बिलासपुर 22 नवम्बर- झंडुता विधान सभा क्षेत्र के विधायक जीत राम कटवाल ने झंडुता भाजपा मंडल की ओर से आज विजयपुर में बीजेपी राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नडडा को पी एम केयर फंड में 5 लाख 25 हजार रूपए का चैक भेंट किया। बीजेपी राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नडडा बिलासपुर में अपने दो दिवसीय प्रवास पर हैं। इस अवसर पर श्री नडडा ने कहा कि कोरोना वायरस के संक्रमण से बचने के लिए इस समय पूरा देश एकजुट है तथा इस विकट परिस्थिति से उबरने के लिए लोग भरपूर सहयोग प्रदान करने के लिए आगे आए हैं। उन्होंने कहा कि प्रदेश की जनता ने पीएम केयर फंड में काफी सहयोग प्रदान किया है। जिसके लिए उन्होंने क्षेत्रवासियों तथा प्रदेश की जनता का आभार प्रकट किया।
इस अवसर पर खाद्य आपूर्ति मंत्री राजेन्द्र गर्ग, विधायक सुभाष ठाकुर, मुख्यमंत्री के राजनीतिक सलाहकार त्रिलोक जंवाल, जिला भाजपा अध्यक्ष स्वतंत्र सांख्यान, मंउल महामंत्री दिनेश चंदेल के अतिरिक्त अन्य वरिष्ठ पदाधिकारी उपस्थित रहे
हिमाचल दिवस पर जिला स्तरीय समारोह 15 अप्रैल, 2026 को मंडी के ऐतिहासिक सेरी मंच पर हर्षोल्लास के साथ…
उपमुख्य सचेतक केवल सिंह पठानिया ने परिवार सहित सोमवार को मैक्लोड़गंज में तिब्बती गुरू दलाई…
शाहपुर विधानसभा क्षेत्र में विकास कार्यों को नई रफ्तार देते हुए विधायक एवं उपमुख्य सचेतक…
जनरल ऑफिसर कमांडिंग-इन-चीफ (जीओसी-इन-सी), आर्मी ट्रेनिंग कमांड (आरट्रेक) लेफ्टिनेंट जनरल देवेन्द्र शर्मा ने आज लोक…
असम की राजधानी गुवाहाटी स्थित राजीव भवन में आयोजित प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान मुख्यमंत्री ठाकुर…
विधानसभा क्षेत्र 40-नादौन की मतदाता सूचियों के विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) की विभिन्न प्रक्रियाओं से…