JAI RAM THAKUR : प्रधानमंत्री बनेंगे रथ यात्रा के साक्षी, हिमाचल के लिए होंगे ऐतिहासिक क्षण

मुख्यमंत्री ने कुल्लू में लिया प्रधानमंत्री के दौरे की तैयारियों का जायजा

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का 5 अक्तूबर को कुल्लू दौरा प्रदेश के लिए एक ऐतिहासिक क्षण होगा। हिमाचल के इतिहास में पहली बार कोई प्रधानमंत्री अंतरराष्ट्रीय कुल्लू दशहरा उत्सव की ऐतिहासिक रथ यात्रा के साक्षी बनने जा रहे हैं। यह प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के हिमाचल के प्रति स्नेह को दर्शाता है। आज कुल्लू के ढालपुर मैदान में प्रधानमंत्री के दौरे की तैयारियों का जायजा लेने के बाद मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर ने यह बात कही। 

मुख्यमंत्री ने कहा कि कुल्लू आगमन से पहले प्रधानमंत्री बिलासपुर में एम्स सहित अरबों रुपये की चार बड़ी परियोजनाओं के लोकार्पण एवं शिलान्यास करेंगे तथा लुहणू मैदान में जनसभा को संबोधित करेंगे। जय राम ठाकुर ने बताया कि इसके पश्चातhttps://www.tatkalsamachar.com/jai-ram-thakur-country-government-enhanced-society/ प्रधानमंत्री अंतरराष्ट्रीय कुल्लू दशहरा की ऐतिहासिक रथ यात्रा में शामिल होंगे। रथ यात्रा में भाग लेने हेतु सहमति प्रदान करने के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का आभार व्यक्त करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री हिमाचल की संस्कृति का सम्मान करते हैं और प्रदेश के प्रति उनका विशेष लगाव है।

पत्रकारों से बातचीत करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री बिलासपुर में करीब 1471 करोड़ रुपये की लागत के एम्स तथा लगभग 140 करोड़ रुपये की लागत वाले देश के दूसरे हाइड्रो इंजीनियरिंग कॉलेज का शुभारंभ करेंगे। इसके अलावा प्रधानमंत्री करीब 350 करोड़ रुपये की लागत से मेडिकल डिवाइस पार्क तथा 1692 करोड़ रुपये से निर्मित होने वाले पिंजौर-नालागढ़ फोरलेन राष्ट्रीय राजमार्ग का शिलान्यास भी करेगे। उन्होंने कहा कि ये प्रदेश के लिए केंद्र सरकार की ओर से बहुत बड़ी सौगात हैं।

इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने ढालपुर में रथ यात्रा के लिए तैयारियों के संबंध में जिला प्रशासन से फीडबैक लिया और उचित दिशा-निर्देश जारी किए। 

उपायुक्त कुल्लू आशुतोष गर्ग और अन्य अधिकारियों ने मुख्यमंत्री को विभिन्न प्रबंधों से अवगत करवाया। 

इस अवसर पर शिक्षा मंत्री गोविंद सिंह ठाकुर, बंजार के विधायक सुरेंद्र शौरी, पूर्व सांसद महेश्वर सिंह, एचपीएमसी के उपाध्यक्ष राम सिंह, एपीएमसी अध्यक्ष अमर ठाकुर, राज्य विपणन बोर्ड के सलाहकार रमेश शर्मा, भाजपा जिलाध्यक्ष भीमसेन सहित अन्य गणमान्य लोग भी उपस्थित रहे।

backup_0dff07

Recent Posts

Election :न सत्ता का दुरुपयोग काम आया, न साजिशें, लोकतंत्र जीता, तानाशाही हारी: जयराम ठाकुर

इस हार से सबक ले संविधान, लोकतंत्र और जनादेश का सम्मान करना सीखें मुख्यमंत्रीचंडीगढ़ में…

2 weeks ago

मुख्यमंत्री ने केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण से की भेंट

अतिरिक्त वित्तीय सहायता का आग्रह, उधार सीमा 3 से बढ़ाकर 4 प्रतिशत करने का किया…

2 weeks ago

Shimla News:मुख्यमंत्री सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने केंद्रीय ऊर्जा मंत्री मनोहर लाल से की भेंट

हिमाचल के विद्युत क्षेत्र से जुड़े महत्वपूर्ण मुद्दों पर विस्तार से चर्चा मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र…

2 weeks ago

Shimla News: प्रदेश सरकार चिकित्सा अधिकारियों (विशेषज्ञ) को एनपीए देने पर कर रही विचारः मुख्यमंत्री

कैंसर देखभाल संस्थानों के सुदृढ़ीकरण के लिए सरकार व्यय करेगी 800 करोड़ रुपये मुख्यमंत्री ठाकुर…

2 weeks ago

Raksha Bandhan: सिर्फ राखी बांधने का पर्व नहीं, प्रेम, विश्वास और रक्षा के संकल्प की सदियों पुरानी परंपरा

जानिए क्यों मनाया जाता है रक्षाबंधन और श्रीकृष्ण-द्रौपदी से लेकर मां लक्ष्मी-राजा बलि तक की…

4 weeks ago