लोकसभा चुनाव में रिकॉर्ड जीत के असली हकदार हैं मोदी।

लोकसभा चुनावों में प्रदेश भाजपा को मिली रिकॉर्ड जीत के असली हकदार प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी हैं। इस बार अगर भाजपा किसी भी व्यक्ति को खड़ा कर देती तो उसके सिर भी जीत का सेहरा बंध जाता। यह बात भाजपा संगठन मंत्री पवन राणा ने त्रिदेव सम्मान समारोह में कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कही।उन्होंने कहा कि प्रदेश भाजपा को मिली इस ऐतिहासिक जीत के कारण कार्यकर्ता घमंड न करें, बल्कि इस जीत को उपचुनाव समेत अन्य चुनावों में निरंतर बनाए रखने का प्रयास करें। उन्होंने कहा कि भले ही नरेंद्र मोदी की लहर के कारण प्रत्याशियों की जीत हुई है, लेकिन प्रदेश के कार्यकर्ताओं ने अपनी पूरी ताकत प्रत्याशियों की जिताने के लिए झोंकी है।
उन्होंने कहा कि संगठन की नीतियों के कारण भाजपा ने पन्ना स्तर तक कार्यकर्ताओं को पार्टी के साथ जोड़ा। वहीं उन्होंने कहा कि जो लोग कांग्रेस छोड़कर भाजपा में शामिल हुए हैं या फिर ईवीएम में कमल का बटन दबाकर समर्थन किया है, कार्यकर्ता उन तमाम लोगों को पार्टी के साथ जोड़े रखें।  

Share
Published by

Recent Posts

Election :न सत्ता का दुरुपयोग काम आया, न साजिशें, लोकतंत्र जीता, तानाशाही हारी: जयराम ठाकुर

इस हार से सबक ले संविधान, लोकतंत्र और जनादेश का सम्मान करना सीखें मुख्यमंत्रीचंडीगढ़ में…

2 days ago

मुख्यमंत्री ने केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण से की भेंट

अतिरिक्त वित्तीय सहायता का आग्रह, उधार सीमा 3 से बढ़ाकर 4 प्रतिशत करने का किया…

3 days ago

Shimla News:मुख्यमंत्री सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने केंद्रीय ऊर्जा मंत्री मनोहर लाल से की भेंट

हिमाचल के विद्युत क्षेत्र से जुड़े महत्वपूर्ण मुद्दों पर विस्तार से चर्चा मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र…

4 days ago

Shimla News: प्रदेश सरकार चिकित्सा अधिकारियों (विशेषज्ञ) को एनपीए देने पर कर रही विचारः मुख्यमंत्री

कैंसर देखभाल संस्थानों के सुदृढ़ीकरण के लिए सरकार व्यय करेगी 800 करोड़ रुपये मुख्यमंत्री ठाकुर…

5 days ago

Raksha Bandhan: सिर्फ राखी बांधने का पर्व नहीं, प्रेम, विश्वास और रक्षा के संकल्प की सदियों पुरानी परंपरा

जानिए क्यों मनाया जाता है रक्षाबंधन और श्रीकृष्ण-द्रौपदी से लेकर मां लक्ष्मी-राजा बलि तक की…

2 weeks ago