Blog

Mandi News :सत्य और अहिंसा पर आधारित समाज ही वास्तविक प्रगति की नींव: रोहित राठौर |

मंडी में प्रभात फेरी और सर्वधर्म प्रार्थना के साथ मनाई गई गांधी जयंती

मंडी, 2 अक्तूबर। गांधी जयंती के अवसर पर मंडी शहर में सुबह प्रभात फेरी का आयोजन किया गया। गांधी भवन में सर्वधर्म प्रार्थना सभा हुई और गांधी चौक पर महात्मा गांधी जी की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया गया।

प्रभात फेरी सुबह 6 बजे सेरी मंच से आरंभ हुई, जिसमें महात्मा गांधी और लाल बहादुर शास्त्री अमर रहें, भारत माता की जय और वंदे मातरम् के जयघोष गूंजे। गांधी के प्रिय भजनों और देशभक्ति गीतों के साथ यह फेरी चौहाटा बाजार, मोती बाजार, गर्ल्स स्कूल, बालकरूपी मंदिर, सनातन  धर्म सभा और पोस्ट ऑफिस होते हुए पुनः सेरी मंच लौटी। इसके बाद संकन गार्डन कॉम्प्लेक्स की परिक्रमा कर प्रभात फेरी का समापन गांधी चौक पर हुआ।

इस अवसर पर नगर की जानी-मानी हस्तियों के साथ स्कूली बच्चों और प्रशासनिक अधिकारियों ने भाग लिया। प्रभात फेरी के गांधी चौक पहुंचने पर आयुक्त नगर निगम रोहित राठौर, एसडीएम मंडी सदर रूपिंद्र कौर, तहसीलदार मंडी प्रिंस धीमान, कृष्णा टंडन, आकाश शर्मा, रवि वैद्य, तोष कुमार, अशोक कुमार, शमशेर सिंह मिन्हास, अनुपमा सिंह, निर्मल वर्मा और संजय शर्मा ने महात्मा गांधी की प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित की।

इसके उपरांत गांधी भवन में सर्वधर्म प्रार्थना सभा आयोजित हुई। इस अवसर पर अपने संदेश में आयुक्त नगर निगम रोहित राठौर ने गांधी जयंती पर सभी को शुभकामनाएं दीं और कहा कि सत्य और अहिंसा केवल गांधी युग की धरोहर नहीं, बल्कि आज की पीढ़ी के लिए भी जीवन का मार्गदर्शन हैं। उन्होंने कहा कि गांधी का दर्शन हमें न केवल राजनीति, बल्कि सामाजिक और व्यक्तिगत जीवन में भी शुद्धता और ईमानदारी अपनाने की प्रेरणा देता है।

रोहित राठौर ने कहा कि भ्रष्टाचार, हिंसा और असमानता से जूझ रहे वर्तमान समय में गांधी जी के सिद्धांत और भी अधिक प्रासंगिक हो जाते हैं। उन्होंने युवाओं से आग्रह किया कि वे गांधी जी के जीवन से सीख लेकर राष्ट्र निर्माण में योगदान दें। उन्होंने यह भी कहा कि सत्य और अहिंसा पर आधारित समाज ही वास्तविक प्रगति की नींव है और यही गांधी जी को सच्ची श्रद्धांजलि होगी।

Vivek Sood

Recent Posts

Dussehra 2026: जानिए भगवान श्रीराम की विजय की कथा, रावण के पतन का कारण और जीवन बदलने वाली 15 प्रेरणाएँ

केवल रावण का पुतला जलाना ही दशहरा नहीं, बल्कि अपने भीतर छिपे अहंकार, क्रोध, लोभ…

11 hours ago

Hamirpur News : विधायक कमलेश ठाकुर ने एचपीकेवीएन के प्रशिक्षुओं को दी स्टाइपेंड राशि और प्रमाण पत्र

देहरा की विधायक कमलेश ठाकुर ने सोमवार को यहां सेरा के विश्राम गृह में हिमाचल…

1 week ago

Hamirpur News: हिमाचल के खिलाड़ियों को नादौन में मिलेंगी वर्ल्ड क्लास सुविधाएं

ख्यमंत्री के राजनीतिक सलाहकार सुनील शर्मा बिट्टू ने रविवार को यहां अणु में छात्राओं की…

1 week ago

Una News : शीतला माता मंदिर इसपुर में उप मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने प्रज्ज्वलित की प्रथम ज्योति

Click to teach Gmail that this conversation is important 11 अक्तूबर. उप मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री…

1 week ago

Mandi News : नेरचौक मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल में आधुनिक चिकित्सा सुविधाओं का विस्तार, मरीजों को मिल रही बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं

प्रदेश सरकार स्वास्थ्य सेवाओं के आधुनिकीकरण की दिशा में कई ठोस कदम उठा रही है।…

1 week ago

Una News: माता श्री चिंतपूर्णी महोत्सव को लेकर बैठक आयोजित, 22 से 24 नवम्बर तक होगा भव्य आयोजन

धार्मिक एवं सांस्कृतिक पर्यटन को बढ़ावा देने के उद्देश्य से आयोजित होने वाले माता श्री…

2 weeks ago