Himachal's first post covid care center launched in Nahan :AYUSH DEPT.
जिला सिरमौर के नाहन में हिमाचल के पहले पोस्ट कोविड केयर सेंटर का शुभारंभ आज उपायुक्त सिरमौर डॉ आर के परुथी ने किया।
नाहन स्थित एसएफडीए हॉल में पोस्ट कोविड केयर सेंटर का शुभारंभ करने के उपरान्त डॉ परुथी बताया कि जिला प्रशासन ने आयुष विभाग और डॉ वाई एस परमार मेडिकल कॉलेज प्रशासन के साथ मिलकर 30 बेड के पोस्ट कोविड केयर सेंटर की शुरुआत की है जिसमें से 20 बेड जिला परिषद भवन के एसएफडीए हॉल में व 10 बेड की सुविधा डॉ वाईएस परमार मेडिकल कॉलेज में होगी।
उन्होंने बताया कि विशेषज्ञों के अनुसार कोरोना मरीज की कोविड नेगेटिव रिपोर्ट आने के बाद उसके शरीर के कई अंग सही प्रकार से कार्य नहीं कर पाते हैं। इस पोस्ट कोविड केयर सेंटर में ऐसे मरीजों को रखा जाएगा जिन्हें इलाज की आवश्यकता होगी और मरीज जल्द से जल्द स्वास्थ्य हो सकेंगे।
उन्होंने बताया कि पोस्ट कोविड केयर सेंटर को आयुष विभाग व रेड क्रॉस सोसायटी द्वारा संचालित किया जाएगा। उन्होंने बताया कि इस पोस्ट कोविड केयर सेंटर में वाईएस परमार मेडिकल कॉलेज की क्लीनिकल कमेटी द्वारा रेफर किए गए मरीजों को ही भर्ती किया जाएगा। रेफर किए गए व्यक्ति के पास आरटी पीसीआर व रैट की नेगेटिव रिपोर्ट होनी चाहिए। इसके अतिरिक्त मरीज के पास छाती की एक्सरे रिपोर्ट और ब्लड रिपोर्ट अवश्य होनी चाहिए और ऐसे मरीज, जिन्हे ऑक्सीजन की आवश्यकता नहीं है, उन्हें इस पोस्ट कोविड केयर सेंटर में रखा जाएगा।
डॉ परुथी ने बताया कि पोस्ट कोविड केयर सेंटर में भर्ती करने से पहले व्यक्ति की स्वास्थ्य जांच की जाएगी और उसे 1 सप्ताह तक पोस्ट कोविड-19 सेंटर में रखा जाएगा जहां पर मरीज को दिनचर्या में योग प्राणायाम, प्रोनींग व मेडिटेशन सिखाया जाएगा। इसके अतिरिक्त, सभी मरीजों के दैनिक आधार पर पल्स रेट, ब्लड प्रेशर, तापमान, ऑक्सीजन लेवल चेक किया जाएगा।
केंद्र में भर्ती लोगों को भोजन व फल उपलब्ध करवाने के साथ दिन में दो बार उचित परामर्श दिया जायेगा। मरीजों के मनोरंजन के लिए म्यूजिक सिस्टम की व्यवस्था भी की गई है। स्वास्थ्य लाभ लेने वाले लोगों को एक किट भी उपलब्ध कराई जाएगी जिसमें होम आइसोलेशन की पुस्तिका, दो एन95 मास्क, सेनिटाइजर व ड्राइंग किट शामिल है।
इस अवसर पर अतिरिक्त उपायुक्त सिरमौर प्रियंका वर्मा, सहायक आयुक्त प्रियंका चंद्रा, जिला आयुर्वेदिक अधिकारी डॉ राजेंद्र देव, डॉ नरेश चौहान, डॉ मंजू शर्मा, डॉ प्रमोद पारेख, डॉ शरद, डॉ जयदीप, डॉ रेनू, डॉ ममता जैन सहित विभाग के अन्य कर्मचारी उपस्थित रहे।
केवल रावण का पुतला जलाना ही दशहरा नहीं, बल्कि अपने भीतर छिपे अहंकार, क्रोध, लोभ…
देहरा की विधायक कमलेश ठाकुर ने सोमवार को यहां सेरा के विश्राम गृह में हिमाचल…
ख्यमंत्री के राजनीतिक सलाहकार सुनील शर्मा बिट्टू ने रविवार को यहां अणु में छात्राओं की…
Click to teach Gmail that this conversation is important 11 अक्तूबर. उप मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री…
प्रदेश सरकार स्वास्थ्य सेवाओं के आधुनिकीकरण की दिशा में कई ठोस कदम उठा रही है।…
धार्मिक एवं सांस्कृतिक पर्यटन को बढ़ावा देने के उद्देश्य से आयोजित होने वाले माता श्री…