Public Works Minister and MP met
सांसद प्रतिभा सिंह ने मंडी संसदीय क्षेत्र की 54 सड़कों के लिए पीएमजीएसवाई-3 में मांगे 600 करोड़
मंडी, 19 जुलाई। लोक निर्माण मंत्री विक्रमादित्य सिंह और मंडी संसदीय क्षेत्र की सांसद तथा हिमाचल कांग्रेस अध्यक्ष प्रतिभा सिंह ने बुधवार को दिल्ली में केंद्रीय ग्रामीण विकास मंत्री गिरिराज सिंह से मुलाकात की।
इस दौरान सांसद प्रतिभा सिंह ने केन्द्रीय मंत्री से मंडी संसदीय क्षेत्र की 54 ग्रामीण सड़कों को अपग्रेड करने के प्रस्ताव को मंजूरी देने का आग्रह किया । उन्होंने मंत्री को मंडी संसदीय क्षेत्र के तहत जिला मंडी, कुल्लू https://www.tatkalsamachar.com/sirmour-news-visits-villages-of-shillai/ लाहौल और स्पीति, शिमला और चंबा क्षेत्र की 54 प्रस्तावित सड़कों की सूची सौंपी। इनकी अनुमानित लागत 599.55 करोड़ रुपये है। सांसद ने प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना फेज-3 के अंतर्गत साल 2023-24 के लिए इनकी मंजूरी का आग्रह किया।
उन्होंने कहा कि पीएमजीएसवाई योजना के तहत इन सड़कों को अपग्रेड करने ग्रामीण इलाकों में जनता को विकसित और सुविधाजनक सड़क नेटवर्क उपलब्ध होगा। लोगों को यातायात सुगमता होगी।
प्रतिभा सिंह ने सड़कों के प्रस्ताव के शीघ्र अनुमोदन की मांग करते हुए कहा https://youtu.be/RehECdAiDF8 कि इससे ग्रामीण इलाकों के विकास में तेजी आएगी और लोगों को सरकारी सुविधाओं का लाभ सुगमता से मिलना सुनिश्चित होगा।
देहरा की विधायक कमलेश ठाकुर ने सोमवार को यहां सेरा के विश्राम गृह में हिमाचल…
ख्यमंत्री के राजनीतिक सलाहकार सुनील शर्मा बिट्टू ने रविवार को यहां अणु में छात्राओं की…
Click to teach Gmail that this conversation is important 11 अक्तूबर. उप मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री…
प्रदेश सरकार स्वास्थ्य सेवाओं के आधुनिकीकरण की दिशा में कई ठोस कदम उठा रही है।…
धार्मिक एवं सांस्कृतिक पर्यटन को बढ़ावा देने के उद्देश्य से आयोजित होने वाले माता श्री…
नगर निगम हमीरपुर द्वारा निरंतर चलाए जा रहे ‘स्वच्छता ही सेवा’ अभियान के अंतर्गत मंगलवार…