Mandi News : सरकाघाट में न्यायिक परिसर बनाने के लिए भूमि चयनित, निर्माण कार्य जल्द होगा आरम्भ-मुख्य न्यायधीश

 माननीय मुख्य न्यायाधीश हिमाचल उच्च न्यायालय न्यायमूर्ति एम. एस. रामचंद्र राव,  मंडी जिला के प्रशासनिक न्यायमूर्ति अजय मोहन गोयल व हिमाचल उच्च न्यायालय के न्यायाधीशों की उपस्थिति में वीडियो कांफ्रेंसिंग के माध्यम से सिविल जज सरकाघाट में न्यायालय कक्षों सहित वलनरेबल विटनेस डिपोसिशन सेंटर का भी लोकार्पण किया।


इस मौके पर माननीय मुख्य न्यायाधीश हिमाचल प्रदेश उच्च न्यायालय ने सरकाघाट के लोगों व अधिवक्ताओं को नये न्यायालय का लोकार्पण करते हुए शुभकामनाएं दी और कहा कि सरकाघाट का न्यायिक परिसर बनाने के लिए भूमि का चयन किया जा चुका है और उसका निर्माण कार्य जल्द ही आरम्भ कर दिया जाएगा।


जिला एवम सत्र न्यायाधीश मंडी राजेश तोमर ने माननीय उच्च न्यायालय का दो नये न्यायालय कक्ष एवम वलनरेबल विटनेस डिपोसिशन सेंटर के लोकार्पण समारोह में शामिल होने के लिए स्वागत करते हुए बताया कि इन दो नये न्यायालयों का लोकार्पण होने से सरकाघाट की आम जनता एवम वकीलों को सहुलियत प्राप्त होगी। मौजूदा समय में न्यायालय जिन भवनों में कार्य कर रहे थे। वह ज़र ज़र हालात में थे। तथा सिविल जज सरकाघाट का न्यायालय सरकाघाट स्कूल के भवन में चल रहा था। https://tatkalsamachar.com/hamirpur-news-registered-on-e-shram/ राजेश तोमर ने  इस मौके पर प्रशासन के प्रयासों को सराहते हुए बताया कि मिनी सचिवालय के परिसर में अब सरकाघाट के लोगों को सिविल कोर्ट एवं अतिरिक्त जिला एवं सत्र न्यायाधीश की सेवाएं एक ही छत के नीचे प्राप्त होंगी।


बार एसोसिएशन सरकाघाट की तरफ से अनीश शर्मा जी ने इस मौके पर माननीय मुख्य न्यायाधीश हिमाचल प्रदेश  का धन्यवाद व आभार व्यक्त किया।

इस मौके पर अतिरिक्त जिला एवं सत्र न्यायाधीश सरकाघाट डा अवीरा बासू, https://youtu.be/XOaoI4RocQE?si=A0hGHvQ8DDes4io2 सीनियर सिविल जज  निखिल अग्रवाल  एवं सिविल जज डा व युद्धवीर सिंह सहित एस.डी.एम. सरकाघाट स्वाति डोगरा, डी.एस.पी. सरकाघाट संजीव गौतम, अधिशासी अभियंता लोक निर्माण विभाग चुनी लाल , वरिष्ठ चिकित्सा अधिकारी सरकाघाट डॉ देशराज, वरिष्ठ अधिकारी, कर्मचारी सरकाघाट बार काउंसिल के सदस्य मौजूद रहे।

Neha Sharma

Share
Published by
Neha Sharma

Recent Posts

Himachal Pradesh: मुख्यमंत्री ने कहा चुनौतियों के बावजूद शिक्षा और स्वास्थ्य बजट में नहीं होगी कोई कटौती

मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने आज यहां उच्च शिक्षा में सुधारों पर आयोजित एक…

1 hour ago

Mandi News: उपायुक्त ने की वन संरक्षण अधिनियम के अंतर्गत लंबित प्रस्तावों की समीक्षा

वन संरक्षण अधिनियम (एफसीए) के अंतर्गत लंबित प्रस्तावों की समीक्षा के लिए उपायुक्त मंडी अपूर्व…

1 hour ago

Himachal Pradesh: प्रदेश में सरकार और मुख्यमंत्री के खिलाफ़ अविश्वास का माहौल : जयराम ठाकुर

पूर्व मुख्यमंत्री एवं नेता प्रतिपक्ष ने भ्रष्टाचार, कानून व्यवस्था और वित्तीय संकट पर सरकार को…

2 hours ago

Himachal Pradesh News: मुख्य सचिव और पुलिस महानिदेशक ने राज्यपाल से भेंट कीं

मुख्य सचिव संजय गुप्ता और पुलिस महानिदेशक अशोक तिवारी ने आज लोक भवन में राज्यपाल…

2 hours ago

Una News: ऊना ज़िला में जनगणना 2027 के लिए तैयारियां शुरू

भारत सरकार द्वारा प्रस्तावित जनगणना 2027 के सफल संचालन को सुनिश्चित बनाने के लिए जिला…

1 day ago

Hamirpur News: आरसेटी के प्रशिक्षण कार्यक्रमों का उठाएं लाभ

 पंजाब नेशनल बैंक ग्रामीण स्वरोजगार प्रशिक्षण संस्थान (आरसेटी) में सोमवार को मोमबत्ती बनाने का प्रशिक्षण…

1 day ago