Maternal Health Service : ज़िला स्तरीय मासिक मूल्यांकन बैठक का आयोजन

आज दिनाक 16/08/23 को मुख्य चिकित्सा अधिकारी हमीरपुर डॉ आर के
अग्निहोत्री जी की अध्यक्षता में सी ऍम ओ ऑफिस के कांफ्रेंस हॉल में ज़िला
स्तरीय मासिक समीक्षा  बैठक का  आयोजन किया गया जिसमे जिसमे जिला
स्वास्थ्य अधिकारी डा. संजय जगोता,  ज़िला कार्यक्रम  अधिकारी डा. सुनील
वर्मा डा. अजय अत्री व् डा. राकेश ठाकुर,  स्वास्थ्य खंडों के खण्ड
चिकित्सा अधिकारी, स्वास्थ्य पर्यवेक्षक, लेखाकार, ब्लाक प्रोग्राम
मैनेजर व सूचना शिक्षा सम्प्रेषण ब्यूरो के कर्मचारी उपस्थित रहे l

                        डा. अग्निहोत्री ने समस्त कार्यक्रमों की
उपलब्धियों की विस्तृत जानकारी लेकर जिला की विभिन्न कार्यकर्मों की
उपलब्धियों के उपर  विस्तार से चर्चा की जिसे भिन्न -२  जिला कार्यक्रम
अधिकारीयों द्वारा प्रस्तुत किया गया l https://youtu.be/Ohk1TUz0R3E

मुख्य चिकित्सा अधिकारी द्वारा
समस्त गतिविधियों की समीक्षा करने के उपरान्त खण्ड चिकित्सा अधिकारीयों
को अपने अपने कार्यक्षेत्रों में व्यापक दौरे करने को कहा ताकि उन्हें
कार्यक्रमों की वास्तविक जानकारी प्राप्त हो तथा सहयोगी कर्मियों के लिए
उनका मार्गदर्शन व सहयोग मिल सके l उन्होंने कहा कि वे अपने -२ दौरों की
विस्तृत रिपोर्ट प्रतिमाह मुख्य  चिकित्सा अधिकारी  कार्यलय को नियमित
रूप से भेजना सुनिश्चित करें l  उन्होंने ने कहा कि भारी बरसात में पेयजल
के अधिकतर स्त्रोत प्रदूषित हो चुके हैं जिसके परिणाम स्वरूप दस्त रोग,
उल्टी, टायफाइड ज्वर तथा पीलिया जैसे जलजनित रोगों के फैलने की आशंका बनी
रहेगी अत: इस सम्बन्ध में इन रोगों के उपचार के लिए सभी आवश्यक दवाइयों
का समुचित स्टाक रखें तथा स्वास्थ्य उपकेन्द्र से लेकर खंड स्तर तक के
सभी स्वास्थ्य संस्थानों  में रेपिड रिस्पांस टीमों को किसी भी विपरीत
स्थिति से निपटने को तैयार रखें l उन्होंने कहा कि ज्यादा से ज्यादा
पेयजल  की जाँच करवाएं तथा लोगों को समझाएं कि वे इस बरसात के मौसम में
पीने के पानी को उबाल कर  ही उपयोग में लाएं l  उन्होंने  इस सम्बन्ध में
व्यक्तिगत, सामूहिक रूप से आम जनता को भी जलजनित रोगों के बारे में
जागरूक करने की सलाह दी l

                राष्ट्रीय बाल स्वास्थ्य कार्यक्रम की उपलब्धियों की
समीक्षा उपरान्त कहा कि सभी  बाल स्वास्थ्य कार्यक्रम में काम कर रही
टीमें रेफर किये जाने वाले बच्चों का पूरा रिकॉर्ड  रखेगी और उनका फालोअप
 भी करेगी l https://www.tatkalsamachar.com/development-in-the-state-disaster/

                   मातृ स्वास्थ्य सेवाओं की समीक्षा उपरांत  मुख्य
चिकित्सा अधिकारी ने कहा कि सभी जोखिमपूर्ण गर्भवती महिलाओं का नाम एक
रजिस्टर में दर्ज किया जाएगा ताकि इन सभी  जोखिमपूर्ण गर्भवती महिलाओं की
व्यापक देखभाल सुनिश्चित हो और उनके जीवन के खतरों को कम से कम करके
सकुशल गर्भ समापन सुनिश्चित हो सके l

                                   मुख्य चिकित्सा अधिकारी ,

                                    हमीरपुर (हि०प्र०).

Recent Posts

Himachal Pradesh: मुख्यमंत्री ने कहा चुनौतियों के बावजूद शिक्षा और स्वास्थ्य बजट में नहीं होगी कोई कटौती

मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने आज यहां उच्च शिक्षा में सुधारों पर आयोजित एक…

3 hours ago

Mandi News: उपायुक्त ने की वन संरक्षण अधिनियम के अंतर्गत लंबित प्रस्तावों की समीक्षा

वन संरक्षण अधिनियम (एफसीए) के अंतर्गत लंबित प्रस्तावों की समीक्षा के लिए उपायुक्त मंडी अपूर्व…

3 hours ago

Himachal Pradesh: प्रदेश में सरकार और मुख्यमंत्री के खिलाफ़ अविश्वास का माहौल : जयराम ठाकुर

पूर्व मुख्यमंत्री एवं नेता प्रतिपक्ष ने भ्रष्टाचार, कानून व्यवस्था और वित्तीय संकट पर सरकार को…

4 hours ago

Himachal Pradesh News: मुख्य सचिव और पुलिस महानिदेशक ने राज्यपाल से भेंट कीं

मुख्य सचिव संजय गुप्ता और पुलिस महानिदेशक अशोक तिवारी ने आज लोक भवन में राज्यपाल…

4 hours ago

Una News: ऊना ज़िला में जनगणना 2027 के लिए तैयारियां शुरू

भारत सरकार द्वारा प्रस्तावित जनगणना 2027 के सफल संचालन को सुनिश्चित बनाने के लिए जिला…

1 day ago

Hamirpur News: आरसेटी के प्रशिक्षण कार्यक्रमों का उठाएं लाभ

 पंजाब नेशनल बैंक ग्रामीण स्वरोजगार प्रशिक्षण संस्थान (आरसेटी) में सोमवार को मोमबत्ती बनाने का प्रशिक्षण…

1 day ago