DR. RAJIV SAIZAL : गत पौने पांच वर्षों के दौरान पूरे प्रदेश में विकास के नए-नए आयाम हुए स्थापित

प्रदेश सरकार के वर्तमान कार्यकाल में गत पौने पांच वर्षों के दौरान पूरे प्रदेश में विकास के नए-नए आयाम स्थापित किए हैं। इसी क्रम में कसौली विधानसभा क्षेत्र में भी सड़क, स्वास्थ्य व शिक्षा सहित सभी क्षेत्रों में अभूतपूर्व विकास हुआ है। मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर के नेतृत्व में राज्य में स्वच्छ, निष्पक्ष व ईमानदार सरकार दी है। यह उद्गार स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण तथा आयुष मंत्री डॉ. राजीव सैजल ने कसौली विधानसभा क्षेत्र के बलाहु में जनसभा को  संबोधित करते हुए व्यक्त किए।
 डॉ. सैजल ने अपने संबोधन में कहा कि प्रदेश सरकार द्वारा हाल ही में महिलाओं को परिवहन निगम की बसों में 50 प्रतिशत किराए में छूट दी है, इसके अतिरिक्त 125 यूनिट तक प्रतिमाह बिजली की खपत करने वाले उपभोक्ताओं को बिजली बिल पूरी तरह माफ कर बड़ी राहत प्रदान की है। प्रदेश सरकार 60 वर्ष आयु वर्ग से ऊपर के लोगों को बिना आय सीमा के पेंशन सुविधा प्रदान कर रही है। उन्होंने कहा कि क्षेत्र में बेरोजगारी की समस्या से निपटने के लिए कृषि, बागवानी तथा पशुपालन के क्षेत्र में अभूतपूर्व कार्य किया गया है, जिसका सीधा लाभ क्षेत्र के बेरोजगार युवाओं को मिला है। उन्होंने कहा कि गत पौने पांच वर्षों मे कसौली विधानसभा क्षेत्र में पेयजल उपलब्ध करवाने को विशेष प्रयास किए हैं तथा भविष्य में क्षेत्र के हर खेत तक सिंचाई सुविधा उपलब्ध करवाने के लिए हरhttps://www.tatkalsamachar.com/jai-ram-thakur-prime-minister-become-chariot/ संभव प्रयास किए जा रहे है।
इससे पूर्व आयुष मंत्री ने राजकीय माध्यमिक पाठशाला से स्तरोन्नत उच्च पाठशाला दत्यार का विधिवत शुभारंभ किया। इस अवसर पर डॉ. सैजल ने राजकीय उच्च पाठशाला दत्यार को अपनी ऐच्छिक निधि से 21 हजार रुपए तथा महिला मंडल कोटी को 21 हजार रुपए देने की घोषणा की।
इसके पश्चात, डॉ. सैजल ने कसौली विधानसभा क्षेत्र के कौशल्या नदी के समीप हनुमान मंदिर के पास 02 करोड़ 81 लाख रुपए की लागत से बनने वाले पुल के निर्माण कार्य का भूमि पूजन कर विधिवत शुभारंभ किया। इसके बाद डॉ. सैजल ने मुख्यमंत्री ग्राम पथ योजना के तहत 01 लाख 50 हजार रुपए की लागत से निर्मित एंबुलेंस मार्ग कुर्ला से श्री घाट का उद्घाटन किया। आयुष मंत्री ने विधायक निधि के तहत 03 लाख रुपए की लागत से निर्मित चवांजा वाया भाल की सैर संपर्क मार्ग का लोकार्पण किया। उन्होंने अनुसूचित जाति उप योजना के तहत साढ़े चार किलोमीटर संपर्क मार्ग एक करोड़ 32 लाख रुपए की लागत से निर्मित सड़क ब्लाउ से शेवला के लिए बस को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।
इसके उपरांत, स्वास्थ्य मंत्री ने राष्ट्रीय आपदा प्राधिकरण के सौजन्य से 02 लाख रुपये की लागत से निर्मित बलाऊ में नर्मदेश्वर मंदिर शेड निर्माण एवं नर्मदेश्वर जल उपभोक्ता समूह ग्राम बलाऊ बोरवेल उठाऊ कृषि जल योजना का लोकार्पण किया।
इस अवसर पर कृषि विपणन उपज समिति के अध्यक्ष संजीव कश्यप, ज़िला परिषद सदस्य दर्पणा ठाकुर, भाजपा मंडल कसौली के अध्यक्ष कपूर सिंह वर्मा, प्रधान ग्राम पंचायत कोठी नाब संध्या, प्रधान ग्राम पंचायत जाबली कल्पना गर्ग, प्रधान ग्राम पंचायत चमो गुलशन कुमार, सदस्य रोगी कल्याण समिति धर्मपुर कृपाल सिंह सहित कई गणमान्य लोग उपस्थित थे।
 

Recent Posts

International Dusshera: राज्यपाल ने अंतरराष्ट्रीय कुल्लू दशहरा उत्सव का किया शुभारंभ

भगवान श्रीराम का जीवन सत्य, कर्तव्य, न्याय और धर्म के मार्ग पर चलने की देता…

1 week ago

Dussehra 2026: जानिए भगवान श्रीराम की विजय की कथा, रावण के पतन का कारण और जीवन बदलने वाली 15 प्रेरणाएँ

केवल रावण का पुतला जलाना ही दशहरा नहीं, बल्कि अपने भीतर छिपे अहंकार, क्रोध, लोभ…

1 week ago

Hamirpur News : विधायक कमलेश ठाकुर ने एचपीकेवीएन के प्रशिक्षुओं को दी स्टाइपेंड राशि और प्रमाण पत्र

देहरा की विधायक कमलेश ठाकुर ने सोमवार को यहां सेरा के विश्राम गृह में हिमाचल…

3 weeks ago

Hamirpur News: हिमाचल के खिलाड़ियों को नादौन में मिलेंगी वर्ल्ड क्लास सुविधाएं

ख्यमंत्री के राजनीतिक सलाहकार सुनील शर्मा बिट्टू ने रविवार को यहां अणु में छात्राओं की…

3 weeks ago

Una News : शीतला माता मंदिर इसपुर में उप मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने प्रज्ज्वलित की प्रथम ज्योति

Click to teach Gmail that this conversation is important 11 अक्तूबर. उप मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री…

3 weeks ago

Mandi News : नेरचौक मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल में आधुनिक चिकित्सा सुविधाओं का विस्तार, मरीजों को मिल रही बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं

प्रदेश सरकार स्वास्थ्य सेवाओं के आधुनिकीकरण की दिशा में कई ठोस कदम उठा रही है।…

3 weeks ago