Assembly Speaker Kuldeep Singh Pathania inspected the disaster affected areas
चंबा,(चुवाड़ी) 16 अगस्त
विधानसभा अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानिया ने आज उपमंडल भटियात के तहत भारी बारिश के कारण आपदा प्रभावित विभिन्न क्षेत्रों का प्रवास कर व्यवस्थाओं का निरीक्षण किया ।
उन्होंने इस दौरान चुवाड़ी- शाहपुर वाया
ददरियाड़ा संपर्क सड़क के तहत गांव बैला के समीप भूस्खलन से क्षतिग्रस्त संपर्क सड़क का निरीक्षण करते हुए भूस्खलन से गुठियार, चपडु तथा बैला गांव को संभावित खतरे के अनुरूप प्रभावी भूस्खलन रोकथाम कार्यों को लेकर संबंधित विभागों के अधिकारियों को निर्देश दिए ।
उन्होंने यह निर्देश भी दिए कि इस भूस्खलन प्रभावित क्षेत्र में जल निकासी को लेकर उचित व्यवस्था सुनिश्चित बनाई जाए ।
विधानसभा अध्यक्ष ने इस दौरान रायपुर के समीप परोच गांव में https://www.tatkalsamachar.com/maternal-health-service-hamirpur/बादल फटने की घटना से भारी भूस्खलन की चपेट के कारण मृतक के परिवार का कुशल क्षेम जाना और प्रभावित परिवार को 1 लाख की राहत राशि भी प्रदान की । उन्होंने परिवारिक सदस्यों को प्रदेश सरकार की ओर से हर संभव सहायता का आश्वासन भी
दिया । उन्होंने यहां आपदा से प्रभावित दो स्थानीय व्यक्तियों सरवन कुमार और प्रीतम सिंह को पांच- पांच हजार रुपयों की तत्काल राहत राशि भी उपलब्ध करवाई ।
कुलदीप सिंह पठानिया ने उपमंडलीय प्रशासन एवं राजस्व विभाग के अधिकारियों को 13 अगस्त के बाद भटियात क्षेत्र में भारी बारिश से प्रभावित लोगों की निजी संपत्ति को हुए नुकसान के प्रभावी आकलन के निर्देश भी दिए ।
इससे पहले विधानसभा अध्यक्ष ने खरगट, टिकरी, समोट, धोण , बिन्ना इत्यादि गांव का प्रवास कर आपदा से हुए नुकसान का निरीक्षण किया ।
इस दौरान उन्होंने विभिन्न क्षेत्रों में https://youtu.be/oit97zN-Vpo आपदा प्रभावित परिवारों को 1 लाख 30 हजार की राहत राशि का वितरण भी किया ।
इस दौरान लोगों की समस्याओं का समाधान करते हुए कुलदीप सिंह पठानिया ने लोगों को यह भी आश्वस्त किया कि आपदा की इस घड़ी में प्रदेश सरकार लोगों के साथ मजबूती के साथ खड़ी है।
उपायुक्त अपूर्व देवगन, एसडीएम भटियात पारस अग्रवाल, अधिशासी अभियंता लोक निर्माण हर्ष पुरी, जल शक्ति राकेश ठाकुर, वरिष्ठ उपाध्यक्ष ब्लॉक कांग्रेस कमेटी चेला किशन चंद, उपाध्यक्ष नगर पंचायत सुरेंदर चाढक सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे ।
मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने वीरवार को नई दिल्ली में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की…
राष्ट्रीय अनुसूचित जनजाति आयोग ने प्रदेश के जनजातीय क्षेत्रों के विकास और इन क्षेत्रों में…
हरोली(ऊना), 9 जून. उपमुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने मंगलवार को हरोली विधानसभा क्षेत्र में चल रही…
राजस्व, बागवानी, जनजातीय विकास एवं जन-शिकायत निवारण मंत्री जगत सिंह नेगी ने आज आई0टी0डी0पी0 सम्मेलन…
मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू की अध्यक्षता में आज यहां आयोजित राज्य मंत्रिमंडल की बैठक…
जिला शिमला पुलिस द्वारा साम्प्रदायिक सद्भावना एवं लोक शांति को प्रभावित करने वाली आपत्तिजनक सोशल…