Mandi News : स्ट्रीट वेंडर्स को पीएम स्वनिधि की दी जानकारी

मंडी के टाउन हाल में मंगलवार को आयोजित कार्यशाला में स्ट्रीट वेंडर्स को प्रधानमंत्री स्ट्रीट वेंडर्स आत्मनिर्भर निधि (पीएम स्वनिधि) योजना की जानकारी प्रदान की गई। कार्यशाला में 75 स्ट्रीट वेंडर्स ने भाग लिया। अग्रणी जिला अधिकारी मंडी संजय कुमार ने पीएम स्वनिधि स्कीम के बारे में विस्तृत जानकारी दी तथा डिजिटल ट्रांसक्शन से मिलने वाले फायदों के बारे में बताया ।


उन्होंने बताया कि  01 जून, 2020 को प्रधानमंत्री स्ट्रीट वेंडर्स आत्मनिर्भर निधि (पीएम स्वनिधि) योजना शुरू की। https://www.tatkalsamachar.com/himachal-rains/ इस योजना का उद्देश्य स्ट्रीट वेंडरों को कोविड-19 महामारी में बुरी तरह प्रभावित हो चुके उनके व्यवसायों को फिर से शुरू करने के लिए बिना किसी गारंटी के कार्यशील पूंजी ऋण की सुविधा प्रदान करना है।

इसके अंतर्गत एक वर्ष की अवधि के लिए बिना किसी गारंटी के 10,000 रुपये तक की कार्यशील पूंजी ऋण की सुविधा प्रदान की जाती है। समय पर इस ऋण का पुनर्भुगतान करने पर 20,000 रुपये ऋण की दूसरी और 50,000 रुपए ऋण की किश्त की सुविधा प्रदान की जाती है। https://youtu.be/BKeo6EaZjNo?si=yBmgBWbMbDTkkobI इस अवसर पर डिजिटल ट्रांसक्शन करने हेतु स्ट्रीट वेंडर्स को प्रशंसा पत्र भी दिए गए।


कार्यशाला का आयोजन अग्रणी जिला प्रबंधक और नगर निगम के  सहयोग से किया गया । कार्यशाला में नगर निगम के अधिकारी विशाल चंदेल, मंडी सदर के बैंक मैनेजर, डायरेक्टर आरसेटी  देवेंद्र कुमार, हरि सिंह कौंडल उपस्थित रहे।

backup_0dff07

Recent Posts

Hamirpur News : विधायक कमलेश ठाकुर ने एचपीकेवीएन के प्रशिक्षुओं को दी स्टाइपेंड राशि और प्रमाण पत्र

देहरा की विधायक कमलेश ठाकुर ने सोमवार को यहां सेरा के विश्राम गृह में हिमाचल…

5 days ago

Hamirpur News: हिमाचल के खिलाड़ियों को नादौन में मिलेंगी वर्ल्ड क्लास सुविधाएं

ख्यमंत्री के राजनीतिक सलाहकार सुनील शर्मा बिट्टू ने रविवार को यहां अणु में छात्राओं की…

5 days ago

Una News : शीतला माता मंदिर इसपुर में उप मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने प्रज्ज्वलित की प्रथम ज्योति

Click to teach Gmail that this conversation is important 11 अक्तूबर. उप मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री…

6 days ago

Mandi News : नेरचौक मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल में आधुनिक चिकित्सा सुविधाओं का विस्तार, मरीजों को मिल रही बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं

प्रदेश सरकार स्वास्थ्य सेवाओं के आधुनिकीकरण की दिशा में कई ठोस कदम उठा रही है।…

7 days ago

Una News: माता श्री चिंतपूर्णी महोत्सव को लेकर बैठक आयोजित, 22 से 24 नवम्बर तक होगा भव्य आयोजन

धार्मिक एवं सांस्कृतिक पर्यटन को बढ़ावा देने के उद्देश्य से आयोजित होने वाले माता श्री…

1 week ago

Hamirpur News : हमीरपुर शहर की स्वच्छता हर नागरिक की जिम्मेदारी : राकेश शर्मा

नगर निगम हमीरपुर द्वारा निरंतर चलाए जा रहे ‘स्वच्छता ही सेवा’ अभियान के अंतर्गत मंगलवार…

1 week ago