Categories: Latest News (Slider)

बिहार की जीत के बाद जल्द हो सकता है मोदी मंत्रिमंडल का विस्तार, जानें किन्हें मिल सकती है जगह

बिहार विधानसभा चुनाव (Bihar Assembly Elections) की जीत के बाद केंद्र में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (Narendra Modi) की मंत्रिपरिषद का जल्द विस्तार किया जा सकता है। नई परिस्थितियों में जदयू केंद्र सरकार में शामिल हो सकती है, ताकि एनडीए को मजबूती दी जा सके। इसके अलावा भाजपा भी अपने प्रमुख नेताओं को इसमें जगह देगी।

संसद के शीतकालीन सत्र के पहले मंत्रिपरिषद विस्तार की संभावना है। केंद्र सरकार में अकाली दल की हरसिमरत कौर के हटने और लोजपा नेता रामविलास पासवान के निधन के बाद के बाद एनडीए की मंत्रिमंडल में हिस्सेदारी भाजपा तक सीमित रह गई है। मंत्रिपरिषद में राज्यमंत्री के रूप में अकेले रिपब्लिकन पार्टी के नेता रामदास अठावले गैर भाजपा दलों के एकमात्र प्रतिनिधि हैं।

बिहार में एनडीए ने चुनौतीपूर्ण स्थितियों में फिर से सफलता हासिल की है, लेकिन जदयू अब छोटे भाई की भूमिका में रह गई है। गठबंधन के फैसले के अनुसार मुख्यमंत्री तो नीतीश कुमार (Nitish Kumar) ही होंगे, लेकिन राज्य मंत्रिमंडल में अब दबदबा भाजपा का होगा। ऐसे में नीतीश कुमार केंद्र सरकार में शामिल होने का फैसला कर सकते हैं। भाजपा से भी उन पर दबाव होगा कि एनडीए की मजबूती के लिए वे केंद्र में हिस्सेदारी करें।

केंद्र में मोदी सरकार के दूसरे कार्यकाल को डेढ़ साल होने को आया है। अभी तक एक भी विस्तार नहीं हुआ है। कई मंत्रियों के पास तीन से चार मंत्रालय तक हैं और काम का बोझ बढ़ा हुआ है। इसके अलावा भाजपा के कई प्रमुख नेता केंद्र सरकार में आने का इंतजार कर रहे हैं। आने वाले समीकरणों को देखते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी संसद के शीतकालीन सत्र के पहले अपनी मंत्रिपरिषद का विस्तार कर सकते हैं। सूत्रों के अनुसार, विस्तार में भाजपा संगठन के कुछ लोगों को भी जगह दी जा सकती है, जिनको जेपी नड्डा की नई टीम में नहीं लिया गया है।

Recent Posts

Election :न सत्ता का दुरुपयोग काम आया, न साजिशें, लोकतंत्र जीता, तानाशाही हारी: जयराम ठाकुर

इस हार से सबक ले संविधान, लोकतंत्र और जनादेश का सम्मान करना सीखें मुख्यमंत्रीचंडीगढ़ में…

3 weeks ago

मुख्यमंत्री ने केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण से की भेंट

अतिरिक्त वित्तीय सहायता का आग्रह, उधार सीमा 3 से बढ़ाकर 4 प्रतिशत करने का किया…

3 weeks ago

Shimla News:मुख्यमंत्री सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने केंद्रीय ऊर्जा मंत्री मनोहर लाल से की भेंट

हिमाचल के विद्युत क्षेत्र से जुड़े महत्वपूर्ण मुद्दों पर विस्तार से चर्चा मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र…

3 weeks ago

Shimla News: प्रदेश सरकार चिकित्सा अधिकारियों (विशेषज्ञ) को एनपीए देने पर कर रही विचारः मुख्यमंत्री

कैंसर देखभाल संस्थानों के सुदृढ़ीकरण के लिए सरकार व्यय करेगी 800 करोड़ रुपये मुख्यमंत्री ठाकुर…

4 weeks ago

Raksha Bandhan: सिर्फ राखी बांधने का पर्व नहीं, प्रेम, विश्वास और रक्षा के संकल्प की सदियों पुरानी परंपरा

जानिए क्यों मनाया जाता है रक्षाबंधन और श्रीकृष्ण-द्रौपदी से लेकर मां लक्ष्मी-राजा बलि तक की…

1 month ago