For all-round development, students should participate in other activities along with studies: Rajesh Dharmani
घुमारवीं में अंडर-19 जिला स्तरीय छात्र खेलकूद प्रतियोगिता के शुभारंभ अवसर पर बोले तकनीकी शिक्षा मंत्री
घुमारवीं नगर एवं ग्राम नियोजन, आवास, तकनीकी शिक्षा, व्यावसायिक और औद्योगिक प्रशिक्षण मंत्री राजेश धर्माणी ने कहा कि विद्यार्थियों को संपूर्ण व्यक्तित्व विकास के लिए पढ़ाई के साथ-साथ अन्य गतिविधियों में भी भाग लेना बेहद जरूरी है। राजेश धर्माणी आज राजकीय छात्र वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला घुमारवीं में तीन दिवसीय अंडर-19 जिला स्तरीय छात्र खेलकूद प्रतियोगिता के शुभारंभ अवसर पर बोल रहे थे। इस प्रतियोगिता में जिला बिलासपुर के 29 स्कूलों के कुल 273 विद्यार्थी हॉकी, टेबल टेनिस, हैंडबॉल, बास्केटबॉल, ताइक्वांडो, योग तथा चेस खेलों में अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन करेंगे।
उन्होंने कहा कि व्यक्तित्व के सर्वांगीण विकास के लिए कक्षा के बाहर विभिन्न प्रतियोगिताओं एवं गतिविधियों में भाग लेना आवश्यक है। समय-समय पर आयोजित की जाने वाली ऐसी प्रतियोगिताएं न केवल विद्यार्थियों में आत्मविश्वास और अनुशासन की भावना को प्रबल करती हैं, बल्कि आपसी सहयोग और अनुभव साझा करने का भी अवसर प्रदान करती हैं। उन्होंने कहा कि इस तरह के विभिन्न खेलकूद गतिविधियों के आयोजन का प्रमुख उद्देश्य भी विद्यार्थियों में खेल भावना, अनुशासन, सहयोग तथा स्वस्थ प्रतिस्पर्धा की भावना को विकसित करना होता है।
राजेश धर्माणी ने कहा कि विद्यार्थी इस प्रकार के आयोजनों के माध्यम से एक-दूसरे से परिचित होने के साथ-साथ जीवन के लिए महत्वपूर्ण अनुभव अर्जित कर सकते हैं। उन्होंने विद्यार्थियों से आग्रह किया कि वह अपने शैक्षणिक संस्थानों में आयोजित प्रत्येक गतिविधि में सक्रिय भागीदारी सुनिश्चित करें। उन्होंने कहा कि स्कूली जीवन विद्यार्थियों के लिए सीखने का सर्वोत्तम समय होता है। इस अवधि में सीखी गई अच्छी बातें जीवन भर साथ रहती हैं और व्यक्तित्व को निखारने में मदद करती हैं। उन्होंने विद्यार्थियों को जीवन में सफल और सक्षम बनने के लिए कठिन परिश्रम करने तथा समाज सेवा में योगदान देने की प्रेरणा दी।
उन्होंने कहा कि नशा आज समाज में जहर की तरह फैल चुका है। इससे बचने का सबसे सशक्त माध्यम यह है कि विद्यार्थी स्वयं को पढ़ाई, खेलों और अन्य सकारात्मक गतिविधियों में व्यस्त रखें। उन्होंने कहा कि यदि किसी विद्यार्थी को साथी विद्यार्थी के चिट्टा इत्यादि नशे में संलिप्त होने की जानकारी मिलती है तो तुरंत इस बारे अभिभावकों के साथ-साथ अध्यापकों को जानकारी प्रदान करें।
तकनीकी शिक्षा मंत्री ने कहा कि दो दिवसीय सीर उत्सव के दौरान भी चिट्टा नशे के खिलाफ जन जागरूकता लाने के लिए मैराथन तथा पदयात्रा का आयोजन किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि पदयात्रा का मुख्य थीम वाॅक एंड टाॅक अगेंस्ट चिट्टा तथा मैराथन का भी मुख्य थीम रन अगेंस्ट चिट्टा रखा है। उन्होंने विद्यार्थियों से मैराथन व पदयात्रा में बढ़-चढ़कर भाग लेने का भी आह्वान किया ताकि समाज को नशे के खिलाफ जागरूकता का संदेश दिया जा सके।
इससे पहले उन्होंने स्कूली विद्यार्थियों दवारा लगाई विज्ञान प्रदर्शनी का भी अवलोकन किया तथा बच्चों के प्रयासों को सराहा।
इस बीच खेल आयोजन समिति के प्रभारी पवन ने मुख्यातिथि का स्वागत करते हुए तीन दिवसीय जिला स्तरीय अंडर-19 छात्रों की खेलकूद प्रतियोगिता संबधी विस्तृत जानकारी प्रदान की।
इस अवसर पर उपनिदेशक उच्च शिक्षा रेणु कौशल, उपनिदेशक क्वालिटी शिक्षा रीता गुप्ता, नगर परिषद अध्यक्षा रीता सहगल सहित विभिन्न स्कूलों के प्रधानाचार्य तथा शिक्षकों सहित अन्य गणमान्य लोग मौजूद रहे।
डीएवी स्कूल ने मुख्यमंत्री राहत कोष में किया 51 हजार का अंशदान
इस अवसर पर डीएवी स्कूल घुमारवीं ने मुख्यमंत्री राहत कोष के लिए 51 हजार रूपये का अंशदान किया। स्कूल की ओर से उप-प्रधानाचार्य बबीता शर्मा ने नगर एवं ग्राम नियोजन, आवास, तकनीकी शिक्षा, व्यावसायिक और औद्योगिक प्रशिक्षण मंत्री राजेश धर्माणी को 51 हजार रूपये का चैक भेंट किया।
राजेश धर्माणी ने इस नेक कार्य के लिए स्कूल का आभार जताया तथा कहा कि इससे गत दिनों प्रदेश में आई प्राकृतिक आपदा से पीड़ितों की मदद करने में सरकार को सहयोग प्राप्त होगा तथा समाज के दूसरे लोगों को भी अंशदान करने को प्रेरणा मिलेगी।
भगवान श्रीराम का जीवन सत्य, कर्तव्य, न्याय और धर्म के मार्ग पर चलने की देता…
केवल रावण का पुतला जलाना ही दशहरा नहीं, बल्कि अपने भीतर छिपे अहंकार, क्रोध, लोभ…
देहरा की विधायक कमलेश ठाकुर ने सोमवार को यहां सेरा के विश्राम गृह में हिमाचल…
ख्यमंत्री के राजनीतिक सलाहकार सुनील शर्मा बिट्टू ने रविवार को यहां अणु में छात्राओं की…
Click to teach Gmail that this conversation is important 11 अक्तूबर. उप मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री…
प्रदेश सरकार स्वास्थ्य सेवाओं के आधुनिकीकरण की दिशा में कई ठोस कदम उठा रही है।…