Treding News

Himachal News: उप मुख्यमंत्री ने नालागढ़ विधानसभा क्षेत्र में 25 करोड़ की परियोजनाओं के किए शिलान्यास

उप मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने आज नालागढ़ विधानसभा क्षेत्र की ग्राम पंचायत कश्मीरपुर के मलपुर में 13.36 करोड़ रुपए की लागत से निर्मित होने वाली 11 नलकूप आधारित सिंचाई परियोजनाओं का शिलान्यास किया। उन्होंने उपस्थित जनसमूह को सम्बोधित करते हुए कहा कि नालागढ़ विधानसभा क्षेत्र में विभिन्न विकास कार्यों को गति दी जा रही है और आज जिन परियोजनाओं का शिलान्यास किया गया है, उन्हें समयबद्ध सीमा में पूरा किया जाएगा।


इससे पूर्व, उन्होंने नालागढ़ में क्षेत्रीय परिवहन अधिकारी बद्दी स्थित नालागढ़ के कार्यालय एवं आवासीय परिसर की आधारशिला रखी। इस परिसर के निर्माण पर 11.24 करोड़ रुपए व्यय होंगे।


इस अवसर पर उप मुख्यमंत्री ने कहा कि स्वच्छ जल सभी का अधिकार है और राज्य सरकार सभी को स्वच्छ पेयजल उपलब्ध करवाने के लिए कार्य कर रही है। उन्होंने कहा कि जल जीवन के लिए महत्वपूर्ण है। जल का संरक्षण कर ही हम सभी के लिए इसकी उपलब्धता सुनिश्चित बना सकते हैं।


मुकेश अग्निहोत्री ने कहा कि जल शक्ति मण्डल नालागढ़ के तहत 120 पेयजल परियोजनाएं कार्यान्वित की जा रही हैं। इस मण्डल की सभी 758 बस्तियों को स्वच्छ पेयजल उपलब्ध करवाया जा रहा हैं। नालागढ़ जल शक्ति मण्डल के तहत 170 सिंचाई परियोजनाएं भी कार्यान्वित की जा रही हैं। शिलान्यास की गई नलकूप आधारित सिंचाई योजना से स्थानीय 9 ग्राम पंचायतों के 11 गांव को लाभ होगा। इस परियोजना के अंतर्गत गुरदासपुरा, मलपुर, दुगरी, सल्लेवाल, मस्तानपुरा, रत्योड़, सौड़ी गुज्जरां, नंगल ढक्का, नंगल कूहल-1, नंगल कूहल-2 तथा भटौली गांव लाभान्वित होंगे।


इससे पूर्व, उप मुख्यमंत्री ने हैरिटेज पार्क नालागढ़ में जीर्णाेद्धार उपरांत हैरिटेज कैफे का शुभारम्भ किया। इस कैफे का निर्माण नालागढ़ हैरिटेज सोसायटी द्वारा किया गया है।


नालागढ़ के विधायक हरदीप सिंह बावा ने क्षेत्र में विकास कार्यों की जानकारी देते हुए समस्याओं से अवगत करवाया। उन्होंने कहा कि वह विधानसभा क्षेत्र की समस्याओं के निदान के लिए निरंतर प्रयासरत हैं।


दून के विधायक राम कुमार चौधरी, कांग्रेस के वरिष्ठ नेता हुसन चंद ठाकुर, युवा कांग्रेस के नानी चौधरी, नालागढ़ ट्रक आपरेटर यूनियन के प्रधान विद्या रतन चौधरी, प्रदेश किसान मोर्चा के अध्यक्ष रवि शर्मा, ग्राम पंचायत कश्मीरपुरा की पूर्व प्रधान गुरमीत कौर, ग्राम पंचायत बरुणा के पूर्व प्रधान गुरमीत कौर जग्गा, परिवहन विभाग के निदेशक डी.सी. नेगी, बद्दी-बरोटीवाला-नालागढ़ विकास प्राधिकरण की मुख्य कार्यकारी अधिकारी एवं नगर निगम बद्दी की आयुक्त सोनाक्षी सिंह तोमर, पुलिस अधीक्षक बद्दी विनोद धीमान, शिमला क्षेत्र के मुख्य अभियंता मुकेश हीरा, जल शक्ति विभाग सोलन के अधीक्षण अभियंता संजीव सोनी, परिवहन विभाग के अतिरिक्त आयुक्त एस.डी. नेगी, उपमण्डलाधिकारी नालागढ़ नरेन्द्र आहलूवालिया, क्षेत्रीय परिवहन अधिकारी बद्दी विपिन गुप्ता, क्षेत्रीय प्रबंधक सोलन सुरेन्द्र राजपूत, विभिन्न विभागों के अधिकारी, कर्मचारी तथा क्षेत्रवासी इस अवसर पर उपस्थित थे।

Vivek Sood

Share
Published by
Vivek Sood

Recent Posts

Hamirpur News : विधायक कमलेश ठाकुर ने एचपीकेवीएन के प्रशिक्षुओं को दी स्टाइपेंड राशि और प्रमाण पत्र

देहरा की विधायक कमलेश ठाकुर ने सोमवार को यहां सेरा के विश्राम गृह में हिमाचल…

5 days ago

Hamirpur News: हिमाचल के खिलाड़ियों को नादौन में मिलेंगी वर्ल्ड क्लास सुविधाएं

ख्यमंत्री के राजनीतिक सलाहकार सुनील शर्मा बिट्टू ने रविवार को यहां अणु में छात्राओं की…

6 days ago

Una News : शीतला माता मंदिर इसपुर में उप मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने प्रज्ज्वलित की प्रथम ज्योति

Click to teach Gmail that this conversation is important 11 अक्तूबर. उप मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री…

6 days ago

Mandi News : नेरचौक मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल में आधुनिक चिकित्सा सुविधाओं का विस्तार, मरीजों को मिल रही बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं

प्रदेश सरकार स्वास्थ्य सेवाओं के आधुनिकीकरण की दिशा में कई ठोस कदम उठा रही है।…

1 week ago

Una News: माता श्री चिंतपूर्णी महोत्सव को लेकर बैठक आयोजित, 22 से 24 नवम्बर तक होगा भव्य आयोजन

धार्मिक एवं सांस्कृतिक पर्यटन को बढ़ावा देने के उद्देश्य से आयोजित होने वाले माता श्री…

1 week ago

Hamirpur News : हमीरपुर शहर की स्वच्छता हर नागरिक की जिम्मेदारी : राकेश शर्मा

नगर निगम हमीरपुर द्वारा निरंतर चलाए जा रहे ‘स्वच्छता ही सेवा’ अभियान के अंतर्गत मंगलवार…

1 week ago