मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर ने नगर परिषदों और नगर पंचायतों के लोगों का आभार व्यक्त किया

मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर ने पिछले कल सम्पन्न हुए शहरी स्थानीय निकायों के चुनावों में भारी मतदान के लिए नगर परिषदों और नगर पंचायतों के लोगों का आभार व्यक्त किया है।

जय राम ठाकुर ने कहा कि इससे लोगों का जमीनी स्तर पर लोकतंत्र में विश्वास दिखता है। उन्होंने कहा कि 29 नगर परिषदों में से 22 नगर परिषदों और 21 नगर पंचायतों में से 18 में भाजपा समर्थित प्रत्याशी विजयी हुए हैं, जो वर्तमान सरकार की नीतियों और कार्यक्रमों में लोगों के विश्वास को साबित करता है।

मुख्यमंत्री ने नव निर्वाचित प्रतिनिधियों से लोगों की आकांक्षाओं और उम्मीदों पर खरा उतरने तथा अपने क्षेत्रों में तीव्र विकास सुनिश्चित करने के लिए समर्पण और प्रतिबद्धता से कार्य करने का आहवान किया। उन्होंने लोगों से आने वाले दिनों में पंचायती राज संस्थाओं के चुनावों में इसी प्रकार का उत्साह दिखाने का आग्रह किया।

xsh_814e891

Recent Posts

Election: आपातकाल संविधान की हत्या थी, कांग्रेस और इंदिरा गांधी इसके जिम्मेदार हैं : जयराम ठाकुर

पंचायत और स्थानीय निकायों के चुनाव रोककर मुख्यमंत्री ने लोकतंत्र का गला घोंटने का प्रयास…

6 days ago

Transport Pensioners: परिवहन निगम के पेंशनरों को तीन वर्षों में 239.45 करोड़ और कर्मचारियों को 74.39 करोड़ के वित्तीय लाभ प्रदान

परिवहन विभाग के प्रवक्ता ने आज यहां कहा कि हिमाचल प्रदेश सरकार कर्मचारियों के कल्याण…

1 week ago

BJP : 300 यूनिट फ्री बिजली के गारंटी देकर सत्ता में  आई सुक्खू सरकार प्रदेशवासियों को दे रही बिजली  के झटके : जयराम

प्रदेश में अपराध चरम पर और पुलिस आपस में "घर-घर"  खेल रहीआईएएस अधिकारियों के बाद…

2 weeks ago

Himachal Government: हिमाचल सरकार ने एनजेडसी की स्थायी समिति की बैठक में महत्वपूर्ण मुद्दे उठाए

उत्तरी क्षेत्रीय परिषद् (एनजेडसी) की स्थायी समिति की 22वीं बैठक आज यहां आयोजित की गई,…

2 weeks ago

Maharana Pratap’s: महाराणा प्रताप का साहस, स्वाभिमान और राष्ट्रभक्ति आज भी कर रहे हैं पीढ़ियों को प्रेरितः मुख्यमंत्री

युवाओं से त्याग, अनुशासन और राष्ट्रसेवा के मूल्यों को अपनाने का आह्वानमहाराणा प्रताप इंटरनेशनल पब्लिक…

2 weeks ago