राज्य निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार सोलन जिला की सभी 240 ग्राम पंचायतों के लिए मतदान 17, 19 तथा 21 जनवरी, 2021 को तीन चरणों में आयोजित होगा। यह जानकारी आज यहां जिला निर्वाचन अधिकारी (पंचायत) एवं उपायुक्त सोलन केसी चमन ने दी।
केसी चमन ने कहा कि जिला के सभी विकास खण्डों में जिला परिषद, पंचायत समिति, ग्राम पंचायत प्रधान, उप प्रधान तथा वार्ड सदस्यों के निर्वाचन के लिए तिथियां निर्धारित कर दी गई हैं। उन्होंने कहा कि सभी चरणों में चुनाव के दौरान कोविड-19 महामारी से सम्बन्धित मानक परिचालन प्रक्रिया का पूर्ण पालन सुनिश्चित बनाया जाएगा।
उन्होंने कहा कि सभी चरणांे में सम्बन्धित जिला परिषद, पंचायत समिति तथा ग्राम पंचायत के प्रधान, उप प्रधान एवं वार्ड सदस्यों के लिए मतदान होगा।
जिला निर्वाचन अधिकारी ने कहा कि नालागढ़ विकास खण्ड की सभी 77 ग्राम पंचायतों के लिए तिथि वार मतदान की सारिणी निश्चित कर दी गई है।
केसी चमन ने कहा कि नालागढ़ विकास खण्ड में 17 जनवरी, 2021 को ग्राम पंचायत बारियां, बवासनी, बघेरी, भाटियां, भटोलीकलां, धरमाणा, दिग्गल, गागुवाल, घड़याच, जुखाड़ी, करसौली, खेड़ा, कश्मीरपुर, लेही, मनलोग कलां, मलौण, मंझोली, मटूली, नवाग्राम, पोले दा खाला, रेडू उपरला, राजपुरा, रिया, रामशहर, सौर, सरौर तथा थाना में मतदान होगा।
जिला निर्वाचन अधिकारी (पंचायत) ने कहा कि नालागढ़ विकास खण्ड में 19 जनवरी, 2021 को ग्राम पंचायत बहेड़ी, बगलैहड़, चीलड़, छियाछी, ढांग निहली, ढैला, डोली, घोलोवाल, हरिपुर संडोली, जगतपुर, जगनी, कोईड़ी, क्यार कनैता, लग, लूनस, मलपुर, मस्तानपुरा, नंड, नंदपुर, पंजैहरा, प्लासीकलां, रडियाली, रतवाड़ी, साई तथा सुनेड़ में मतदान होगा।
उन्होंने कहा कि 21 जनवरी, 2021 को नालागढ़ विकास खण्ड की ग्राम पंचायत बधोखरी, बाह, बायला, भोगपुर, बैरछा, बरूणा, भियुंखरी, चमदार, चड़ोग, दभोटा, गोल जमाला, गुल्लरवाला, जयनगर, जोघों, खिल्लियां, किरपालपुर, किशनपुरा, कुण्डलू, कोहू, लोधी माजरा, माजरा, मलैहणी, मानपुरा, मितियां तथा सौड़ी में मतदान होगा।
भगवान श्रीराम का जीवन सत्य, कर्तव्य, न्याय और धर्म के मार्ग पर चलने की देता…
केवल रावण का पुतला जलाना ही दशहरा नहीं, बल्कि अपने भीतर छिपे अहंकार, क्रोध, लोभ…
देहरा की विधायक कमलेश ठाकुर ने सोमवार को यहां सेरा के विश्राम गृह में हिमाचल…
ख्यमंत्री के राजनीतिक सलाहकार सुनील शर्मा बिट्टू ने रविवार को यहां अणु में छात्राओं की…
Click to teach Gmail that this conversation is important 11 अक्तूबर. उप मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री…
प्रदेश सरकार स्वास्थ्य सेवाओं के आधुनिकीकरण की दिशा में कई ठोस कदम उठा रही है।…