शुभारंभ किया।
इससे पहले उन्होंने स्कूल परिसर में 2 लाख 50 हजार रुपए की लागत से निर्मित सिंथेटिक बैडमिंटन कोर्ट का भी उद्घाटन किया ।
 19 से 23 सितंबर तक चलने वाली खेलकूद प्रतियोगिताओं में 23 विद्यालयों के 670 खिलाड़ी छात्राएं भाग ले रही हैं। जिसमें वॉलीबॉल, कबड्डी, खो-खो, हॉकी फुटबॉल ताइक्वांडो, बॉक्सिंग, टेबल टेनिस, योगा, हैंडबॉल, बास्केटबॉल, चेस तथा कुश्ती के मुकाबले आयोजित होंगे।
उन्होंने सभी खिलाड़ियों को बेहतर प्रदर्शन करने के लिए अपनी शुभकामनाएं दी। आशा व्यक्त करते हुए कहा कि खेलकूद प्रतियोगिता में अच्छी प्रतिस्पर्धा हो और खिलाड़ी अपने स्कूल  व क्षेत्र का नाम रोशन करें। छात्राओं का आह्वान किया कि खेलों में भाग लेने के साथ-साथ भविष्य की विभिन्न प्रतिस्पर्धाओं में सफलता प्राप्त करने के लिए के लिए  निरंतर प्रयासरत रहें। उन्होंने कहा कि प्रदेश की कई महिला खिलाड़ी विश्व स्तर पर प्रदेश का नाम रोशन कर रही हैं। कहा कि इन महिला खिलाड़ियों से हमें प्रेरणा लेनी चाहिए।
उन्होंने कहा कि शिक्षा जहां हमें ज्ञान प्रदान करती है, वहीं खेल हमें एकाग्रचित्त होकर समर्पण एवं अनुशासन के साथ लक्ष्य की प्राप्ति के लिए आगे बढ़ना सिखाते हैं। https://tatkalsamachar.com/hamirpur-news-proper-nutrition/ उन्होंने छात्राओं से आग्रह किया कि जीवन में कभी निराश न हों तथा देश और प्रदेश में अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाने के लिए सदैव प्रयासरत रहें। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार सरकारी शैक्षिक संस्थानों में खेलों को बढ़ावा देने के लिए उचित कदम उठा रही है। प्रदेश में खेल प्रतिभाओं को खेलों के लिए उचित मंच प्रदान करने के उद्देश्य से स्कूलों में खेल मैदान निर्मित करने पर भी विशेष बल दिया जा रहा है।  
उन्होंने कहा कि विद्यार्थियों के भविष्य को बेहतर बनाने के लिए प्रदेश सरकार शिक्षा के क्षेत्र में व्यापक सुधार करने के लिए निरंतर कार्य कर रही है। उन्होंने कहा कि गुणात्मक शिक्षा के साथ विद्यार्थियों के समग्र विकास के लिए पूरे प्रदेश में शिक्षण संस्थानों को चरणबद्ध तरीके से उत्कृष्ट संस्थान के रूप में विकसित किया जाएगा। https://youtu.be/6wz4Ilmcluo?si=0hU0Sy6YrYE-AgOM उन्होंने कहा कि युवाओं की खेल में रुचि बढ़ाने के लिए प्रदेश सरकार द्वारा  विभिन्न स्तरों की प्रतिस्पर्धाओं में खिलाड़ियों को दी जाने वाली डाईट मनी में भी आशातीत वृद्धि की गई है।
इस मौके पर छात्राओं द्वारा रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम भी प्रस्तुत किए गए।
 अवसर पर उच्च शिक्षा निदेशक जोगिंद्र सिंह राव, एलीमेंट्री शिक्षा निदेशक कमल देव, ए पी एम सी अध्यक्ष सतपाल, नगर परिषद उपाध्यक्ष श्याम शर्मा, स्कूल प्रबंधन समिति अध्यक्ष राजीव शर्मा, प्रधानाचार्य  परमजीत सहित स्कूलों के शारीरिक अध्यापक उपस्थित रहे।

Neha Sharma

Recent Posts

Dussehra 2026: जानिए भगवान श्रीराम की विजय की कथा, रावण के पतन का कारण और जीवन बदलने वाली 15 प्रेरणाएँ

केवल रावण का पुतला जलाना ही दशहरा नहीं, बल्कि अपने भीतर छिपे अहंकार, क्रोध, लोभ…

23 hours ago

Hamirpur News : विधायक कमलेश ठाकुर ने एचपीकेवीएन के प्रशिक्षुओं को दी स्टाइपेंड राशि और प्रमाण पत्र

देहरा की विधायक कमलेश ठाकुर ने सोमवार को यहां सेरा के विश्राम गृह में हिमाचल…

1 week ago

Hamirpur News: हिमाचल के खिलाड़ियों को नादौन में मिलेंगी वर्ल्ड क्लास सुविधाएं

ख्यमंत्री के राजनीतिक सलाहकार सुनील शर्मा बिट्टू ने रविवार को यहां अणु में छात्राओं की…

1 week ago

Una News : शीतला माता मंदिर इसपुर में उप मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने प्रज्ज्वलित की प्रथम ज्योति

Click to teach Gmail that this conversation is important 11 अक्तूबर. उप मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री…

1 week ago

Mandi News : नेरचौक मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल में आधुनिक चिकित्सा सुविधाओं का विस्तार, मरीजों को मिल रही बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं

प्रदेश सरकार स्वास्थ्य सेवाओं के आधुनिकीकरण की दिशा में कई ठोस कदम उठा रही है।…

2 weeks ago

Una News: माता श्री चिंतपूर्णी महोत्सव को लेकर बैठक आयोजित, 22 से 24 नवम्बर तक होगा भव्य आयोजन

धार्मिक एवं सांस्कृतिक पर्यटन को बढ़ावा देने के उद्देश्य से आयोजित होने वाले माता श्री…

2 weeks ago