Treding News

Himachal Pradesh: मुख्यमंत्री के जवाब से संतुष्ट होकर सदन से वॉक आउट करने के बाद नेता प्रतिपक्ष की प्रतिक्रिया

राज्यपाल के अभिभाषण पर मुख्यमंत्री के जवाब से असंतुष्ट होकर भाजपा विधायक दल ने दोपहर बाद की कार्यवाही के बाद शाम छः बजे सदन से वाकआउट किया। बाहर मीडिया से बातचीत में नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने कहा कि मुख्यमंत्री हर वक्त झूठ बोलते हैं। अपनी आदत के अनुसार उन्होंने आज भी कहा कि आपदा की घड़ी में भाजपा ने साथ नहीं दिया। हम काफ़ी देर शांत रहे और कोई व्यवधान पैदा नहीं किया लेकिन मुख्यमंत्री कहने लगे आपने आपदा के दौरान कुछ नहीं किया। जब हमने कहना शुरू किया कि क्या आपदा के दौरान काम करना सरकार का दायित्व नहीं है क्या। आपने नया क्या किया? 

नेता प्रतिपक्ष ने कहा कि मुख्यमंत्री कह रहे आप आपदा दौरान खड़े नहीं हुए तो मैं उन्हें बता देना चाहता हूं कि हमारे लोगों ने आपदा में कई कई किलोमीटर पैदल चलकर प्रभावितों की मदद की है। कांग्रेस के नेता कहीं दिखाई नहीं दिए। आपने आपदा प्रभावितों पर आवाज़ उठाने पर भी तीन-तीन मामले दर्ज कर दिए। आज भी वो बेघर लोग थानों के चक्कर काट रहे हैं। इस सरकार का  ऐसा असंवेदनशील चेहरा  सबके सामने आया है। दूसरी बात हमने पूछा नशे के खिलाफ लड़ाई में आप विशुद्ध राजनीति कर रहे हैं और हमें साथ नहीं लिया। आज हम पूछना चाहते हैं कि किसके इशारे पर सरकार ने एस टी एफ गठित की थी और क्या काम उनसे करवाते रहे। अब जब चार पुलिस कर्मचारी ही इसमें संलिप्त पाए गए तो इनको सस्पेंड कर एक डीजीपी को छुट्टी पर भेज दिया। क्या ये है आपकी नशे के खिलाफ कार्रवाई को लेकर संवेदनशीलता। खुद ही टीम गठित करते हैं और वही टीम नशे का कारोबार करते हुए पकड़ी जाती है। इससे बड़ी कोताही और लापरवाही कोई और नहीं हो सकती।

उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री को अपने गलत कामों पर पर्दा डालने की आदत हो गई है जिसे विपक्ष हटाना जानता है। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री हमें हिमाचल विरोधी कह रहे हैं। उनके कहने से नहीं चलेगा। ये हिमाचल हमारे दिल में है। हिमाचल के हितों की रक्षा करना हमारा दायित्व है। ये हम जिम्मेवारी के साथ कह रहे हैं। हम जरूर कांग्रेस विरोधी हो सकते हैं हिमाचल विरोधी नहीं।

Vivek Sood

Recent Posts

Hamirpur News : विधायक कमलेश ठाकुर ने एचपीकेवीएन के प्रशिक्षुओं को दी स्टाइपेंड राशि और प्रमाण पत्र

देहरा की विधायक कमलेश ठाकुर ने सोमवार को यहां सेरा के विश्राम गृह में हिमाचल…

5 days ago

Hamirpur News: हिमाचल के खिलाड़ियों को नादौन में मिलेंगी वर्ल्ड क्लास सुविधाएं

ख्यमंत्री के राजनीतिक सलाहकार सुनील शर्मा बिट्टू ने रविवार को यहां अणु में छात्राओं की…

6 days ago

Una News : शीतला माता मंदिर इसपुर में उप मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने प्रज्ज्वलित की प्रथम ज्योति

Click to teach Gmail that this conversation is important 11 अक्तूबर. उप मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री…

6 days ago

Mandi News : नेरचौक मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल में आधुनिक चिकित्सा सुविधाओं का विस्तार, मरीजों को मिल रही बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं

प्रदेश सरकार स्वास्थ्य सेवाओं के आधुनिकीकरण की दिशा में कई ठोस कदम उठा रही है।…

1 week ago

Una News: माता श्री चिंतपूर्णी महोत्सव को लेकर बैठक आयोजित, 22 से 24 नवम्बर तक होगा भव्य आयोजन

धार्मिक एवं सांस्कृतिक पर्यटन को बढ़ावा देने के उद्देश्य से आयोजित होने वाले माता श्री…

1 week ago

Hamirpur News : हमीरपुर शहर की स्वच्छता हर नागरिक की जिम्मेदारी : राकेश शर्मा

नगर निगम हमीरपुर द्वारा निरंतर चलाए जा रहे ‘स्वच्छता ही सेवा’ अभियान के अंतर्गत मंगलवार…

1 week ago