Treding News

Mandi News: 8-9 जनवरी को पंडोह में दो दिवसीय राष्ट्रीय सेमिनार “न्यूट्री कॉन 2026” आयुर्वेदिक पोषण और आधुनिक पोषण विज्ञान पर विचार-विमर्श करेगा।

क्षेत्रीय आयुर्वेद अनुसंधान संस्थान, पंडोह में 8 और 9 जनवरी को “न्यूट्री कॉन 2026” विषय पर दो दिवसीय राष्ट्रीय सेमिनार का आयोजन किया जा रहा है। इस सेमिनार में आयुर्वेदिक पोषण, पोषण से जुड़ी बीमारियों और आधुनिक पोषण विज्ञान से जुड़े विषयों पर चर्चा की जाएगी। देश के अलग-अलग राज्यों से आये विशेषज्ञ इसमें भाग लेंगे।

संस्थान की प्रभारी डॉ विनीता कुमारी नेगी ने बताया कि सेमिनार के उद्घाटन सत्र में कुरुक्षेत्र आयुर्वेद विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. वैद्य के. एस. धीमान मुख्य अतिथि होंगे, जबकि एनसीआईएसएम के पूर्व अध्यक्ष प्रो. बी. एल. मेहरा विशिष्ट अतिथि के रूप में शामिल होंगे।

पोषण और चयापचय रोगों पर रहेगा विशेष फोकस

सेमिनार के दौरान आयुर्वेदिक पोषण को वैज्ञानिक आधार पर मजबूत करने, पोषण की कमी से होने वाली बीमारियों, चयापचय रोगों जैसे मधुमेह व मोटापा तथा आधुनिक पोषण विज्ञान के साथ आयुर्वेद के तालमेल पर चर्चा की जाएगी। इन विषयों पर विशेषज्ञ अपने अनुभव और शोध साझा करेंगे।

देशभर के विशेषज्ञ करेंगे सहभागिता

दोनों दिन नीति आयोग, राष्ट्रीय आयुर्वेद संस्थान जयपुर, दयानंद आयुर्वेदिक कॉलेज जालंधर और एमएमएमजीपीजीएसी उदयपुर (राजस्थान) सहित विभिन्न प्रतिष्ठित संस्थानों से आए विशेषज्ञ और प्रतिभागी अपने व्याख्यान देंगे। सत्रों में आयुर्वेदिक आहार, पोषण संबंधी कमियां, उनके आयुर्वेदिक समाधान तथा पोषण रोगों की पहचान और इलाज जैसे विषयों पर चर्चा की जाएगी।

Neha Sharma

Share
Published by
Neha Sharma

Recent Posts

मुख्यमंत्री ने केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण से की भेंट

अतिरिक्त वित्तीय सहायता का आग्रह, उधार सीमा 3 से बढ़ाकर 4 प्रतिशत करने का किया…

4 hours ago

Shimla News:मुख्यमंत्री सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने केंद्रीय ऊर्जा मंत्री मनोहर लाल से की भेंट

हिमाचल के विद्युत क्षेत्र से जुड़े महत्वपूर्ण मुद्दों पर विस्तार से चर्चा मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र…

1 day ago

Shimla News: प्रदेश सरकार चिकित्सा अधिकारियों (विशेषज्ञ) को एनपीए देने पर कर रही विचारः मुख्यमंत्री

कैंसर देखभाल संस्थानों के सुदृढ़ीकरण के लिए सरकार व्यय करेगी 800 करोड़ रुपये मुख्यमंत्री ठाकुर…

2 days ago

Raksha Bandhan: सिर्फ राखी बांधने का पर्व नहीं, प्रेम, विश्वास और रक्षा के संकल्प की सदियों पुरानी परंपरा

जानिए क्यों मनाया जाता है रक्षाबंधन और श्रीकृष्ण-द्रौपदी से लेकर मां लक्ष्मी-राजा बलि तक की…

2 weeks ago

Politics News: मुख्यमंत्री ने नौकरी देने से खड़े किए हाथ, क्यों दी थी पाँच लाख नौकरी की गारंटी : जयराम

शिमला: भाजपा विधायकों ने विधान सभा की कार्यवाही शुरू होने से पहले विधान सभा परिसर…

2 weeks ago