Una News : हरोली में डिजिट साक्षरता पर जागरूकता शिविर आयोजित

हरोली के कौशल विकास केंद्र पालकवाह में आज एसडीएम हरोली राजीव ठाकुर की अध्यक्षता में डिजिट साक्षरता पर जागरूकता शिविर आयोजित किया गया। शिविर में साइबर क्राइम, फेक न्यूज़, विज्ञापन, सोशल मीडिया शिष्टाचार, साइबर बुलिंग, ऑनलाइन सुरक्षा, ई-सर्विसिज़, ऑनलाईन बैंकिंग सहित विभिन्न सरकारी योजनाओं के लिए डिजिट प्लेटफॉर्मों बारे विस्तारपूर्वक जानकारी दी।
शिविर में एसडीएम ने बताया कि वर्तमान समय में जैसे-जैसे इंटरनेट का प्रचलन बढ़ रहा है वैसे-वैस लोग भी इंटरनेट के माध्यम से धोखाधड़ी का शिकार होते जा रहे हैं। हर रोज किसी न किसी रूप में सुनते हैं कि किसी ने गवाए 50000 या एटीएम का पिन बदलकर उड़ाए हजारों रुपए। उन्होंने कहा यह जिस भी कारण हो रहा है उसमें कहीं न कहीं हमारी भी गलती है कि हम लालच में आकर अपने निजी जानकारी दूसरों के साथ शेयर कर देते हैं। जिस कारण दिन प्रतिदिन यह अपराध बढ़ता जा रहा है। इस अपराध को रोकने के लिए सरकार द्वारा एक महत्वपूर्ण कदम उठाया गया है कि जन-जन को साइबर क्राइम के बारे में संदेश दिया जाए और इससे बचने के सुझाव लोगों तक पहुंच जाएं। ताकि ज्यादा से ज्यादा लोग साइबर के बारे में जागरूक रहे और और इससे बचें।
शिविर में उपस्थित लोगों को साईबर क्राइम बारे जागरूक किया गया। उन्होंने बताया कि साइबर क्राइम एक ऐसा अपराध है जिसमें कंप्यूटर या मोबाइल का उपयोग करके ऑनलाइन निजी जानकारी को प्राप्त करते हैं। और उसका गलत इस्तेमाल करते हैं उसी को साइबर क्राइम कहते हैं। इसके माध्यम से वह किसी भी यूजर की पर्सनल जानकारी, बैंक डिटेल, आधार डिटेल को चोरी करते हैं तथा उसके बाद साइबर क्राइम करते हैं। 

साइबर क्राइम से कैसे बचे
किसी भी वेबसाइट पर अपनी पर्सनल डिटेल शेयर न करें। https://tatkalsamachar.com/kinnaur-news-awareness-camp/ अपनी पर्सनल इनफॉरमेशन को ऑनलाइन पब्लिश करने से बचना चाहिए। किसी भी सॉफ्टवेयर या ऐप को डाउनलोड करने से पहले अच्छे से कंफर्म कर लें कि वह सही है या कोई फेक ऐप तो नहीं है। किसी भी ऑनलाइन स्कीम जिसमें पैसे जीतने और प्राइज़ मिलने की बात हो तो उसके लालच में न आएं।

साइबर क्राइम होने के बाद क्या करें
अगर किसी के साथ साइबर क्राइम होता है तो वह सबसे पहले 1930 नंबर डायल करके कॉल करें और वहां पर शिकायत करें तथा जिस नंबर से आपको फोन आया है https://youtu.be/nyGdgNGe5dk?si=rivSVtk8zR6e37Wz वह फोन नंबर और यू डी आरआईडी जिससे अपने पैसे ट्रांसफर किए हैं तथा उसका स्क्रीनशॉट अपने पास जरूर रखें या फिर भारतीय साइबर क्राइम के फोन नंबर 1800 209 6789 पर अपनी शिकायत दर्ज करवा सकते हैं।
इस मौके पर एलडीएम पीएनबी राकेश जसवाल, डीआईओ संजीव कुमार, ई-जिला प्रबंधक साहिल शर्मा, साइबर क्राइम सैल की ओर से अनिल ठाकुर व राजन ठाकुर सहित अन्य गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे।

Neha Sharma

Share
Published by
Neha Sharma

Recent Posts

Election :न सत्ता का दुरुपयोग काम आया, न साजिशें, लोकतंत्र जीता, तानाशाही हारी: जयराम ठाकुर

इस हार से सबक ले संविधान, लोकतंत्र और जनादेश का सम्मान करना सीखें मुख्यमंत्रीचंडीगढ़ में…

60 minutes ago

मुख्यमंत्री ने केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण से की भेंट

अतिरिक्त वित्तीय सहायता का आग्रह, उधार सीमा 3 से बढ़ाकर 4 प्रतिशत करने का किया…

1 day ago

Shimla News:मुख्यमंत्री सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने केंद्रीय ऊर्जा मंत्री मनोहर लाल से की भेंट

हिमाचल के विद्युत क्षेत्र से जुड़े महत्वपूर्ण मुद्दों पर विस्तार से चर्चा मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र…

2 days ago

Shimla News: प्रदेश सरकार चिकित्सा अधिकारियों (विशेषज्ञ) को एनपीए देने पर कर रही विचारः मुख्यमंत्री

कैंसर देखभाल संस्थानों के सुदृढ़ीकरण के लिए सरकार व्यय करेगी 800 करोड़ रुपये मुख्यमंत्री ठाकुर…

3 days ago

Raksha Bandhan: सिर्फ राखी बांधने का पर्व नहीं, प्रेम, विश्वास और रक्षा के संकल्प की सदियों पुरानी परंपरा

जानिए क्यों मनाया जाता है रक्षाबंधन और श्रीकृष्ण-द्रौपदी से लेकर मां लक्ष्मी-राजा बलि तक की…

2 weeks ago