Nahan News : विधानसभा उपाध्यक्ष की अध्यक्षता में पांवटा साहिब में  उपमंडल स्तरीय  अधिकारियो की बैठक हुई आयोजित

 विधानसभा उपाध्यक्ष विनय कुमार ने आज  गुरुवार को श्री रेणुका जी विधानसभा क्षेत्र की पांवटा साहिब उपमंडल में पड़ने वाले धारटी धार क्षेत्र की 7 पंचायतों में चल रहे विकास कार्यों की अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक की अध्यक्षता की। 

   विधानसभा उपाध्यक्ष ने समीक्षा बैठक की अध्यक्षता करते हुए सभी अधिकारियों को निर्देश दिए कि क्षेत्रवासियों से प्राप्त जनसमस्याओं का समयबद्ध निपटारा किया जाए। उन्होंने कहा कि रेणुका विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत पांवटा साहिब उपमंडल में जितने भी विकास कार्य चल रहे हैं उन सभी विकास कार्यों में तीव्रता लाई जाए। उन्होंने कहा कि जिन विकास कार्यों के लिए धन की समुचित व्यवस्था उपलब्ध है, उन विकास कार्यों को समय पर पूरा किया जाए ताकि आमजन इन से लाभान्वित हो सकें। 

  उन्होंने कहा कि जिन विकास कार्यों में धन अपेक्षित है, उसके लिए विभागीय स्तर पर पुरजोर कोशिश की जाए और वह स्वयं भी सरकार के समक्ष मामला उठाएंगे।

 विधानसभा उपाध्यक्ष ने कहा कि रेणुका जी विधानसभा क्षेत्र के तहत पांवटा साहिब उपमंडल में 7 पंचायतें शामिल है, जिसमें कांडो कात्याड, मालगी, छछेती , बारथल मधाना , कटवाड़ी बागडथ, भरोग भनेड़ी और बनेत हालदाड़ी,सहित सात पंचायतें शामिल है। 

   विधानसभा उपाध्यक्ष ने कहा कि रेणुका जी विधानसभा क्षेत्र  नाहन, संगडाह और पांवटा साहिब सहित 3 सबडिवीजन में बंटा हुआ है। 

उन्होने कहा कि इसलिए सभी विभाग आपसी तालमेल के साथ श्री रेणुकाजी विधानसभा क्षेत्र के विकास कार्य और जनसमस्याओं का निपटारा सुनिश्चित बनाएं। 

   उन्होंने कहा कि रेणुका जी  क्षेत्र की धारटी धार क्षेत्र की इन 7 पंचायतों में मुख्यता सड़क, बिजली, पानी, स्वास्थ्य जैसी मूलभूत समस्या है जिन पर प्राथमिकता के आधार पर कार्य किया जा रहा है।

उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि जनसमस्याओं का समयबद्ध निपटारा किया जाए और जो विकास कार्य चल रहे हैं, उसमें गति लाई जाए। 

    उन्होंने कहा कि आज की समीक्षा बैठक में जिन विषयों और समस्याओं पर विचार किया गया है उनकी आगामी 3 माह के दौरान दोबारा समीक्षा की जाएगी।

 उन्होंने पंचायतों के प्रतिनिधियों को आश्वासन दिया कि बैठक में जो समस्याएं उनके द्वारा रखी गई हैं  उन्हें शीघ्र निपटाया जायेगा और जिन विकास कार्यों में बजट अपेक्षित है उनका मामला प्रदेश सरकार से उठाया जाएगा।

   विधानसभा उपाध्यक्ष ने लोक निर्माण विभाग व अन्य संबंधित विभाग को विभिन्न सड़कों तथा अन्य निर्माण कार्य के लिए फॉरेस्ट क्लीयरेंस मामलों को समय पर निपटाने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि सभी विभागों को फॉरेस्ट क्लीयरेंस के मामलों को गंभीरता पूरा करना चाहिए ताकि सभी सरकारी योजनाएं समय पर पूरी की जा सके। 

   उन्होंने लोक निर्माण विभाग को इन सातों पंचायतों में सड़क सुविधा को चुस्त-दुरुस्त बनाए रखने के निर्देश दिए। उन्होंने जल शक्ति विभाग को भी इन पंचायतों में समुचित मात्रा में जल उपलब्ध करवाने के निर्देश भी दिए। इसी प्रकार बिजली, स्वास्थ्य और अन्य विभागों को जन सुविधाओं को चाक चौबंद बनाने के लिए कहा।

    छछेती पंचायत का क्षेत्र जिसे पुरु वाला थाना में शामिल किया गया है https://tatkalsamachar.com/kinnaur-news-awareness-camp/ को पांवटा साहिब में शामिल करने का आग्रह बैठक में प्राप्त हुआ जिस पर विधानसभा उपाध्यक्ष ने मामला सरकार के समक्ष उठाने का आश्वासन दिया।  

   विभिन्न पंचायतों के प्रतिनिधियों ने अपनी अपनी पंचायतों की समस्याएं रखी जिनका विधानसभा उपाध्यक्ष विनय कुमार ने अधिकतर समस्याओं का निपटारा किया तथा कुछ समस्याओं के शीघ्र निपटारे का आश्वासन दिया।

एसडीएम पांवटा साहिब गुंजीत चीमा ने विधानसभा उपाध्यक्ष को आश्वस्त किया कि जितने भी मामले और जितनी भी समस्याएं आज की बैठक में लाई गई है, उनका समय पर निपटारा किया जाएगा। https://youtu.be/nyGdgNGe5dk?si=i2WukRhEJHXtb5bz उन्होंने उपस्थित अधिकारियों को सभी मामलों को सूचीबद्ध कर इनका समय पर निपटारा करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि इन सभी मामलों की कृत कार्यवाही से एसडीम ऑफिस को भी अवगत करवाया जाये ताकि विधानसभा उपाध्यक्ष को विभाग द्वारा की गई कार्रवाई से अवगत कराया जा सके।

Neha Sharma

Share
Published by
Neha Sharma

Recent Posts

International Dusshera: राज्यपाल ने अंतरराष्ट्रीय कुल्लू दशहरा उत्सव का किया शुभारंभ

भगवान श्रीराम का जीवन सत्य, कर्तव्य, न्याय और धर्म के मार्ग पर चलने की देता…

4 hours ago

Dussehra 2026: जानिए भगवान श्रीराम की विजय की कथा, रावण के पतन का कारण और जीवन बदलने वाली 15 प्रेरणाएँ

केवल रावण का पुतला जलाना ही दशहरा नहीं, बल्कि अपने भीतर छिपे अहंकार, क्रोध, लोभ…

1 day ago

Hamirpur News : विधायक कमलेश ठाकुर ने एचपीकेवीएन के प्रशिक्षुओं को दी स्टाइपेंड राशि और प्रमाण पत्र

देहरा की विधायक कमलेश ठाकुर ने सोमवार को यहां सेरा के विश्राम गृह में हिमाचल…

1 week ago

Hamirpur News: हिमाचल के खिलाड़ियों को नादौन में मिलेंगी वर्ल्ड क्लास सुविधाएं

ख्यमंत्री के राजनीतिक सलाहकार सुनील शर्मा बिट्टू ने रविवार को यहां अणु में छात्राओं की…

1 week ago

Una News : शीतला माता मंदिर इसपुर में उप मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने प्रज्ज्वलित की प्रथम ज्योति

Click to teach Gmail that this conversation is important 11 अक्तूबर. उप मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री…

1 week ago

Mandi News : नेरचौक मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल में आधुनिक चिकित्सा सुविधाओं का विस्तार, मरीजों को मिल रही बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं

प्रदेश सरकार स्वास्थ्य सेवाओं के आधुनिकीकरण की दिशा में कई ठोस कदम उठा रही है।…

2 weeks ago