धर्मशाला : प्रेरणात्मक पहल , कोरोना पीड़ितों की मदद को घर-बार भूले उप-प्रधान विकास ,अपने निजी स्कूल में जमाया डेरा

कोरोना महामारी के घातक संक्रामक दौर में जहॉं लोग अपने कार्यों के लिए भी घर से बाहर निकलने से पहले कई बार सोचते हैं; वहीं विकास खण्ड, इंदौरा की ग्राम पंचायत लोधवां के उप-प्रधान विकास चम्बियाल कोरोना पीड़ितों की मदद के लिए अपना घर-बार भूलकर आगे आए हैं। आजकल उन्होंने कोरोना पीड़ितों की मदद के लिए अपने निजी स्कूल के कमरे में अपना डेरा जमाया है। ग़ौरतलब है कि आजकल तमाम शिक्षण संस्थान कोरोना के चलते बंद हैं। अपने सेवाभाव, कर्तव्यपरायणता और सहज सुलभता आदि गुणों के चलते उन्होंने अन्य जन प्रतिनिधियों तथा लोगों के सामने मिसाल क़ायम की है।  
    विकास अपने कार्यक्षेत्र में न केवल कोरोना से अपना जीवन हारने वाले लोगों का निर्धारित प्रोटोकॉल के तहत अंतिम संस्कार स्वयं कर रहे हैंय  बल्कि उनके परिजनों को गृह संगरोध में सुरक्षित रहने के लिए जागरूक भी कर रहे हैं। वह मृतकों के परिजनों को उनके घरों मंे हर ज़रूरी सामान मुहैया करवा रहे हैं। विकास उनके राशन कार्ड की वाट्सअप पर पिक मंगवाने के बाद उचित मूल्य की दुकानों ;डिपूद्ध से राशन ख़रीद कर, उनके घर पहुँचा रहे हैं। जो लोग कोरोना से ग्रस्त होने के बाद डर और अवसाद से गुज़र रहे हैं, वह उनकी काउंसिलिंग भी कर रहे हैं।
    मरीज़ों का हौंसला बढ़ाने के अलावा विकास लोगों में मास्क, सेनेटाइज़र आदि भी बांट रहे हैं। जो व्यक्ति कोरोना के लक्षण महसूस कर रहे हैं, वह उनको सही चिकित्सीय सलाह उपलब्ध करवाने के बाद अपने घर में सही तरीक़े से संगरोध करने और सही दवाइयॉं लेने के लिए जागरूक कर रहे हैं। विकास लोगों के लिए इतने फ़िक्ऱमंद हैं कि आजकल वह अपने घर भी नहीं जा रहे हैं।
    उनके इन तमाम कार्यों की प्र्यंसा करते हुए इन्दौरा के एसडीएम, इंदौरा सौमिल गौतम उनकी हरसंभव सहायता  कर रहे हैं। विकास, कोरोना कर्फ्यू के दौरान जिन लोगांे को किसी प्रकार की दिक़्क़त आ रही है, उनकी भी हर प्रकार से मदद कर रहे हैं ।

Recent Posts

Hamirpur News:खेलों से बच्चों में विकसित होते हैं कई गुण : कुलदीप सिंह पठानिया

 तीन दिवसीय 27वीं राज्य स्तरीय बहुतकनीकी एथलेटिक्स एवं सांस्कृतिक प्रतियोगिता वीरवार को यहां राजकीय बहुतकनीकी…

1 day ago

Hamirpur News:बहुतकनीकी कॉलेजों में भरे जाएंगे शिक्षकों के 60 पद

नगर एवं ग्राम नियोजन, आवास, तकनीकी शिक्षा, व्यावसायिक एवं औद्योगिक प्रशिक्षण मंत्री राजेश धर्माणी ने…

2 days ago

Hamirpur News:उपायुक्त ने की नगर निगम हमीरपुर के लिए प्रस्तावित प्रोजेक्टों की समीक्षा

उपायुक्त गंधर्वा राठौड़ ने नगर निगम हमीरपुर के लिए प्रस्तावित बड़ी विकासात्मक परियोजनाओं से संबंधित…

2 days ago

Mandi News:नशे के खिलाफ सख्ती जारी, शिक्षण संस्थानों के आसपास विशेष निगरानी के निर्देश

जिला स्तरीय नार्को समन्वय समिति (NCORD) की बैठक अतिरिक्त जिला दण्डाधिकारी मंडी डॉ मदन कुमार…

3 days ago

Mandi News:मंडी में हर्षोल्लास के साथ मनाया जाएगा हिमाचल दिवस समारोह

हिमाचल दिवस पर जिला स्तरीय समारोह 15 अप्रैल, 2026 को मंडी के ऐतिहासिक सेरी मंच पर हर्षोल्लास के साथ…

4 days ago

Kangra News:उपमुख्य सचेतक केवल सिंह पठानिया ने तिब्बती गरू दलाई लामा से की भेंट

उपमुख्य सचेतक केवल सिंह पठानिया ने परिवार सहित सोमवार को मैक्लोड़गंज में तिब्बती गुरू दलाई…

4 days ago