प्रदेश सरकार के एक प्रवक्ता ने आज यहां बताया कि वार्षिक बजट 2021-22 में विधायक प्राथमिकताओं के निर्धारण के लिए मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर की अध्यक्षता में विधायकों के साथ दो दिवसीय बैठकों का आयोजन 28 और 29 जनवरी, 2021 को हिमाचल प्रदेश सचिवालय आर्मजडेल भवन के कांफ्रेंस हाल में किया जाएगा।
उन्होंने बताया कि 28 जनवरी, 2021 को पूर्वाहन 10.30 बजे से 1.30 बजे तक सोलन, सिरमौर व शिमला तथा अपराह्न 2 बजे से 5 बजे तक मण्डी, कुल्लू और बिलासपुर जिले के विधायकों के साथ बैठक आयोजित की जाएंगी।
29 जनवरी को पूर्वाह्न 10.30 बजे से 1.30 बजे तक कांगड़ा व किन्नौर जिलों तथा अपराहन 2 से 5 बजे तक चम्बा, ऊना, हमीरपुर और लाहौल व स्पीति जिले के विधायकों के साथ बैठक आयोजित की जाएगी।
उन्होंने बताया कि इन बैठकों में वार्षिक बजट 2021-22 की विधायक प्राथमिकताओं के निर्धारण के लिए विचार-विमर्श किया जाएगा।
बैठकों में विधायकों से वर्ष 2021-22 के लिए मितव्ययता उपायों, वित्तीय संसाधन जुटाने एवं बेहतर प्रशासन के संदर्भ में प्राप्त सुझावों पर भी चर्चा होगी।
तीन दिवसीय 27वीं राज्य स्तरीय बहुतकनीकी एथलेटिक्स एवं सांस्कृतिक प्रतियोगिता वीरवार को यहां राजकीय बहुतकनीकी…
नगर एवं ग्राम नियोजन, आवास, तकनीकी शिक्षा, व्यावसायिक एवं औद्योगिक प्रशिक्षण मंत्री राजेश धर्माणी ने…
उपायुक्त गंधर्वा राठौड़ ने नगर निगम हमीरपुर के लिए प्रस्तावित बड़ी विकासात्मक परियोजनाओं से संबंधित…
जिला स्तरीय नार्को समन्वय समिति (NCORD) की बैठक अतिरिक्त जिला दण्डाधिकारी मंडी डॉ मदन कुमार…
हिमाचल दिवस पर जिला स्तरीय समारोह 15 अप्रैल, 2026 को मंडी के ऐतिहासिक सेरी मंच पर हर्षोल्लास के साथ…
उपमुख्य सचेतक केवल सिंह पठानिया ने परिवार सहित सोमवार को मैक्लोड़गंज में तिब्बती गुरू दलाई…