नाहन : ग्राम पंचायत रजाना व माईना घडेल में फोक मीडिया कार्यक्रमों से बताई सरकार की नीतियां

सूचना एवं जन सम्पर्क विभाग के प्रदेश व्यापी विशेष प्रचार-प्रसार अभियान के तहत आज रेणुका जी विधानसभा क्षेत्र की ग्राम पंचायत रजाना व माईना घडेल में फोक मीडिया कार्यक्रमों से प्रदेश सरकार की विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं को लोगों तक पहुंचाया गया।इस कडी में कलाकारों नें ’’विकास की राह पर, क्षितिज की ओर हिमाचल, चल रहा हिमाचल, बढ़ रहा हिमाचल’’ समूह गीत से सामाजिक सुरक्षा पेन्शन, हिमकेयर योजना, मुख्यमंत्री खेत संरक्षण योजना की जानकारी दी। कार्यक्रम के दौरान लोक गीतों से लोगों का मनोरंजन किया गया तथा नाटक संत वाणी का मंचन भी किया गया। इस नाटक के पात्रों के माध्यम से जनमंच कार्यक्रम से घर द्वार पर लोगों की समस्याओं का निपटारा व आवश्यक प्रमाण पत्र व दस्तावेज बनाये जाने की बात बताई गई। नाटक में महिला पात्र ने अंतरजातीय विवाह पुरस्कार योजना व दिव्यांगजन विवाह पुरस्कार योजना के अन्तर्गत 51 हजार रुपए दिए जाने की जानकारी लोगों तक पहुंचाई। कलाकारों ने पंचायत प्रतिनिधियों व उपस्थित लोगों से पात्र व्यक्तियों को लाभ दिलाने का आग्रह भी किया।इस दौरान ’’जो बात कही हमने, तुम भी समझ लेना, करना न नशा कोई, ये सबको बता देना’’ समूह गीत से नशा न करने का सन्देश दिया। उन्होंने गांव-गांव में नशा निवारण समितियों का गठन करने व अपने आस-पास नशीले पदार्थों को बेचने वालों की सूचना पुलिस को देने का आग्रह किया।

Recent Posts

Himachal News: नागपुर में राज्यपाल ने भारतीय युवा संसद के राष्ट्रीय सत्र को किया संबोधित

राज्यपाल कविन्द्र गुप्ता ने आज नागपुर स्थित महर्षि व्यास सभागार में आयोजित भारतीय युवा संसद…

18 minutes ago

Himachal News: उप मुख्यमंत्री ने नालागढ़ विधानसभा क्षेत्र में 25 करोड़ की परियोजनाओं के किए शिलान्यास

उप मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने आज नालागढ़ विधानसभा क्षेत्र की ग्राम पंचायत कश्मीरपुर के मलपुर…

37 minutes ago

Kangra News:धर्मशाला में “फार्म टू फोर्क” थीम पर विशेष कार्यक्रम आयोजित*

*किसानों को उनके प्रोडक्ट के मिल सकेंगे और अधिक बेहतरीन दाम* राज्य होटल प्रबंधन संस्थान…

2 days ago

Una News: स्वच्छ सर्वेक्षण अभियान के तहत गगरेट में कार्यशाला आयोजित

स्वच्छ भारत मिशन 2.0 के अंतर्गत वर्ष 2026 में ‘हर घर पहुंचेगा अभियान’ को सफल…

2 days ago

Himachal Pradesh: मुख्यमंत्री के जवाब से संतुष्ट होकर सदन से वॉक आउट करने के बाद नेता प्रतिपक्ष की प्रतिक्रिया

राज्यपाल के अभिभाषण पर मुख्यमंत्री के जवाब से असंतुष्ट होकर भाजपा विधायक दल ने दोपहर…

2 days ago