Hamirpur News : आपदा राहत कोष के लिए अपनी नेक कमाई से करें अंशदान : इंद्र दत्त लखनपाल

विधायक इंद्र दत्त लखनपाल मॉनसून सीजन में बड़सर विधानसभा क्षेत्र के विभिन्न इलाकों में हुए नुक्सान का जायजा लेने, प्रभावितों का हाल-चाल पूछने और उन्हें प्रदेश सरकार की ओर से हरसंभव सहायता उपलब्ध करवाने तथा आम लोगों की अन्य समस्याओं की सुनवाई के लिए लगातार क्षेत्र के दौरे कर रहे हैं। इसी कड़ी में उन्होंने शुक्रवार को गांव तेछ का दौरा किया और लोगों की समस्याएं सुनीं।

इस अवसर पर उन्होंने कहा कि बीते दिनों भारी बारिश से हुए नुक्सान की भरपाई, प्रभावितों के पुनर्वास और मरम्मत कार्यों के लिए प्रदेश सरकार ने त्वरित कदम उठाए हैं। नुक्सान के सही आकलन के लिए भी प्रदेश सरकार ने विशेष निर्देश दिए हैं। प्रदेश को इस आपदा से उबारने के लिए राज्य सरकार दिन-रात कार्य कर रही है।

इसके अलावा प्रदेश सरकार द्वारा स्थापित आपदा राहत कोष के लिए बड़ी संख्या में लोग अंशदान कर रहे हैं। विधायक ने कहा कि आपदा राहत कोष के लिए हर व्यक्ति को अपनी नेक कमाई से कुछ न कुछ अंशदान अवश्य करना चाहिए। इस अवसर पर कैप्टन जसपाल सिंह ने भी इस कोष के लिए 11 हजार रुपये का चेक विधायक को सौंपा। इंद्र दत्त लखनपाल ने इस नेक कार्य के लिए कैप्टन जसपाल सिंह का आभार व्यक्त किया।

बड़सर विधानसभा क्षेत्र में विकास कार्यों की चर्चा करते हुए विधायक ने कहा कि क्षेत्र में पेयजल की पर्याप्त आपूर्ति सुनिश्चित करने के लिए गोविंदसागर झील से एक बहुत बड़ी योजना का कार्य जल्द ही शुरू किया जाएगा, जोकि जिला हमीरपुर की सबसे बड़ी पेयजल योजना होगी।

इसके अलावा सडक़, बिजली, शिक्षा, स्वास्थ्य और अन्य सभी मूलभूत सुविधाओं के लिए https://www.tatkalsamachar.com/solan-newsgovernment-is-to-provideimmediate-relief/ भी करोड़ों रुपये की योजनाओं पर काम हो रहा है। विधायक ने ग्राम पंचायत दांदड़ू में भी जनसमस्याएं सुनीं और भारी बारिश से प्रभावित लोगों का हाल-चाल पूछा।  

इस अवसर पर प्रदेश कांग्रेस सचिव कृष्ण चौधरी, पंचायत प्रधान जमना देवी, पूर्व बीडीसी सदस्य राकेश कुमार https://youtu.be/jqJB8G2-1lI पूर्व प्रधान वेद प्रकाश, पंचायत सदस्य माधो राम और किरण कुमारी, जगदीश ठाकुर, पीडब्ल्यूडी, जल शक्ति विभाग और ब्लॉक के कनिष्ठ अभियंता और अन्य गणमान्य लोग भी उपस्थित थे।

backup_0dff07

Recent Posts

Hamirpur News : विधायक कमलेश ठाकुर ने एचपीकेवीएन के प्रशिक्षुओं को दी स्टाइपेंड राशि और प्रमाण पत्र

देहरा की विधायक कमलेश ठाकुर ने सोमवार को यहां सेरा के विश्राम गृह में हिमाचल…

5 days ago

Hamirpur News: हिमाचल के खिलाड़ियों को नादौन में मिलेंगी वर्ल्ड क्लास सुविधाएं

ख्यमंत्री के राजनीतिक सलाहकार सुनील शर्मा बिट्टू ने रविवार को यहां अणु में छात्राओं की…

5 days ago

Una News : शीतला माता मंदिर इसपुर में उप मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने प्रज्ज्वलित की प्रथम ज्योति

Click to teach Gmail that this conversation is important 11 अक्तूबर. उप मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री…

6 days ago

Mandi News : नेरचौक मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल में आधुनिक चिकित्सा सुविधाओं का विस्तार, मरीजों को मिल रही बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं

प्रदेश सरकार स्वास्थ्य सेवाओं के आधुनिकीकरण की दिशा में कई ठोस कदम उठा रही है।…

7 days ago

Una News: माता श्री चिंतपूर्णी महोत्सव को लेकर बैठक आयोजित, 22 से 24 नवम्बर तक होगा भव्य आयोजन

धार्मिक एवं सांस्कृतिक पर्यटन को बढ़ावा देने के उद्देश्य से आयोजित होने वाले माता श्री…

1 week ago

Hamirpur News : हमीरपुर शहर की स्वच्छता हर नागरिक की जिम्मेदारी : राकेश शर्मा

नगर निगम हमीरपुर द्वारा निरंतर चलाए जा रहे ‘स्वच्छता ही सेवा’ अभियान के अंतर्गत मंगलवार…

1 week ago