MANIDI : उपायुक्त अरिंदम चौधरी ने प्रधानमंत्री टीबी मुक्त भारत अभियान के तहत टीबी रोगियों की मदद करके मिसाल पेश की है।

उपायुक्त अरिंदम चौधरी ने प्रधानमंत्री टीबी मुक्त भारत अभियान के तहत टीबी रोगियों की मदद को एक मिसाल पेश की है। उन्होंने नि-क्षय मित्र कैंपेन में पहल करते हुए जिले के 5 टीबी मरीजों को स्वास्थ्य देखभाल की दृष्टि से अडॉप्ट किया है। साथ ही अन्य लोगों से भी टीबी मरीजों की स्वास्थ्य देखभाल के लिए आगे आने का आह्वान किया है। वे सोमवार को क्षेत्रीय अस्पताल मंडी के सभागार में टीबी उन्मूलन अभियान के तहत आयोजित बैठक की अध्यक्षता कर रहे थे।
बता दें, नि-क्षय मित्र अभियान के अंतर्गत कोई व्यक्ति मरीजों को अपनी सुविधा के आधार पर 6 माह, एक साल, 3 साल या 5 साल तक न्यूट्रिशन स्पोर्ट प्रदान करने के लिए अडॉप्ट कर सकते हैं।
उपायुक्त ने इस अभियानhttps://www.tatkalsamachar.com/jai-ram-thakur-prime-minister-become-chariot/ को सफल बनाने के लिए जिला प्रशासन की ओर से हर संभव सहायता प्रदान करने का आश्वासन दिया तथा मंडी जिले के सभी हितधारकों को अभियान को सफल बनाने के लिए आगे आकर मरीजों को न्यूट्रिशन, नैतिक बल व समर्थन प्रदान करने की अपील की है।
बैठक में नि-क्षय मित्र पोर्टल 2.0 में पंजीकरण करने, टीबी रोगी को मैप करने, जिला, खंड या स्वास्थ्य संस्थान के सभी टीबी मरीजों या उनमें से कुछ मरीजों को अडॉप्ट करने सहित अन्य संबंधी बिंदुओं पर विचार विमर्श किया गया।
मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. देवेंद्र कुमार शर्मा ने बैठक से संबंधित एजेंडा रखा तथा मदवार सभी बिंदुओं पर विस्तार से चर्चा की गई। मंडी जिले में टीबी उन्मूलन को लेकर चलाई व्यापक मुहिम की जानकारी दी।
जिला क्षय रोग अधिकारी डॉ. अरिंदम रॉय ने सभी हितधारकों से नि-क्षय मित्र अभियान को सफल बनाने में सहयोग का आग्रह किया।
इस मौके स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों एवं कर्मचारियों सहित अन्य हितधारक मौजूद रहे।

Recent Posts

Hamirpur News:खेलों से बच्चों में विकसित होते हैं कई गुण : कुलदीप सिंह पठानिया

 तीन दिवसीय 27वीं राज्य स्तरीय बहुतकनीकी एथलेटिक्स एवं सांस्कृतिक प्रतियोगिता वीरवार को यहां राजकीय बहुतकनीकी…

3 days ago

Hamirpur News:बहुतकनीकी कॉलेजों में भरे जाएंगे शिक्षकों के 60 पद

नगर एवं ग्राम नियोजन, आवास, तकनीकी शिक्षा, व्यावसायिक एवं औद्योगिक प्रशिक्षण मंत्री राजेश धर्माणी ने…

4 days ago

Hamirpur News:उपायुक्त ने की नगर निगम हमीरपुर के लिए प्रस्तावित प्रोजेक्टों की समीक्षा

उपायुक्त गंधर्वा राठौड़ ने नगर निगम हमीरपुर के लिए प्रस्तावित बड़ी विकासात्मक परियोजनाओं से संबंधित…

4 days ago

Mandi News:नशे के खिलाफ सख्ती जारी, शिक्षण संस्थानों के आसपास विशेष निगरानी के निर्देश

जिला स्तरीय नार्को समन्वय समिति (NCORD) की बैठक अतिरिक्त जिला दण्डाधिकारी मंडी डॉ मदन कुमार…

5 days ago

Mandi News:मंडी में हर्षोल्लास के साथ मनाया जाएगा हिमाचल दिवस समारोह

हिमाचल दिवस पर जिला स्तरीय समारोह 15 अप्रैल, 2026 को मंडी के ऐतिहासिक सेरी मंच पर हर्षोल्लास के साथ…

6 days ago

Kangra News:उपमुख्य सचेतक केवल सिंह पठानिया ने तिब्बती गरू दलाई लामा से की भेंट

उपमुख्य सचेतक केवल सिंह पठानिया ने परिवार सहित सोमवार को मैक्लोड़गंज में तिब्बती गुरू दलाई…

6 days ago