Kangra Disaster:  आपदा:शाहपुर में 68 प्रभावित परिवारों को दी 22 लाख की राहत राशि

एसडीएम सभागार शाहपुर में विधायक केवल पठानिया की अध्यक्षता में शाहपुर विधानसभा के अंतर्गत विभिन्न स्थानों पर बरसात से हुए नुक्सान के आकलन हेतु एक बैठक का आयोजन किया गया ।बैठक में उन्होंने बताया कि जहाँ समूचा प्रदेश प्राकृतिक आपदा से जूझ रहा है वहीं पर शाहपुर विधानसभा क्षेत्र भी इससे अछूता नहीं रहा है ।शाहपुर विधानसभा में सड़कों,पुलों ,पेयजल योजनाओं,घरों ,सम्पर्क मार्गों तथा  पशुशालाओं इत्यादि को काफी नुक्सान हुआ है ।उन्होंने बताया कि अब तक शाहपुर विधानसभा में लगभग 40 करोड़ से अधिक का नुक्सान हुआ है।  जिसमें  लोक निर्माण विभाग 21.75 करोड़, जलशक्ति विभाग  11.75 करोड़, कृषि विभाग 2.74, विद्युत विभाग 1.10 करोड़, स्वास्थ्य विभाग 1.45 करोड़ ,गज प्रोजेक्ट 53 लाख के इलावा  अन्य विभागों की योजनाओं को भी काफी नुक्सान हुआ है ।

उन्होंने कहा उपमण्डल के सभी अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने इस आपदा के समय में सेवा एवं समर्पण भाव से काम किया है इसके लिए वह सब बधाई के पात्र हैं । विधायक ने कहा कि सभी की सहभागिता और सहयोग से  शाहपुर विधानसभा शीघ्र ही मॉडल विधानसभा के रूप में शुमार  होगा ।

उन्होंने लोक निर्माण विभाग के अधिकारियों को निर्देश देते हुए कहा कि सभी मुख्य सड़कों एवं सम्पर्क मार्गों को बहाल करने में जुट जाएं ताकि आवागमन में आमजन को किसी भी तरह की कठिनाई न हो तथा कहीं भी विद्युत व्यवस्था बाधित न https://www.tatkalsamachar.com/road-plan/ हो और यह सुनिश्चित किया जाए  कि पेयजल योजनाओं  को अतिशीघ्र बहाल किया जाए । केवल पठानिया ने कहा कि प्रदेश सरकार जहाँ मुख्यमंत्री के कुशल मार्गदर्शन में राहत एवं पुनर्वास में जुटी है वहीं पर शाहपुर ब्लॉक काँग्रेस भी इस पुनीत कार्य में अपना योगदान दे रही है ।

उन्होंने आपदा से प्रभावित 6 परिवारों को ब्लॉक कांग्रेस की ओर से 10 -10 हजार के चेक भेंट किये ।  इस अवसर पर उन्होंने 68 पात्र परिवारों को रिलीफ के अंतर्गत 22 लाख 29 हजार 300 रुपये के चेक  भेंट किये ।एसडीएम शाहपुर करतार चंद ने बैठक का संचालन करते हुए कहा कि हम  मुख्यमंत्री महोदय के निर्देशानुसार तथा स्थानीय विधायक के मार्गदर्शन में आपदा के इस कठिन समय में जनाकांक्षाओं पर खरा उतरने की पूरी कोशिश करेंगे । https://youtu.be/Sh7ksKcFJLA उन्होंने बताया कि पिछले तीन महीनों में प्रदेश सरकार की तरफ से लगभग 30-35 लाख की धनराशि पात्र परिवारों को वितरित की गई है ।

इस अवसर पर एसडीएम शाहपुर करतार चंद, एसडीएम धर्मशाला धर्मेश रमोत्रा, एसडीएम काँगड़ा सौमिल गौतम , सीएमओ डॉ सुशील शर्मा ,विधायक की धर्मपत्नी एवं साईंटिफिक ऑफिसर सुनन्दा पठानिया  बीडीओ कंवर सिंह , डॉ सुनीत पठानिया ,अधिशासी अभियंता जल शक्ति अमित डोगरा , अधिशासी अभियंता लोक निर्माण सुशील डढवाल,अधिशासी अभियंता गज प्रोजेक्ट सुभाष शर्मा, कांग्रेस के ब्लॉक अध्यक्ष सुरजीत राणा, उपाध्यक्ष प्रदीप बलोरिया, अजीत महाजन , सरिता सैणी , नप शाहपुर की अध्यक्ष ऊषा शर्मा,उपाध्यक्ष विजय गुलेरिया, पार्षद निशा शर्मा, शुभम ,आजाद, किरण कौशल,राजीव पटियाल, संजीव उपाध्याय, पुष्पा जरयाल,जिला कल्याण अधिकारी नरेंद्र जरयाल, बलवीर चौधरी, अश्विनी चौधरी, आईटीआई के प्रधानाचार्य संजीव सहोत्रा, रावमापा शाहपुर के प्रधानाचार्य अनिल जरयाल, नप सचिव प्रदीप दीक्षित, बीएमओ विक्रम कटोच,तहसीलदार शाहपुर राकेश ,नायब तहसीलदार राजिंदर पठानिया, काँग्रेस सोशल मीडिया प्रभारी विनय , जिला परिषद  सदस्या रितिका शर्मा , नीना देवी ,ओंकारचंद  ,वरयाम सिंह, अजय बबली, सीडीपीओ सन्तोष कुमारी के इलावा विभिन्न विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे ।

backup_0dff07

Recent Posts

Hamirpur News : विधायक कमलेश ठाकुर ने एचपीकेवीएन के प्रशिक्षुओं को दी स्टाइपेंड राशि और प्रमाण पत्र

देहरा की विधायक कमलेश ठाकुर ने सोमवार को यहां सेरा के विश्राम गृह में हिमाचल…

5 days ago

Hamirpur News: हिमाचल के खिलाड़ियों को नादौन में मिलेंगी वर्ल्ड क्लास सुविधाएं

ख्यमंत्री के राजनीतिक सलाहकार सुनील शर्मा बिट्टू ने रविवार को यहां अणु में छात्राओं की…

5 days ago

Una News : शीतला माता मंदिर इसपुर में उप मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने प्रज्ज्वलित की प्रथम ज्योति

Click to teach Gmail that this conversation is important 11 अक्तूबर. उप मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री…

6 days ago

Mandi News : नेरचौक मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल में आधुनिक चिकित्सा सुविधाओं का विस्तार, मरीजों को मिल रही बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं

प्रदेश सरकार स्वास्थ्य सेवाओं के आधुनिकीकरण की दिशा में कई ठोस कदम उठा रही है।…

7 days ago

Una News: माता श्री चिंतपूर्णी महोत्सव को लेकर बैठक आयोजित, 22 से 24 नवम्बर तक होगा भव्य आयोजन

धार्मिक एवं सांस्कृतिक पर्यटन को बढ़ावा देने के उद्देश्य से आयोजित होने वाले माता श्री…

1 week ago

Hamirpur News : हमीरपुर शहर की स्वच्छता हर नागरिक की जिम्मेदारी : राकेश शर्मा

नगर निगम हमीरपुर द्वारा निरंतर चलाए जा रहे ‘स्वच्छता ही सेवा’ अभियान के अंतर्गत मंगलवार…

1 week ago