Dharmshala News : सुख की सरकार युवाओं को दे रही घर द्वार रोजगार के अवसर :- बाली

 युवाओं को रोजगार उपलब्ध करवाने के लिए सुखविंदर सिंह सुक्खु सरकार कृतसंकल्प है इसी दिशा में चरणबद्व तरीके से राज्य के अन्य क्षेत्रो में रोजगार मेले आयोजित किए जा रहे हैं। यह उद्गार पर्यटन निगम के अध्यक्ष, कैबिनेट रैंक आरएस बाली ने स्वं जीएस बाली के जन्म दिन पर नगरोटा के ओबीसी भवन में आयोजित रोजगार मेले में युवाओं को संबोधित करते हुए व्यक्त किए। इस अवसर पर उपायुक्त हेमराज बैरवा ने बतौर मुख्यातिथि रोजगार मेले का शुभारंभ किया गया।

आरएस बाली ने कहा कि वर्ष-2022 को 27 जुलाई को नगरोटा से रोजगार संघर्ष यात्रा आरंभ की गई थी उसी रोजगार संघर्ष यात्रा के दौरान युवाओं को रोजगार के अवसर उपलब्ध करवाने का संकल्प लिया गया था इस दिशा में सरकार के गठन के आठ महीने के पश्चात पहला मैगा रोजगार मेला नगरोटा में आयोजित किया गया था और अब नियमित तौर पर रोजगार मेलों का आयोजन सुनिश्चित किया जा रहा है ताकि ज्यादा से ज्यादा युवाओं को रोजगार के अवसर उपलब्ध करवाए जा सकें उन्होंने कहा कि युवाओं को स्वरोजगार आरंभ करने के लिए भी विकास कौशल निगम के माध्यम से प्रशिक्षण की सुविधा प्रदान की जा रही है इसके अलावा स्वयं सहायता समूहों की आर्थिक स्थिति सुदृढ़ करने के लिए उनके उत्पादों के विपणन की बेहतर व्यवस्था की जा रही है ताकि ज्यादा से ज्यादा महिलाएं अपनी आमदनी में इजाफा कर सकें।

आरएस बाली ने विकास पुरूष स्व जीएस बाली को नमन करते हुए कहा कि नगरोटा विधानसभा क्षेत्र के विकास में उनका अहम योगदान रहा है जिसको कभी भुलाया नहीं जा सकता है। https://tatkalsamachar.com/kinnaur-news-awareness-camp/ उन्होंने कहा कि विकास पुरूष जीएस बाली ने एक जननेता नहीं बल्कि जनसेवक बनकर लोगों समर्पण भाव के साथ ताउम्र कार्य किया है।

उन्होंने कहा कि जीएस बाली के अधूरे सपनों को पूरा करने के लिए कारगर कदम उठाए जाएंगे। आरएस बाली ने कहा कि नगरोटा विस क्षेत्र में टूरिज्म का होटल, देश भर का पहला सबसे बड़ा फाउंटेन  भी स्थापित किया जाएगा ताकि पर्यटन को बढ़ावा मिल सके। आरएस बाली ने कहा कि बिना किसी भेदभाव के विकास कार्यों को अमलीजामा पहनाया जा रहा है ताकि नगरोटा का समग्र विकास सुनिश्चित किया जा सके। इससे पहले श्रम एवं रोजगार विभाग की ओर से विप्लव ने ने अतिथियों का स्वागत करते हुए रोजगार विभाग के माध्यम से युवाओं के लिए चलाई जा रही विभिन्न योजनाओं की जानकारी प्रदान की। https://youtu.be/nyGdgNGe5dk?si=i2WukRhEJHXtb5bz इस अवसर पर एसडीएम मुनीष कुमार, रोजगार मेला के समन्वयक अमित सूद, क्षेत्रीय रोजगार अधिकारी अक्षय सूद सहित कांग्रेस के उपाध्यक्ष प्रताप करियाड़, कांग्रेस ब्लाक कमेटी के अध्यक्ष मान सिंह, महिला जिला कांग्रेस कमेटी की अध्यक्ष रीता सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी उपस्थित थे।

Neha Sharma

Share
Published by
Neha Sharma

Recent Posts

Himachal News: 80वां स्वतंत्रता दिवस: स्वतंत्रता के गौरव से विकसित भारत के संकल्प तक

विजय कुमार सूद जी ने दी समस्त देशवासियों को 15 अगस्त 2026 की हार्दिक बधाई…

6 days ago

Shimla News: मुख्यमंत्री ने एचपीयू के शोधार्थियों और नादौन के विद्यार्थियों के साथ संवाद किया

मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने आज यहां अपने आधिकारिक आवास ‘ओक ओवर’ में नादौन…

2 weeks ago

BJP: सुक्खू का गवर्नेंस मॉडल केवल ‘तालाबंदी’ पर आधारित : जयराम ठाकुर

शिमला ग्रामीण में आयोजित नवनिर्वाचित जनप्रतिनिधियों के कार्यक्रम में बोले पूर्व मुख्यमंत्री एवं नेता प्रतिपक्ष,…

2 weeks ago

Himachal News: लोक निर्माण मंत्री ने केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी से भेंट की

लोक निर्माण एवं शहरी विकास मंत्री विक्रमादित्य सिंह ने आज नई दिल्ली में केंद्रीय सड़क…

2 weeks ago

Shimla News: राज्य सरकार ने मेडिकल कॉलेजों में 259 सहायक स्टाफ नर्सों की भर्ती की

राज्य सरकार ने प्रदेश में स्वास्थ्य सेवाओं को और अधिक सुदृढ़ बनाने की दिशा में…

2 weeks ago

Himachal University: प्रदेश के विश्वविद्यालय में फीस बढ़ने से छात्र और अभिभावक परेशान, वापस ले सरकार :

शिमला से जारी बयान में पूर्व मुख्यमंत्री एवं नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने कहा कि…

2 weeks ago