Treding News

Hamirpur News: नगर पंचायत भोरंज को 1.06 करोड़ रुपये की पहली किश्त

नगर पंचायत भोरंज को 1.06 करोड़ रुपये की पहली किश्त

भोरंज 06 फरवरी। उपमंडल मुख्यालय भोरंज को नगर पंचायत का दर्जा प्रदान करने के बाद प्रदेश सरकार इस क्षेत्र के लिए बजट का प्रावधान कर रही है। प्रदेश सरकार ने इस नई नगर पंचायत के लिए शहरी विकास विभाग के माध्यम से 1.06 करोड़ रुपये की पहली किश्त जारी की है।


विधायक सुरेश कुमार ने बताया कि दूसरी किश्त भी शीघ्र ही जारी कर दी जाएगी। उन्होंने बताया कि यह धनराशि नगर पंचायत क्षेत्र भोरंज में विभिन्न विकास कार्यों पर खर्च की जाएगी। इनमें पक्के रास्तों का निर्माण, स्ट्रीट लाइट्स, शौचालय, कूड़ा निस्तारण संयंत्र और अन्य कार्य शामिल हैं। विधायक ने बताया कि नगर पंचायत कार्यालय एवं टाउन हॉल के निर्माण के लिए भूमि का चयन किया जा रहा है। सुलभ शौचालय के निर्माण के लिए बस्सी चौक और तरक्वाड़ी बाजार में जगहों का चयन कर लिया गया है। इनके निर्माण कार्य के टेंडर भी जारी कर दिए गए हैं।


विधायक ने प्रशासन को इन निर्माण कार्यों में तेज़ी लाने के निर्देश दिए हैं और स्थानीय जनता से भी सहयोग की अपील की है, ताकि भोरंज के शहरीकरण और सौंदर्यीकरण को गति मिल सके। उन्होंने बताया कि भोरंज में वरिष्ठ नागरिक केंद्र, रिक्रिएशन सेंटर और इंडोर स्टेडियम का निर्माण भी किया जाएगा। उन्होंने बताया कि भोरंज मुख्यालय में एक खेल मैदान का निर्माण कार्य प्रगति पर है, जिसका जल्द ही लोकार्पण कर दिया जाएगा।

Vijay Sood

Recent Posts

Election :न सत्ता का दुरुपयोग काम आया, न साजिशें, लोकतंत्र जीता, तानाशाही हारी: जयराम ठाकुर

इस हार से सबक ले संविधान, लोकतंत्र और जनादेश का सम्मान करना सीखें मुख्यमंत्रीचंडीगढ़ में…

3 weeks ago

मुख्यमंत्री ने केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण से की भेंट

अतिरिक्त वित्तीय सहायता का आग्रह, उधार सीमा 3 से बढ़ाकर 4 प्रतिशत करने का किया…

3 weeks ago

Shimla News:मुख्यमंत्री सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने केंद्रीय ऊर्जा मंत्री मनोहर लाल से की भेंट

हिमाचल के विद्युत क्षेत्र से जुड़े महत्वपूर्ण मुद्दों पर विस्तार से चर्चा मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र…

3 weeks ago

Shimla News: प्रदेश सरकार चिकित्सा अधिकारियों (विशेषज्ञ) को एनपीए देने पर कर रही विचारः मुख्यमंत्री

कैंसर देखभाल संस्थानों के सुदृढ़ीकरण के लिए सरकार व्यय करेगी 800 करोड़ रुपये मुख्यमंत्री ठाकुर…

3 weeks ago

Raksha Bandhan: सिर्फ राखी बांधने का पर्व नहीं, प्रेम, विश्वास और रक्षा के संकल्प की सदियों पुरानी परंपरा

जानिए क्यों मनाया जाता है रक्षाबंधन और श्रीकृष्ण-द्रौपदी से लेकर मां लक्ष्मी-राजा बलि तक की…

1 month ago