Treding News

Kinnaur News: राजस्व मंत्री ने जिला स्तरीय योजना, विकास एवं 20 सूत्रीय कार्यक्रम समिति की बैठक की अध्यक्षता की

राजस्व, बागवानी, जनजातीय विकास एवं जन शिकायत निवारण मंत्री जगत सिंह नेगी ने आज किन्नौर जिला के रिकांग पिओ स्थित एकीकृत जनजातीय विकास परियोजना भवन के सम्मेलन कक्ष में जिला स्तरीय योजना, विकास एवं 20 सूत्रीय कार्यक्रम समिति की बैठक की अध्यक्षता की तथा अधिकारियों को जिला में लंबित विकास कार्यों व शिकायतों के निवारण कार्यों को समय पर पूर्ण करने के निर्देश दिए ताकि लोगों को योजनाओं का लाभ प्राप्त हो सके।

राजस्व मंत्री ने इस अवसर पर अधिकारियों से गत बैठक में दिए गए दिशा-निर्देशों पर की गई कार्यवाही का विस्तृत ब्यौरा मांगा और आयोजित बैठक के विभिन्न मदों पर विस्तारपूर्वक विचार विमर्श कर आवश्यक कार्यों को शीघ्र पूर्ण करने के निर्देश दिए। उन्होंने अधिकारियों को स्पष्ट किया कि विभिन्न विकासात्मक कार्यों में गुणवत्ता पर विशेष ध्यान दें और जिन ठेकेदारों द्वारा कार्यों को पूर्ण नहीं किया जा रहा है उन्हें तुरंत ब्लैकलिस्ट कर कड़ी कार्यवाही अमल में लाएं।

जनजातीय विकास मंत्री ने बैठक में श्रमिक कल्याण (विशेषकर असंगठित क्षेत्र में), खाद्य सुरक्षा, गरीबी उन्मूलन, पर्यावरण संरक्षण एवं हरित आवरण में वृद्धि, ग्रामीण सड़क मार्गों का रख-रखाव तथा नशा निवारण की रोकथाम पर विस्तृत चर्चा की और इस संदर्भ में उपस्थित अधिकारियों को दिशा निर्देश दिए ताकि ज़मीनी स्तर पर लक्षित वर्ग को लाभ मिल सके। इसके अतिरिक्त उन्होंने पूह बस अड्डे से नए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भवन के बीच भूमि की निशानदेही के निर्देश दिए ताकि विकास कार्यों में कोई बाधा उत्पन्न न हो।

बैठक की कार्यवाही का संचालन परियोजना अधिकारी एकीकृत जनजातीय विकास परियोजना घनश्याम दास शर्मा ने किया और विभिन्न मदों से राजस्व मंत्री को अवगत करवाया।

इस अवसर पर उपायुक्त किन्नौर डॉ. अमित कुमार शर्मा, पुलिस अधीक्षक किन्नौर सुशील कुमार शर्मा, वनमण्डलाधिकारी अरविंद कुमार, अतिरिक्त जिला दांधिकारी पूह रवींद्र सिंह ठाकुर, उपमंडलाधिकारी कल्पा अमित कल्थाईक, उपमंडलाधिकारी निचार नारायण सिंह चौहान सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी व गैर सरकारी सदस्य उपस्थित थे।

Vivek Sood

Share
Published by
Vivek Sood

Recent Posts

Election :न सत्ता का दुरुपयोग काम आया, न साजिशें, लोकतंत्र जीता, तानाशाही हारी: जयराम ठाकुर

इस हार से सबक ले संविधान, लोकतंत्र और जनादेश का सम्मान करना सीखें मुख्यमंत्रीचंडीगढ़ में…

3 weeks ago

मुख्यमंत्री ने केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण से की भेंट

अतिरिक्त वित्तीय सहायता का आग्रह, उधार सीमा 3 से बढ़ाकर 4 प्रतिशत करने का किया…

3 weeks ago

Shimla News:मुख्यमंत्री सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने केंद्रीय ऊर्जा मंत्री मनोहर लाल से की भेंट

हिमाचल के विद्युत क्षेत्र से जुड़े महत्वपूर्ण मुद्दों पर विस्तार से चर्चा मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र…

3 weeks ago

Shimla News: प्रदेश सरकार चिकित्सा अधिकारियों (विशेषज्ञ) को एनपीए देने पर कर रही विचारः मुख्यमंत्री

कैंसर देखभाल संस्थानों के सुदृढ़ीकरण के लिए सरकार व्यय करेगी 800 करोड़ रुपये मुख्यमंत्री ठाकुर…

3 weeks ago

Raksha Bandhan: सिर्फ राखी बांधने का पर्व नहीं, प्रेम, विश्वास और रक्षा के संकल्प की सदियों पुरानी परंपरा

जानिए क्यों मनाया जाता है रक्षाबंधन और श्रीकृष्ण-द्रौपदी से लेकर मां लक्ष्मी-राजा बलि तक की…

1 month ago