भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नडडा अपने पैतृक घर विजयपुर.

भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नडडा अपने दो दिवसीय प्रवास के दौरान आज अपने पैतृक घर विजयपुर में व्यक्तिगत रूप मिलने आए लोगों के साथ मिले। उन्होंने गर्मजोशी के साथ स्वागत करने के लिए क्षेत्रवासियों का आभार प्रकट किया।
उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी के नेतृत्व में देश और प्रदेश निरन्तर प्रगति के पथ पर अग्रसर है और भारतीय जनता पार्टी लगातार हर राज्यो में जीत दर्ज कर रही है।
उन्होंने कहा कि मोदी जी के नेतृत्व में विकास की एक नई संस्कृति सबका साथ सबका विश्वास के साथ कार्य करते हुए निरन्तर आगे बढ़ रहे हैं। उन्होंने पार्टी कार्यकर्ताओं से आहवान किया कि वे सबको साथ लेकर चलते हुए लगातार पार्टी की मजबूती के लिए तथा समाज के अंतिम पायदान पर खडे व्यक्ति के विकास के लिए कार्य करें।
उन्होंने कहा कि आज देश बदल रहा है जिसका श्रेय प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को जाता है। जिन्होंने अनेक ठोस निर्णय लेकर देश को नई दिशा दी है और आज समाज का हर वर्ग सरकार की योजनाओं से लाभान्वित हो रहा है।
इस मौके पर उन्होंने लोगों की समस्याएं भी सुनी।
इस मौके पर खाद्य आपूर्ति मंत्री राजेन्द्र गर्ग, विधायक झंडुता जीत राम कटवाल, विधायक सदर सुभाष ठाकुर, मुख्यमंत्री के राजनीतिक सलाहकार त्रिलोक जंवाल, जिला भाजपा अध्यक्ष स्वतंत्र सांख्यान, मंडल महामंत्री दिनेश चंदेल के अतिरिक्त अन्य वरिष्ठ पदाधिकारी उपस्थित रहे।

backup_0dff07

Share
Published by
backup_0dff07

Recent Posts

Election: आपातकाल संविधान की हत्या थी, कांग्रेस और इंदिरा गांधी इसके जिम्मेदार हैं : जयराम ठाकुर

पंचायत और स्थानीय निकायों के चुनाव रोककर मुख्यमंत्री ने लोकतंत्र का गला घोंटने का प्रयास…

5 days ago

Transport Pensioners: परिवहन निगम के पेंशनरों को तीन वर्षों में 239.45 करोड़ और कर्मचारियों को 74.39 करोड़ के वित्तीय लाभ प्रदान

परिवहन विभाग के प्रवक्ता ने आज यहां कहा कि हिमाचल प्रदेश सरकार कर्मचारियों के कल्याण…

1 week ago

BJP : 300 यूनिट फ्री बिजली के गारंटी देकर सत्ता में  आई सुक्खू सरकार प्रदेशवासियों को दे रही बिजली  के झटके : जयराम

प्रदेश में अपराध चरम पर और पुलिस आपस में "घर-घर"  खेल रहीआईएएस अधिकारियों के बाद…

1 week ago

Himachal Government: हिमाचल सरकार ने एनजेडसी की स्थायी समिति की बैठक में महत्वपूर्ण मुद्दे उठाए

उत्तरी क्षेत्रीय परिषद् (एनजेडसी) की स्थायी समिति की 22वीं बैठक आज यहां आयोजित की गई,…

1 week ago

Maharana Pratap’s: महाराणा प्रताप का साहस, स्वाभिमान और राष्ट्रभक्ति आज भी कर रहे हैं पीढ़ियों को प्रेरितः मुख्यमंत्री

युवाओं से त्याग, अनुशासन और राष्ट्रसेवा के मूल्यों को अपनाने का आह्वानमहाराणा प्रताप इंटरनेशनल पब्लिक…

2 weeks ago