ऑल इंडिया कांग्रेस कमेटी (एआईसीसी) के खोजी दस्ते ने विधानसभा चुनाव प्रचार के लिए आई दस बोलेरो गाड़ियों में से गायब हुईं दो बोलेरो गाड़ियों का सुराग लगा लिया है। दिल्ली से गुप्त रूप से भेजी गई कमेटी के अनुसार एआईसीसी के नाम से पंजीकृत दोनों बोलेरो वाहन हिमाचल में रजिस्ट्रेशन नंबर बदलकर दौड़ाए जा रहे हैं। पार्टी सूत्रों ने बताया कि गत विधानसभा चुनाव में एआईसीसी ने पार्टी प्रचार के लिए दस बोलेरो गाड़ियां हिमाचल प्रदेश कांग्रेस पार्टी के पास भेजी थीं। इन दस गाड़ियों में से आठ गाड़ियां ही एआईसीसी के पास लौटाई गईं। नए प्रदेशाध्यक्ष कुलदीप सिंह राठौर के पद भार संभालने के तुरंत बाद एआईसीसी ने पार्टी की संपत्ति का ब्योरा तलब किया तो पता दो बोलेरो गाड़ियां गायब मिलीं।
प्रदेश कांग्रेस कमेटी भी जब दोनों वाहनों का सुराग लगाने में विफल रही तो एआईसीसी ने अपने स्तर पर वाहनों की छानबीन शुरू की। जांच के लिए एआईसीसी की गुप्त टीम भेजी गई। इस टीम ने छानबीन कर पता लगाया कि एक बोलेरो शिमला में तो दूसरी हमीरपुर जिले में चलाई जा रही है। इन दोनों गाड़ियों के नंबर बदल दिए गए हैं।
एआईसीसी की जांच टीम इस बात को लेकर हैरान है कि दोनों गायब बोलेरो गाड़ियों के नंबर बदल दिए गए हैं। अब यह पता लगाने की कोशिश की जा रही है कि आखिर वाहन के रजिस्ट्रेशन नंबर कैसे बदल दिए गए। इसके लिए एनओसी कहां से लिया गया। यह भी पता लगाया जा रहा है कि नंबर बदलवाने में किसकी भूमिका है।
भगवान श्रीराम का जीवन सत्य, कर्तव्य, न्याय और धर्म के मार्ग पर चलने की देता…
केवल रावण का पुतला जलाना ही दशहरा नहीं, बल्कि अपने भीतर छिपे अहंकार, क्रोध, लोभ…
देहरा की विधायक कमलेश ठाकुर ने सोमवार को यहां सेरा के विश्राम गृह में हिमाचल…
ख्यमंत्री के राजनीतिक सलाहकार सुनील शर्मा बिट्टू ने रविवार को यहां अणु में छात्राओं की…
Click to teach Gmail that this conversation is important 11 अक्तूबर. उप मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री…
प्रदेश सरकार स्वास्थ्य सेवाओं के आधुनिकीकरण की दिशा में कई ठोस कदम उठा रही है।…